प्रियंका गांधी ने केंद्र से मांगा स्पष्टीकरण, महिला पत्रकारों के अपमान पर जताई चिंता

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला पत्रकारों को शामिल न होने देने पर केंद्र सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर भारत में महिला पत्रकारों के साथ इस तरह का अपमान सहन किया जा सकता है, तो केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता कैसे जताती है। तालिबान सरकार में वरिष्ठ नेता मुत्ताकी महिलाओं के अधिकारों पर प्रतिबंध लगाने और उनके रोज़गार और शिक्षा के अधिकारों को सीमित करने…

Read More

पुलिस ने पकड़ा अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मॉड्यूल, 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद

मोगा: पंजाब की मोगा पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। पंजाब पुलिस ने इस सफलता की जानकारी अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर साझा की। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला कि गिरफ्तार तस्कर विदेशी ड्रग नेटवर्क से सीधे जुड़े थे। यह खुलासा संकेत देता है कि पंजाब में नशे की तस्करी एक संगठित और सीमा पार नेटवर्क…

Read More

ओडिशा बनेगा अंडा उत्पादन का प्रमुख केंद्र: मंत्री गोकुलानंद मल्लिक

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने अंडा उत्पादन में नए आयाम स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विकास (एफएंडएआरडी) मंत्री गोकुलानंद मल्लिक ने शुक्रवार को कहा कि राज्य ने 2029 तक सालाना 500 करोड़ अंडे उत्पादन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है और खुद को अंडा उत्पादन का प्रमुख केंद्र बनाने की योजना में है। लोक सेवा भवन में आयोजित राज्य स्तरीय विश्व अंडा दिवस समारोह में मंत्री मल्लिक ने बताया कि वर्तमान में ओडिशा प्रतिदिन लगभग 1.17 करोड़ अंडे का उत्पादन करता है।…

Read More

पाकिस्तान पर IMF का दबाव, चीन और अमेरिका से मदद की तलाश

नई दिल्ली। पाकिस्तान इस समय गंभीर आर्थिक और राजनीतिक अस्थिरता का सामना कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान से पिछले दो वित्तीय वर्षों के व्यापार आंकड़ों पर 11 अरब डॉलर का हिसाब मांगा है। IMF की फटकार के बाद पाकिस्तान अब चीन और अमेरिका समेत अन्य देशों की ओर मदद के लिए हाथ फैला रहा है। चीन और अमेरिका से सहायता की मांग पाकिस्तान ने अब तक वित्तीय सहायता और रक्षा उपकरणों के लिए मुख्य रूप से चीन पर निर्भर किया था। वहीं अमेरिका और पश्चिमी देशों…

Read More

अजय चंद्राकर ने उमंग सिंघार पर कसा तंज, कांग्रेस को बताया “चाटने और काटने वाला”

बिलासपुर। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बयान पर आपत्तिजनक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेसियों को “चाटने और काटने वाला” बताते हुए कहा कि यही उनका वास्तविक चरित्र है और इसलिए उनकी विश्वसनीयता पर शक किया जा सकता है। उमंग सिंघार के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया अजय चंद्राकर ने कहा कि उमंग सिंघार जैसे व्यक्ति, जो दरबारी प्रवृत्ति के होते हैं, वे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर आरोप लगाने के हकदार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी दिल्ली में…

Read More

पंचायत विभाग में बड़े तबादले, 40 अधिकारियों को किया स्थानांतरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण एवं विकास विभाग में बड़ी सर्जरी की है। जनपद पंचायतों में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, विकास विस्तार अधिकारी, संयुक्त आयुक्त और सहायक परियोजना अधिकारी व सहायक विकास विस्तार अधिकारियों समेत 40 को इधर से उधर किया गया है।

Read More

रिलायंस कंज्यूमर ने तमिलनाडु में फिर लॉन्च किया ‘वेलवेट’, कृति शेट्टी बनीं ब्रांड एंबेसडर

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने तमिलनाडु के प्रतिष्ठित पर्सनल केयर ब्रांड वेलवेट (Velvet) को एक नए और आधुनिक अंदाज़ में फिर से लॉन्च किया है। यह ब्रांड दशकों से उपभोक्ताओं के बीच अपनी खास पहचान रखता आया है। अब आरसीपीएल ने सीके राजकुमार परिवार के साथ मिलकर इसे आधुनिक समय की जरूरतों के अनुरूप नए रूप में पेश किया है। ‘किफायती दामों पर वैश्विक गुणवत्ता’ प्रदान करने के अपने वादे पर कायम रहते हुए, रिलायंस कंज्यूमर ने वेलवेट के तहत प्रीमियम क्वालिटी वाले…

Read More

बटाला में जूते की दुकान के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत और चार घायल

बटाला (पंजाब): पंजाब के बटाला शहर के व्यस्त समाध रोड इलाके में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक जूते की दुकान के बाहर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुई गोलीबारी से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। बटाला सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि गोली लगने से छह लोगों को घायल अवस्था में लाया गया था। इनमें से दो ने मौके पर ही दम तोड़…

Read More

सरकार का बड़ा फैसला: पेपर लीक विवाद के बाद यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने यूकेएसएसएससी (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। यह कदम परीक्षा के दौरान नकल और पेपर लीक की शिकायतों के बाद उठाया गया है। सरकार ने छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया। दरअसल, बीते दिन भाजपा विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी और परीक्षा रद्द करने की मांग रखी थी। प्रतिनिधिमंडल में खजान दास, दिलीप सिंह रावत, विनोद कंडारी, बृजभूषण गैरोला, दुर्गेश्वर लाल,…

Read More

राहुल गांधी का केंद्र पर हमला: “महिला पत्रकारों को बाहर रख PM मोदी ने दिखाई कमजोरी”

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी की दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस से महिला पत्रकारों को बाहर रखे जाने के मामले पर केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले पर अपनी कमजोरी और चुप्पी से देश की हर महिला को निराश किया है। राहुल गांधी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “पीएम मोदी, जब आप सार्वजनिक मंच से…

Read More