झाबुआ। मध्य प्रदेश के सेमलखेड़ी पारा गांव में रविवार देर रात दीपावली की खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्थानीय ‘हाट बाजार’ से खरीदारी कर लौट रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर ट्रॉली दत्या घाटी की खाई में गिर गई, जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, चालक ने ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क से उतरकर गहरी खाई में जा गिरा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली में…
Read MoreDay: October 20, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने INS विक्रांत पर जवानों के साथ मनाई दिवाली, कहा – मां भारती के वीर सिपाही ही असली शक्ति हैं
नई दिल्ली। देश की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल भी दिवाली हमारे सशस्त्र बलों के वीर जवानों के साथ मनाई। इस बार पीएम मोदी गोवा और कारवार तट पर स्थित INS विक्रांत पहुंचे, जहां उन्होंने नौसेना कर्मियों के साथ दीपावली का पर्व मनाया और उन्हें संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “आज का यह दिन अद्भुत है, यह क्षण यादगार है। मेरे एक ओर अथाह समुद्र है और दूसरी ओर मां भारती के वीर सिपाहियों का अथाह सामर्थ है।” उन्होंने कहा…
Read Moreदिवाली पर चंडीगढ़ के बिजनेसमैन एम.के. भाटिया ने कर्मचारियों को गिफ्ट की नई कारें, सोशल मीडिया पर हुई तारीफों की बौछार
चंडीगढ़। ट्राईसिटी के मशहूर फार्मा उद्यमी एम.के. भाटिया ने इस दिवाली पर भी अपनी उदारता और कर्मचारियों के प्रति समर्पण का परिचय दिया। लगातार तीसरे वर्ष उन्होंने अपनी कंपनी के कर्मचारियों को नई कारें गिफ्ट कीं। भाटिया अपने कर्मचारियों को ‘सेलेब्रिटी’ मानते हैं और मानते हैं कि संगठन की असली सफलता उनके समर्पण और मेहनत में छिपी है। भाटिया की इस अनोखी पहल ने न सिर्फ कर्मचारियों में उत्साह और खुशी का माहौल बनाया, बल्कि सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में भी खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने कहा, “मेरे लिए कर्मचारियों…
Read MoreApple CEO टिम कुक ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, मुंबई की फोटोग्राफर की iPhone 17 Pro Max से खींची तस्वीर की तारीफ
नई दिल्ली। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने सोमवार को दुनियाभर के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और इसी अवसर पर मुंबई की फोटोग्राफर अपेक्षा मकर की एक शानदार तस्वीर साझा की। यह फोटो नए iPhone 17 Pro Max से क्लिक की गई है, जिसे कुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया। टिम कुक ने लिखा, “दुनिया भर में दिवाली मना रहे सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं! iPhone 17 Pro Max से ली गई इस खूबसूरत तस्वीर के लिए अपेक्षा मकर का धन्यवाद।” अपेक्षा…
Read Moreआरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले – “भारत की प्रगति में कुछ लोग डाल रहे बाधा, हमें विदेशी प्रभाव से मुक्त होना होगा”
मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को मुंबई में आयोजित एक पुस्तक विमोचन समारोह में भारत की प्रगति में रुकावट डालने वालों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश की प्रगति की राह में बाधाएं खड़ी कर रहे हैं। भागवत ने भारतीय समाज से अपील की कि वे अपनी जड़ों और पारंपरिक ज्ञान प्रणाली की ओर लौटें और अपने मन को “विदेशी प्रभाव” से मुक्त करें। भागवत ने कहा, “भारत के पास आगे बढ़ने का अपना रास्ता है और आज दुनिया हमसे उसी…
Read Moreदिवाली पर भूपेश बघेल को बेटे चैतन्य से मिलने की अनुमति नहीं, बोले– “दो दशक पहले पिता को छूट मिली थी”
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिवाली के दिन अपने बेटे चैतन्य बघेल से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। इस बात की जानकारी खुद भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर साझा की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “दो दशक पहले जब मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने मेरे बाबूजी को जेल भेजा था, तब दीवाली के दिन उनसे मिलने की अनुमति मिल गई थी। लेकिन आज, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की कृपा से बेटा जेल में है और मुझे उससे मिलने की अनुमति तक नहीं…
Read Moreनशीली दवाओं का बड़ा पर्दाफाश, युवक व नाबालिग गिरफ्तार
भिलाई। दुर्ग-भिलाई पुलिस ने जामुल थाना क्षेत्र में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में लिप्त युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से भारी मात्रा में अल्फाजोलम टैबलेट और कैश बरामद हुआ। आरोपी अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर नशीली दवाइयां बेच रहा था। पुलिस को शनिवार शाम सूचना मिली कि मंगल बाजार छावनी क्षेत्र में दो युवक सीनू इंजीनियरिंग वर्क्स के सामने नशीली गोलियां बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। मौके पर दबिश देने पर दोनों संदिग्ध भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें…
Read Moreबिलासपुर NH हादसा: युवक की लाश और क्षतिग्रस्त बाइक बरामद
बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर युवक की बाइक भी करीब 30 मीटर दूर क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी मिली। पुलिस के अनुसार, हादसा किसी अज्ञात वाहन के ठोकर मारने से हुआ हो सकता है, जिससे युवक बाइक से गिरकर झाड़ियों के बीच जा गिरा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास की तलाशी ली और पाया कि बाइक क्रमांक CG-07 CM-6136 गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त थी। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक पर…
Read Moreपुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशीली इंजेक्शन बेचने वाला गिरोह पकड़ा गया, चार आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। चौकी बसदेई पुलिस ने नशीली इंजेक्शन की बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला और एक नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 300 नशीली इंजेक्शन जब्त किए हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब ₹1.5 लाख बताई गई है। इस तरह हुआ खुलासा19 अक्टूबर 2025 को चौकी बसदेई पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सिरसी जूनापारा निवासी…
Read Moreदिवाली 2025: दक्षिणावर्ती शंख की पूजा से मिलता है अपार धन, जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त और विधि
दिवाली की शुभकामनाएं! दीपावली का पर्व न केवल दीपों की जगमगाहट और आतिशबाजियों की चमक का उत्सव है, बल्कि यह धन, समृद्धि और सुख-शांति की कामना का प्रतीक भी है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। पुराणों के अनुसार, देवी लक्ष्मी समुद्र मंथन से उत्पन्न हुईं थीं और उसी समुद्र से शंख भी निकला था, जो उनका भाई माना जाता है। इसलिए लक्ष्मी पूजा के दौरान शंख नहीं बजाया जाता, बल्कि भोंपू का प्रयोग किया जाता है। शंख का धार्मिक महत्वहिंदू धर्मग्रंथों में दो…
Read More