आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति और ‘पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन’ अभियान से बस्तर में लौटी शांति की उम्मीद रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि बस्तर बदल रहा है — अब यहां बंदूक और बारूद का धुआं नहीं, बल्कि विकास और विश्वास की बयार बह रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025” और “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” जैसे मानवीय अभियानों ने उन लोगों के दिलों में आशा का दीप जलाया है, जो कभी भटककर…
Read MoreDay: October 8, 2025
पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली हमारी सांस्कृतिक पहचान और जनसेवा की धरोहर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय परंपरागत वैद्य सम्मेलन में हुए शामिल रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय परंपरागत वैद्य सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार सभी पंजीकृत वैद्यों को प्रशिक्षण देकर उन्हें पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान करेगी, ताकि दस्तावेज़ों के अभाव में उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। सम्मेलन में मुख्यमंत्री का स्वागत प्रदेश…
Read Moreपारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री श्री साय ने उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला तकनीशियन के पद पर चयनित 233 अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सभागार में उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन के पद पर चयनित 233 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शी और विश्वसनीय भर्ती प्रक्रियाओं से प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित हुआ है। उन्होंने बताया कि विगत 20 महीनों में विभिन्न विभागों में 10 हजार से अधिक…
Read More‘इसरो की उपलब्धियाँ भारतवासी के लिए गर्व का विषय’, इसरो के वैज्ञानिकों ने की सीएम साय से सौजन्य भेंट
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इसरो अहमदाबाद केंद्र के निदेशक डॉ. एन. एम. देसाई के नेतृत्व में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय और वैज्ञानिकों के बीच इसरो की यात्रा में छत्तीसगढ़ की भागीदारी को बढ़ाने, राज्य के युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने, शासन के कामकाज में पारदर्शिता और दक्षता लाने के लिए इसरो की तकनीक के उपयोग तथा स्कूल–कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए इसरो द्वारा संचालित गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।…
Read Moreबाल विवाह मुक्ति की दिशा में बड़ा कदम: बलौदाबाजार जिले की 225 पंचायतें अग्रसर
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य सरकार का उद्देश्य स्पष्ट किया कि वर्ष 2028-29 तक छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त राज्य बनाया जाएगा। यह केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि समाज में वास्तविक परिवर्तन लाने का संकल्प है। इस दिशा में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला तेजी से अग्रसर है। जिले की 225 ग्राम पंचायतों में पिछले दो वर्षों से कोई बाल विवाह दर्ज नहीं हुआ है। अब इन पंचायतों को बाल विवाह मुक्त पंचायत घोषित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और महिला एवं…
Read Moreशिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का दुर्ग शहर में बड़ा एक्शन, निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का किया निरीक्षण
भिलाई। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दुर्ग शहर में निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति एवं निर्माण से जुड़ी सभी पहलुओं की जानकारी ली। यह स्विमिंग पूल करीब 1.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है और इसे खेल प्रेमियों के लिए आधुनिक सुविधाओं वाला केंद्र बनाने का प्रयास है। निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने अभियंताओं को निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल केंद्र युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण…
Read Moreभाजपा नेता पर आदिवासी विधवा से छेड़छाड़ का आरोप, पार्टी ने किया निष्कासन
धमतरी। जिले के बोराई थाना क्षेत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर दास मानिकपुरी (45) पर एक आदिवासी विधवा महिला से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना 3 अक्टूबर की शाम हुई, जब आरोप है कि भाजपा नेता अपने साथी के साथ कार में सवार होकर महिला के घर पहुंचे और “पानी मांगने” का बहाना बनाकर घर में प्रवेश किया। जैसे ही महिला किचन में गई, आरोपी ने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया, जिससे आरोपी मौके से भाग गया। घटना के बाद आदिवासी समाज और…
Read Moreअंबिकापुर से मिस्टर मिंट क्रिप्टो घोटाले का एक और आरोपी गिरफ्तार
अंबिकापुर। देशभर के निवेशकों को मिस्टर मिंट क्रिप्टो करेंसी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक और प्रमुख सदस्य को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अंबिकापुर निवासी बलविंदर सिंह छाबड़ा (बल्ली) को उसके घर से हिरासत में लिया और ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई। यह मामला थाने के मुंब्रा थाना में जुलाई 2025 में दर्ज किया गया था। एफआईआर में बलविंदर सिंह सहित कई अन्य संचालकों के नाम शामिल हैं। इससे पहले रायपुर के बेबीलोन होटल से गिरोह के दो अन्य…
Read Moreमहादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप घोटाले के सभी आरोपियों को मिली जमानत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप घोटाले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमएम सूदरैश और सतीश चंद्र शर्मा की कोर्ट ने महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप घोटाले से जुड़े सभी 12 आरोपियों को जमानत दे दी है। ये सभी आरोपी पिछले ढाई साल से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे। जमानत पाने वालों में भीम सिंह यादव, अर्जुन यादव, चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर समेत सभी 12 आरोपियों का नाम शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार, अदालत ने जमानत पर यह सुनिश्चित किया…
Read Moreगौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 4 पिकअप में मवेशियों को ठूंसकर ले जा रहे थे 9 तस्कर गिरफ्तार
खैरागढ़। खैरागढ़ पुलिस ने गौ-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ अन्तरराज्यीय पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दस मवेशी, चार पिकअप वाहन और आठ मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त मवेशियों की कीमत करीब 13.34 लाख रुपये बताई जा रही है। मामला सोमवार की देर रात का है, जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ तस्कर छत्तीसगढ़ से मवेशियों को भरकर मध्यप्रदेश की ओर कत्लखाने ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना खैरागढ़ की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर…
Read More