हिमालय में गूँजी जशपुर की गूंज: आदिवासी युवाओं ने जगतसुख पीक पर खोला नया मार्ग

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल के सम्मान में दिया गया विष्णु देव रूट नाम रायपुर 30 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ के जशपुर ज़िले के आदिवासी युवाओं के एक दल ने भारतीय पर्वतारोहण के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। इस दल ने हिमाचल प्रदेश की दूहंगन घाटी (मनाली) में स्थित 5,340 मीटर ऊँची जगतसुख पीक पर एक नया आल्पाइन रूट खोला, जिसे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल के सम्मान में “विष्णु देव रूट” नाम दिया गया है। टीम ने यह चढ़ाई बेस…

Read More

श्रीरामलला दर्शन योजना: श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के लिए किया गया रवाना

पुष्पाहार से स्वागत कर यात्रा के लिए दी गई शुभकामनाएं मुंगेली, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार द्वारा छत्तीसगढ़वासियों को अयोध्या धाम का दर्शन कराने के लिए श्रीरामलला दर्शन योजना का संचालन किया जा रहा है। श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत मुंगेली जिले के 64 तीर्थयात्री अयोध्या में श्रीरामलला का दर्शन करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पांडेय ने तीर्थ यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में इन सभी तीर्थयात्रियों को दो बसों के माध्यम से बिलासपुर रेल्वे स्टेशन…

Read More

पति के निधन के बाद भी नहीं टूटा हौसला, पीएम आवास योजना ने दिलिन बाई के सपना को दिए पंख

कभी जर्जर कच्चे मकान में जीवन बिताने वाली 85 वर्षीय श्रीमति दिलिन बाई पटेल आज शासन की योजनाओं से पा रही हैं सुख, सम्मान और आत्मनिर्भरता मनरेगा से मजदूरी, स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय निर्माण, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, विधवा पेंशन व महतारी वंदन योजना का मिल रहा लाभ जांजगीर-चांपा, जिले के जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलादेही की ग्राम मौहाडीह निवासी 85 वर्षीय श्रीमति दिलिन बाई पटेल, पति स्व. कन्हैया लाल पटेल का जीवन उतार-चढ़ाव से गुजरते हुए आज एक नई प्रेरणा बन गई हैं।  कभी अपने पति के…

Read More

राज्योत्सव का आयोजन 02 से 04 नवंबर तक

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल रायपुर, छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राज्योत्सव का आयोजन कोरबा के घंटाघर ओपन आडिटोरियम परिसर में 02 नवंबर से 04 नवंबर तक किया जायेगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाणिज्य श्रम व उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन होंगे। राज्योत्सव के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में 02 नवंबर को शाम…

Read More

राज्य स्थापना दिवस पर खुशियों का गृह प्रवेश

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रायपुर से कराएंगे जांजगीर-चांपा जिले के  हितग्राहियों का गृह प्रवेश जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले के हजारों हितग्राहियों को एक साथ अपने सपनों के घर में प्रवेश मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पूरे प्रदेश में 1 नवम्बर को सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित होगा, जहां से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी राज्य के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराएंगे। यह क्षण उनके जीवन का उत्सव होगा।…

Read More

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने तुरेनार के ग्रोथ सेंटर का किया निरीक्षण

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने गुरुवार को बस्तर जिले के ग्राम तुरेनार में स्थित ग्रामीण औद्योगिक केंद्र में संचालित ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण किया। यहां महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे उत्पादों के प्रसंस्करण का जायजा लेते हुए उन्होंने कहा कि मूल्यवर्धन हमारा मूल उद्देश्य है। बस्तर के स्थानीय उत्पादों को बाजार में बेहतर कीमत दिलाकर हम ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और महिलाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। प्रभारी मंत्री श्री…

Read More

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव द्वारा कुम्हारी को 16 करोड़ के विकास कार्यों की सौगातें

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्यि में आज नगर पालिका कुम्हारी में 16 करोड़ 30 लाख 51 हजार रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन संपन्न हुआ। इनमें वार्ड क्रमांक 15 में 30 लाख रूपए की लागत से अटल परिसर निर्माण कार्य, 5 करोड़ 32 लाख 68 हजार रूपए के लागत सेे जंजगिरी तालाब का सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्य, 16 लाख 92 हजार रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 13 जी.ई.रोड कुम्हारी टोल प्लाजा के पास आकांक्षीय शौचालय…

Read More

भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महिला क्रिकेट विश्वकप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की ऐतिहासिक जीत पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जब हर गेंद पर परिस्थिति चुनौतीपूर्ण थी, तब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अदम्य साहस, संयम और दृढ़ निश्चय के साथ खेल का रुख ही बदल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विजय न केवल भारतीय क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि यह देश की हर बेटी के आत्मविश्वास, संघर्षशीलता और समर्पण का प्रतीक भी है। खिलाड़ियों ने यह…

Read More

बालोद जिला में आयोजित राज्योत्सव समारोह में मुख्य अतिथि होंगे शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव

बालोद में 2 से 4 नवंबर तक सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बालोद जिले में 2 से 4 नवंबर तक राज्योत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला मुख्यालय बालोद स्थित स्वर्गीय सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में संपन्न होगा। राज्योत्सव के इस अवसर पर प्रदेश के स्कूली शिक्षा, विधि-विधायी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके आगमन से कार्यक्रम की गरिमा में वृद्धि होगी। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि,…

Read More

राज्य सरकार के प्रयासों से श्रमिकों के जीवन में आ रहा है बदलाव

श्रम विभाग की 25 वर्षों की उपलब्धियाँ छत्तीसगढ़ राज्य गठन के समय श्रम विभाग के अंतर्गत केवल 9 जिलों में श्रम कार्यालय और 4 जिलों में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कार्यालय संचालित थे। वर्तमान में राज्य के सभी 33 जिलों में श्रम कार्यालय तथा 10 जिलों में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कार्यालय कार्यरत हैं। वर्ष 2008 से रायपुर में औद्योगिक स्वच्छता प्रयोगशाला (Industrial Hygiene Lab) की स्थापना भी की गई है। राज्य गठन के उपरांत वर्ष 2008 में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा वर्ष 2011 में…

Read More