सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में युवाओं को निजी कंपनियों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इसी पहल के तहत सारंगढ़ में आज प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह प्लेसमेंट कैंप 10 सितंबर, बुधवार को शासकीय पंडित लोचन प्रसाद पांडेय कॉलेज सारंगढ़ में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसमें 5वीं से लेकर स्नातक तक की योग्यता प्राप्त युवा भाग ले सकते हैं। खास बात यह है कि कार्य के आधार पर वेतन 10,000 रुपये से लेकर…
Read MoreDay: September 10, 2025
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से उपभोक्ताओं को दोहरा लाभ
जगदलपुर के सौरभ मोतीवाला का बिजली बिल हुआ शून्य प्रधानमंत्री सूर्यघर बिजली योजना आम उपभोक्ताओं के लिए दोहरा लाभ लेकर आई है। एक ओर योजना के अंतर्गत मिलने वाली केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी से सोलर सिस्टम की लागत काफी कम हो गई है, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं को बिजली बिल में भी बड़ी राहत मिल रही है। केंद्र सरकार इस योजना के अंतर्गत 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने 30 हजार रुपये तक का अतिरिक्त अनुदान देने की…
Read More13 से 16 सितंबर तक होगा “देखो दंतेवाड़ा” बाइक ट्रायल
दंतेवाड़ा में 120 बाइकर्स का होगा जमावड़ा पर्यटन स्थलों को देशभर में मिलेगी पहचान पर्यटन को बढ़ावा देने और इसकी खूबसूरती को देश-प्रदेश में पहचान दिलाने के उद्देश्य से “देखो दंतेवाड़ा” बाइक ट्रायल कार्यक्रम का आयोजन 13 से 16 सितंबर तक दंतेवाड़ा में किया जाएगा। यह आयोजन कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा के नेतृत्व में संपन्न होगा। इस विशेष आयोजन में प्रदेशभर से आए 120 बाइकर्स दंतेवाड़ा के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे और अपने अनुभवों को वीडियो, फोटो तथा रील्स के जरिए…
Read Moreखनिजों का अवैध परिवहन करते 5 वाहन जब्त
बिलासपुर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज खनिज विभाग की टीम ने 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहनों को जब्त किया है। ये वाहन बिना वैध अभिवहन पास के साधारण पत्थर का परिवहन कर रहे थे। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं उप संचालक, खनिज विभाग के मार्गदर्शन में सीपत, पंधी, देवरी, कौड़िया, सेंदरी, लोफन्दी एवं कछार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कौड़िया क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से पत्थर का परिवहन करते हुए 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहन…
Read Moreआज का पेट्रोल-डीजल रेट : जानें 10 सितंबर 2025 को आपके शहर में कीमतें
आज 10 सितंबर 2025, बुधवार को Petrol Diesel Price Today अपडेट हो गए हैं। हर दिन सुबह 6 बजे तेल कंपनियां नए रेट जारी करती हैं। दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल का दाम ₹87.67 प्रति लीटर है। ऐसे में यदि आप गाड़ी में टंकी फुल करवाने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर चेक कर लें। इससे आपको खर्च का सही अंदाजा लगेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमत कौन तय करता है? भारत में फ्यूल प्राइस कई कारकों पर निर्भर करता…
Read Moreप्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से टेकापार के रमेश कुमार उइके बने ऊर्जादाता, बिजली बिल हुआ शून्य
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने आम उपभोक्ताओं को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर कर दिया है। इसी योजना के तहत बालोद जिले के ग्राम टेकापार निवासी श्री रमेश कुमार उइके ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सौर सिस्टम स्थापित कराकर न केवल अपने बिजली बिल को शून्य कर लिया है, बल्कि अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजकर ऊर्जा उत्पादक की भूमिका भी निभा रहे हैं। श्री उइके ने बताया कि पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल काफी अधिक आता था, जो उनके लिए…
Read MoreGold Silver Price Today: 9 सितंबर को सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड…जानें आपके शहर में ताजा रेट
Gold Silver Price Today यानी 9 सितंबर 2025 को सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और डॉलर के सात हफ्तों के निचले स्तर पर आने से सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। एमसीएक्स पर 3 अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना ₹429 की बढ़त के साथ ₹1,08,947 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो कारोबार के दौरान ₹1,09,500 तक गया। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। दिनभर के कारोबार में यह ₹1,09,314 पर चल रहा था, यानी 0.73% की मजबूती। वहीं,…
Read Moreआज का पंचांग: आज विघ्नहर्ता संकष्टी, नए निर्माण के लिए तिथि अच्छी
हैदराबाद: आज 10 सितंबर, 2025 बुधवार, के दिन आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि है. इस तिथि के देवता अग्नि हैं. यह तिथि नए निर्माण करने के साथ-साथ किसी भी तरह की कलात्मक गतिविधियों के लिए अच्छी मानी जाती है. आज विघ्नहर्ता संकष्टी है. 10 सितंबर का पंचांग विक्रम संवत : 2081 मास : आश्विन पक्ष : कृष्ण पक्ष तृतीया दिन : बुधवार तिथि : कृष्ण पक्ष तृतीया योग : वृद्धि नक्षत्र : रेवती करण : विष्टि चंद्र राशि : मीन सूर्य राशि : सिंह सूर्योदय : सुबह 06:24…
Read Moreआज का राशिफल: बुधवार को सिंह और कन्या राशि के जातक संभलकर बिताएं दिन, चिंता करेगी परेशान
मेष- आज चंद्रमा की स्थिति 10 सितंबर, 2025 बुधवार को मीन राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में होगा. कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस सकते हैं. नियम विरुद्ध काम में न पड़ने की सलाह आपको दी जाती है. स्थायी संपत्ति के काम भी टालना होंगे. मानसिक रूप से आपकी एकाग्रता में कमी रहेगी. शारीरिक स्वास्थ्य के मामले में संभलकर रहें. धन संबंधी लेन-देन में ध्यान रखें. दुर्घटना की आशंका है, गाड़ी धीरे चलाएं. दोपहर के बाद स्थिति बदल सकती है. धार्मिक यात्रा…
Read Moreअटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए खुला बेहतर शिक्षा का रास्ता – मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने “अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना” में अगले शैक्षणिक सत्र से 200 बच्चों को लाभ दिलाने की महत्वपूर्ण घोषणा मुख्यमंत्री श्री साय ने अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का किया शुभारंभ, चयनित बच्चों का किया सम्मान रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक बच्चों के लिए संचालित “अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना” का शुभारंभ किया। उन्होंने चयनित बच्चों का सम्मान करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से निर्माण श्रमिकों…
Read More