बिहार / नालंदा ज़िले के हरनौत में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां आरपीएस कॉलेज के सामने बन रहा रेलवे ओवरब्रिज (ROB) अचानक ढलाई के दौरान गिर गया (कोलैप्स)। इस हादसे में पुल पर काम कर रहे छह मज़दूर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह ओवरब्रिज हरनौत बाज़ार को रेल कारखाने से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था। कैसे हुआ हादसा? हादसे के समय पुल के एक हिस्से पर कंक्रीट ढलाई का काम चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़, ढलाई के दौरान पुल के नीचे लगा सपोर्ट सिस्टम…
Read MoreMonth: September 2025
नक्सली अनिल कोडा उर्फ अनिल मास्टर गिरफ्तार, खैरा थाना पुलिस को सौंपा गया
सूर्यगढा/ जमालपुर एसटीएफ डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ, एसएसबी और कजरा व पीरीबाजार थाने की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर शीतता कोडासी गांव से नक्सली अनिल कोडा उर्फ अनिल मास्टर को दबोच लिया। गिरफ्तार नक्सली को पहले कजरा थाना लाया गया और फिर आगे की कार्रवाई के लिए जमुई जिले के खैरा थाना पुलिस को सौंप दिया गया। जमानत पर था, फिर भी फरार जानकारी के अनुसार अनिल मास्टर कजरा थाना में दर्ज एक मामले में जमानत पर चल रहा था। लेकिन जमुई जिले के खैरा थाना कांड…
Read Moreबेटे ने पिता की हत्या के लिए दी थी 10 लाख की सुपारी, सुपारी किलर समेत चार गिरफ्तार
कटिहार : एसपी शिखर चौधरी ने रविवार को प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी सुपारी लेकर हत्या की योजना बना रहे हैं। सूचना पर प्राणपुर पुलिस और एसटीएफ टीम ने दुर्गाघाट के पास घेराबंदी की। इस तरह हुई गिरफ्तारी एक नाव से तीन युवक और एक बाइक सवार दुर्गाघाट पहुंचे। पुलिस को देखकर वे भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को दबोच लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान इस प्रकार हुई: शुभम कुमार (19 वर्ष) पिता पंचानंद…
Read Moreनक्सलवाद पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस की सरकार ने नहीं दिया साथ
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक नक्सवाद को खत्म करने का लक्ष्य रखा है। जिसका परिणाम है कि आज नक्सलवाद एक छोटे से दायरे में सिमटता जा रहा है। इस बीच उनका एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने खुले मंच से कहा कि, सभी राज्यों में नक्सलवाद समाप्ति के कगार पर था, लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने नहीं साथ दिया। गृहमंत्री शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, संयुक्त ऑपरेशनों में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार का साथ नहीं मिलता था। अमित शाह ने…
Read Moreपलक झपकते ही तबाह हुआ परिवार, भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 घायल
हरियाणा। हरियाणा का कुरुक्षेत्र से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत ही गई है, जबकि चार लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। दरअसल, हादसा घराडसी गांव के पास हुआ। जहां टाटा हैरियर और मारुति स्विफ्ट आमने-सामने टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा हरदास राम साहिब जी की 34वीं बरसी महोत्सव में लिया भाग
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम में संत शिरोमणि बाबा हरदास राम साहिब जी की 34वीं बरसी महोत्सव में भाग लेकर संत परंपरा को नमन किया। उन्होंने धाम में स्थापित संत गेला राम साहिब जी की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “मुझे देशभर से आए पूज्य संतों के बीच इस महोत्सव में शामिल होने का सौभाग्य मिला। मेरी कामना है कि संतों का आशीर्वाद सदा छत्तीसगढ़ पर बना रहे और…
Read Moreपुलिस का बड़ा एक्शन: चार चिट्टा तस्करों को धर दबोचा
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। दुर्ग पुलिस ने चिट्टा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मोहना नगर थाना पुलिस ने गगन कुमार दिवाकर, राहुल रामटेके, राजवीर सिंह और भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। इससे पहले पुलिस ने गैंग के मुख्य सरगना सहित 15 अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर कार्रवाई तेज कर दी थी। गैंग के मुख्य सरगना का असर गैंग के मुख्य सरगना गुरजीत सिंह उर्फ रुड की निशानदेही…
Read Moreडिजिटल निवेश स्कैम: 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी, जालसाज फरार
बिलासपुर। होटल सेंट्रल पाइंट में आयोजित एक सेमिनार के बहाने लोगों से 24 लाख रुपये निवेश कराए गए और इसके बाद जालसाज साइट हैक होने का झांसा देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पीड़ितों ने तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई। कैसे हुआ निवेश शहर के निवासी मनीराम पटेल ने बताया कि उन्हें और उनके साथियों को यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म पर कंपनी का विज्ञापन दिखाया गया, जिसमें प्रतिदिन 1% मुनाफा का वादा किया गया। इसके बाद उन्हें जूम मीटिंग के जरिए ऑनलाइन निवेश और मुनाफे का विवरण…
Read Moreदुर्गोत्सव की धूम, पंडाल और झांकियों के लिए उमड़ी भारी भीड़
बिलासपुर। नवरात्र पर्व के छठवें दिन से बिलासपुर में दुर्गोत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। जिले के मसानगंज नवयुवक दुर्गोत्सव समिति ने इस बार भी अपनी खास ‘गुपचुप’ थीम पर पंडाल सजाया है, जिसमें देवी मां गुपचुप के रूप में विराजित हैं। पंडाल की सजावट में 5 लाख गुपचुप, चौकी-बेलन और कढ़ाई-झारा का इस्तेमाल किया गया है। आकर्षक पंडाल और झांकियां रेलवे परिक्षेत्र के कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में रांची मेंटल हॉस्पिटल थीम का आकर्षक पंडाल तैयार किया गया है। आदर्श दुर्गोत्सव समिति गोंड़पारा में जिले का सबसे बड़ा पंडाल…
Read Moreझोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मरीज की मौत, प्रशासन की लापरवाही पर सवाल
जगदलपुर। कोतवाली क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर निखिल सिकदार के इलाज के दौरान 60 वर्षीय बाला राम बंजारे की मौत हो गई। बंजारे मामूली टॉन्सिल की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास गए थे, लेकिन इंजेक्शन लगते ही उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाते समय ही मौत हो गई। परिजनों का आक्रोश मृतक के परिजनों ने घटना के बाद थाने में हंगामा किया और प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायतों के बावजूद डॉक्टर के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। झोलाछाप…
Read More