पटना। राजधानी के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से अंबेडकर दलित-आदिवासी अधिकार संवाद का आयोजन हुआ। इस विशाल जनसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्य वक्ता के रूप में हिस्सा लिया और दलित-आदिवासी समाज को सशक्त करने का संकल्प दोहराया। तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में ‘DALIT’ शब्द की नई परिभाषा पेश की। उन्होंने कहा –D का अर्थ दृढ़ संकल्प, A आत्मसम्मान, L लीडरशिप, I इंसाफ, और T तरक्की का प्रतीक है। तेजस्वी के अनुसार, यह सिर्फ एक शब्द नहीं बल्कि “एक…
Read MoreDay: October 5, 2025
छत्तीसगढ़ में कोल्डड्रिफ कफ सिरप पर बैन की तैयारी, मुख्यमंत्री साय बोले– रिपोर्ट के बाद होगा फैसला
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोल्डड्रिफ कफ सिरप पर बैन लगाने की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि फिलहाल इस संबंध में रिपोर्ट मंगाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर मध्य प्रदेश जैसी स्थिति छत्तीसगढ़ में भी पाई जाती है, तो इस दवा पर तुरंत बैन लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने यह बयान मीडिया से चर्चा के दौरान दिया। इसी दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं, भूपेश बघेल भी जाते हैं, और वहां…
Read Moreइंडिगो ने शुरू की नई दिल्ली-रायपुर उड़ान, त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगा फायदा
रायपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर और दिल्ली के बीच नई अतिरिक्त उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह नई इंडिगो नई दिल्ली-रायपुर फ्लाइट 26 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। एयरलाइंस का यह कदम त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इंडिगो के सूत्रों के अनुसार, नई उड़ान संख्या 6E2120 दिल्ली (DEL) से सुबह 10:15 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:15 बजे रायपुर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में उड़ान संख्या 6E6640 रायपुर से…
Read Moreभाजपा कार्यालय में शुरू होगा ‘मंत्री सहयोग केंद्र’, जानें किस दिन बैठेंगे कौन से मंत्री
रायपुर। प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 6 अक्टूबर 2025 से भाजपा मंत्री सहयोग केंद्र रायपुर की शुरुआत होने जा रही है। यह केंद्र पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के लिए संवाद और समाधान का मंच बनेगा, जहां वे सीधे मंत्रियों से मिलकर अपने सुझाव, प्रश्न और शिकायतें साझा कर सकेंगे। केंद्र का उद्घाटन सोमवार, 6 अक्टूबर को किया जाएगा। पहले दिन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित रहेंगे। पार्टी की ओर से बताया गया है कि केंद्र के संचालन और…
Read More386 पुलिस आरक्षकों का ट्रांसफर : SSP ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट और जानें किसका हुआ तबादला
CG Police Transfer 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में एक साथ 386 प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों का तबादला कर दिया है। बता दें, 386 पुलिसकर्मियों के तबादला लिस्ट में और 96 प्रधान आरक्षक, 5 महिला प्रधान आरक्षक, 278 आरक्षक और 7 महिला आरक्षक शामिल हैं। बता दें कि यह ट्रांसफर लंबे समय से एक ही थाने में तैनात पुलिस कर्मियों को अन्य थानों में स्थानांतरित करने के उद्देश्य से की गई है। सभी तबादले रायपुर जिले के विभिन्न थानों के भीतर…
Read Moreछत्तीसगढ़ को अलविदा कहेगा मानसून…10 अक्टूबर के बाद विदा ले सकती है मानसूनी हवाएं, जानिए क्या है वजह?
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी देखी जा सकती है। वर्तमान में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, लेकिन यह सिलसिला ज्यादा समय तक जारी नहीं रहेगा। आज रायपुर और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बीते 24 घंटों…
Read Moreबैंकों में फंसे 1.84 लाख करोड़ वापस पाने का मौका…जानिए कैसे मिलेगा आपका पैसा
नई दिल्ली। अगर आपका कोई पुराना बैंक खाता, बीमा पॉलिसी या निवेश कई सालों से निष्क्रिय पड़ा है, तो अब उसे वापस पाने का सुनहरा अवसर है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को घोषणा की कि देश के बैंकों और वित्तीय संस्थानों में करीब ₹1.84 लाख करोड़ रुपये ऐसे हैं, जिनका कोई दावा नहीं किया गया। इसे वास्तविक मालिकों या उनके परिवारों तक पहुँचाने के लिए ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ नामक तीन महीने का विशेष अभियान शुरू किया गया है। 3A मॉडल: जागरूकता, पहुंच और कार्रवाई अभियान ‘3A…
Read Moreफैक्ट्री में आग की लपटें: पाइप फैक्ट्री जलकर खाक, आसपास के इलाकों में मची अफरा-तफरी!
बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के ओड़िया गांव स्थित पाइप फैक्ट्री में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में पिछले 10 सालों से कृषि संबंधी पाइप और अन्य उपकरण तैयार किए जाते थे। आग इतनी तेजी से फैली कि मशीनरी और रॉ मटेरियल खाक हो गए, जिससे करीब 1 से 1.5 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। आग लगने की वजह और दमकल की कार्रवाई प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से लगी, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। तेज…
Read Moreपैग पर पैग और फिर मातम: भाई-भाई की दोस्ती में खून बह गया, जानिए क्या हुआ था?”
सरगुजा : जिले के बटईकेला में एक सनसनीखेज सरगुजा हत्या की वारदात सामने आई है। शराब पीने के दौरान छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की जान ले ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पूरा मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। विवाद और हमला जानकारी के अनुसार, मृतक मुन्ना राम और आरोपी छोटा भाई ठाकुर राम एक साथ शराब पी रहे थे। नशे की हालत में दोनों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हुआ। बढ़ते विवाद में छोटे भाई ने गुस्से में आकर जलावन लकड़ी से…
Read Moreछत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय युवा कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन
रायपुर। छत्तीसगढ़ की साहित्यिक, सांस्कृतिक और कलात्मक परंपराओं को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से विगत रात्रि आयोजित राज्य स्तरीय युवा कवि सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता शबरी की पावन भूमि को नमन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती सदा से साहित्य और संस्कृति की धरा रही है. मुख्यमंत्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाकवि कालिदास ने इसी धरती पर मेघदूत जैसे अमर काव्य की रचना की, वहीं गजानन माधव मुक्तिबोध और पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जैसे यशस्वी साहित्यकारों ने इसी…
Read More