रायपुर/दिल्ली। नवरात्रि के पावन पर्व पर भारतीय रेलवे ने बिहार को सात नई ट्रेनों की सौगात दी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें और चार पैसेंजर ट्रेनें बिहार में चलना शुरू होंगी। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें इस प्रकार हैं: मुजफ्फरपुर – चरलापल्ली जंक्शन दरभंगा – मदार जंक्शन छपरा – आनंद विहार टर्मिनल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने संबोधन में कहा कि यह परियोजना ‘जीएसटी बचत उत्सव’ के तहत पीएम मोदी के मार्गदर्शन…
Read MoreMonth: September 2025
गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान: नक्सलियों के लिए लाल कार्पेट तैयार, लेकिन कोई युद्ध विराम नहीं
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलियों के युद्धविराम को लेकर जारी किए गए पत्र को भ्रामक बताया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो नक्सली आत्मसमर्पण करना चाहते हैं, उनका स्वागत किया जाएगा, लेकिन कोई सीजफायर (युद्ध विराम) नहीं होगा। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह पूर्व निर्धारित योजना के तहत है और नक्सलियों के साथ कोई युद्ध विराम नहीं होगा। उन्होंने कहा: “जितने भी नक्सलियों ने पत्र लिखा है, जिनका भाव ऐसा है कि बस्तर…
Read MoreCRPF जवानों ने टीम इंडिया की एशिया कप 2025 जीत का उत्सव मनाया
सुकमा: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौंवीं बार एशियाई चैंपियनशिप अपने नाम कर इतिहास रचा। इस शानदार जीत ने पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ा दी। सुकमा में 74 बटालियन CRPF के जवानों ने भी इस ऐतिहासिक जीत का जश्न बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया। जवानों ने अपने-अपने ठिकानों पर राष्ट्रीय उत्साह के साथ टीम इंडिया की जीत का स्वागत किया और इसे देशभक्ति का प्रतीक बताया। जवानों की खुशी और उत्सवजश्न के दौरान जवानों ने देशभक्ति के…
Read Moreचिट्टा तस्करी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार, अब तक 19 गिरफ्तारी
दुर्ग। जिले में नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान “विश्वास” के तहत पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना मोहन नगर पुलिस और एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्रवाई में चिट्टा (हेरोइन) तस्करी से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले इसी मामले में 15 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। इस तरह अब तक कुल 19 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी संगठित गिरोह बनाकर पंजाब से चिट्टा मंगवाते थे और दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में नेटवर्क बनाकर इसकी बिक्री…
Read Moreआज कैबिनेट बैठक लेंगे सीएम साय…इन मुद्दों पर हो सकता है फैसला
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज दोपहर 3:30 बजे राज्य मंत्रीपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर, नवा रायपुर में आयोजित होगी। इससे पहले प्रदेश में शिक्षा विभाग से जुड़ी एक बड़ी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई है। छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशानुसार 1227 शिक्षकों की पदोन्नति और नियुक्ति ऑनलाइन ओपन काउंसलिंग के माध्यम से की गई। यह काउंसलिंग 25 से 28 सितंबर तक शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर में संपन्न हुई। पहले तीन दिनों में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के लिए…
Read Moreशराबी पति ने विवाद के बाद पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में पति ने गुस्से में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यह वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के लाछा गांव की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, मृतिका का नाम रानिया था और वह शराब पीने की आदी थी। इस वजह से पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। शनिवार की रात भी दोनों ने…
Read Moreरायपुर वीआईपी रोड पर देर रात कैफे-बार पर पुलिस की कार्रवाई, 11 गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी के वीआईपी रोड और आसपास पुलिस कार्रवाई तेज हो गई है। देर रात पुलिस टीमों ने नियमों को ताक पर रखकर होटल, बार और कैफे चलाने वालों पर शिकंजा कसते हुए 11 संचालकों और मैनेजरों को गिरफ्तार किया। ये सभी करीब आधा दर्जन संस्थानों से जुड़े बताए जा रहे हैं। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पुलिस ने मंदिरहसौद, विधानसभा, माना और अभनपुर इलाके में भी अभियान चलाया। यहां 50 से ज्यादा होटल, ढाबा और फार्म हाउस संचालकों को अवैध नशे, गुमाश्ता एक्ट उल्लंघन और नो-पार्किंग…
Read Moreरायपुर पश्चिम को मिली 96 करोड़ की सौगात, चार बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ
रायपुर / पश्चिम विधानसभा क्षेत्र आज विकास की नई दिशा देखने जा रहा है। यहां एक ही दिन में लगभग 96 करोड़ रुपए की चार बड़ी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। इन योजनाओं का शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे। इस अवसर पर स्थानीय विधायक राजेश मूणत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी सौगात हैं और आने वाले समय में आम नागरिकों को सीधे इसका लाभ मिलेगा। परियोजनाओं की शुरुआत…
Read Moreछत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल, कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में नए सिस्टम के बनने से छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ जगहों पर भारी वर्षा देखने को मिली। सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश की संभावना जताई है। कई जिलों में यलो अलर्ट मौसम विभाग ने जिन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है उनमें उत्तर बस्तर कांकेर,…
Read Moreआज का गोल्ड-सिल्वर रेट : सोने-चांदी की कीमतों में आया बदलाव…जानें ताजा भाव
Gold and Silver Price Today: नवरात्रि के दौरान लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद सोमवार को सोने की कीमतों में मामूली स्थिरता और चांदी में हल्की बढ़त देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक आज सुबह 24 कैरेट सोना ₹1,13,262 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी ₹1,38,100 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई. आज के ताजा सोने-चांदी के दाम शुद्धता सुबह का रेट सोना 24 कैरेट ₹1,13,262 प्रति 10 ग्राम सोना 23 कैरेट ₹1,12,808 प्रति 10 ग्राम सोना 22 कैरेट ₹1,03,748 प्रति 10 ग्राम…
Read More