बिहार : बिहार में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत एक और बड़ा कदम उठाया गया। समस्तीपुर जिले में आज जीविका दीदियों को दूसरी किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपये वितरित किए गए। इस अवसर पर दीदियों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने सरकार के इस कदम की सराहना की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वितरण समस्तीपुर समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन और जीविका पदाधिकारियों की मौजूदगी में यह राशि दी गई।…
Read MoreDay: October 3, 2025
राहुल गांधी ने कोलंबिया में भारतीय कंपनियों की सफलता पर जताया गर्व
RAHUL GANDHI: कांग्रेस नेता राहुल गांधी वर्तमान में दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में हैं। वहां उन्होंने भारतीय मोटरसाइकिल कंपनियों बजाज, हीरो और टीवीएस को सड़कों पर चलते देखा और अपने अनुभव को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया। नवाचार पर जोर राहुल गांधी ने लिखा: “Proud to see Bajaj, Hero & TVS do so well in Colombia. Shows Indian companies can win with innovation, not cronyism.” इसका अर्थ है कि कोलंबिया में इन कंपनियों का शानदार प्रदर्शन गर्व की बात है और यह दिखाता है…
Read Moreराजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा संदेश: “इतिहास और भूगोल बदल जाएगा”
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को उसके सरक्रीक क्षेत्र में सैन्य जमावड़े को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। विजयादशमी पर आयोजित ‘शस्त्र पूजन’ समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि पाकिस्तान की किसी भी हरकत का ऐसा जवाब दिया जाएगा, जो “इतिहास और भूगोल दोनों बदल देगा।” सीमा-पार आतंकवाद पर सख्त रुख राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की सीमा-पार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने पाकिस्तान को दो टूक संदेश देते हुए कहा कि पड़ोसी देश को समझ लेना चाहिए कि भारत अब किसी भी…
Read Moreअब तक की सबसे बड़ी कामयाबी,103 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, इतने करोड़ का था इनाम
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब तक का सबसे बड़ी संख्या में नक्सलियों का आत्मसमर्पण करने का मामला सामने आया है। जहां करीब 103 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। बीजापुर में पुलिस अधीक्षक एवं सीआरपीएफ सहित अन्य सुरक्षाबलों की टीम लीडर के सामने 106 करोड़ रुपए से भी अधिक के ईनामी 103 नक्सलियों ने सामूहिक सरेंडर किया ।पहली बार इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों ने समर्पण किया है। बताया गया कि यह सिर्फ आत्मसमर्पण नहीं बल्कि, उस विचारधारा की हार…
Read Moreआरजेडी में बढ़ती खींचतान: तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव को दी नसीहत
पटना : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में बढ़ती अंदरूनी कलह एक बार फिर खुलकर सामने आई है। आरजेडी के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि छोटे भाई को मर्यादा का पालन करना चाहिए और बड़े भाई का सम्मान करना चाहिए। यह बयान तेजस्वी यादव द्वारा लगाए गए आरोप के जवाब में आया, जिसमें तेजस्वी ने कहा था कि तेज प्रताप आरजेडी में रहते हुए भी पार्टी के उम्मीदवारों…
Read Moreकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा,आज शाम पहुंचेंगे राजधानी रायपुर,देखिये मिनट टू मिनट कार्यक्रम
रायपुर/ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर आज छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। वे आज रात्रि 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे नवा रायपुर स्थित निजी होटल जाएंगे,जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। वही इस दौरे के दूसरे दिन यानी 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे,वे होटल से रवाना होकर विशेष विमान के जरिए जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां वे सबसे पहले माँ दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह,बस्तर की परंपरागत दशहरा और मुरिया दरबार में शामिल होंगे,जहाँ वे जनजातीय समाज के लोगों से संवाद…
Read MoreRBI ने जारी की नई गाइडलाइंस: 4 अक्टूबर से बैंकों में चेक होंगे एक ही दिन में क्लियर
रायपुर/दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चेक क्लियरिंग प्रक्रिया को और तेज़ करने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके तहत 4 अक्टूबर 2025 से सभी बैंकों को चेक को उसी दिन क्लियर करना अनिवार्य होगा। वर्तमान में चेक क्लियर होने में 1-2 दिन लगते हैं, लेकिन नई व्यवस्था के तहत चेक जमा होने के कुछ ही घंटों में क्लियर हो जाएंगे। एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक सहित कई बैंकों ने अपने ग्राहकों को इसकी जानकारी दे दी है। नई प्रक्रिया का विवरण: दो चरणों में लागू: पहला चरण…
Read Moreसीएम कैंप कार्यालय बगिया की पहल से अंकिरा और भगोरा में बिजली आपूर्ति बहाल
जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में संचालित सीएम कैंप कार्यालय बगिया ने एक बार फिर अपनी त्वरित पहल से आमजन का विश्वास अर्जित किया है। विकासखंड फरसाबहार के ग्राम अंकिरा और भगोरा में बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या का समाधान कार्यालय की सक्रियता से तुरंत किया गया, और अब इन दोनों गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है। सीएम कैंप कार्यालय को संबंधित गांवों से ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को समस्या का निदान करने के निर्देश दिए गए। इस पहल…
Read Moreविजयादशमी पर 176 दुर्गा प्रतिमाओं का भक्तिमय विसर्जन, महादेव घाट पर जयकारों से गूंजा माहौल
रायपुर: नवमी से शुरू हुए दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम विजयादशमी पर भी श्रद्धा और भक्ति के साथ जारी रहा। महादेव घाट के पास निगम द्वारा निर्मित कुंड में गुरुवार सुबह से लेकर संध्या तक भक्तों ने 176 बड़ी दुर्गा प्रतिमाओं का पारंपरिक विधि-विधान से विसर्जन किया। भक्तिमय वातावरण में परिवारों के साथ श्रद्धालु माता दुर्गा को विदाई देने पहुंचे। शहर के 500 से अधिक पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं को भक्त समूह बनाकर झांकियों, गीत और संगीत के साथ विसर्जन कुंड तक लाए। कुंड पर पहुंचते ही “जय माता…
Read MoreMP बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने X पोस्ट (पूर्व ट्विटर) पर लिखा: “केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री, कर्मठ, जनसेवी और लोकप्रिय नेता श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त हो।” साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं ने भी केंद्रीय मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने अपने X पोस्ट में लिखा कि गजेन्द्र सिंह शेखावत भारत…
Read More