बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि बिना कारण पति से अलग रहने पर पत्नी को गुजारा भत्ता नहीं मिलेगा। कोर्ट ने साफ किया कि पत्नी के पास अलग रहने का ठोस और वैध कारण होना जरूरी है, तभी वह भरण-पोषण की हकदार होगी। यह फैसला मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की सिंगल बेंच ने सुनाया। मामला रायगढ़ की एक महिला से जुड़ा है, जिसने अपने पति से गुजारा भत्ता मांगते हुए फैमिली कोर्ट में आवेदन दिया था। उसने आरोप लगाया कि पति और उसके परिजन दहेज…
Read MoreDay: October 6, 2025
शराब घोटाला मामला: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 13 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को आज एसीबी-ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 13 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया है। ईओडब्ल्यू ने चैतन्य बघेल से 13 दिन की रिमांड पर पूछताछ की थी। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद अदालत ने आगे की रिमांड न देते हुए उन्हें जेल भेजने का निर्देश दिया। वहीं,…
Read Moreअशोका हॉस्पिटल की लापरवाही आई सामने, मेडिकल वेस्ट फेंकने पर लगा 50 हजार का जुर्माना!
रायपुर: मेडिकल वेस्ट बाहर फेंकने पर अशोका हॉस्पिटल पर 50 हजार का जुर्माना, सीलिंग की चेतावनी राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में स्थित अशोका हॉस्पिटल पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। अस्पताल द्वारा मेडिकल वेस्ट को बाहर फेंकने और दूषित जल के रिसाव की शिकायत सही पाए जाने के बाद निगम ने अस्पताल पर ₹50,000 का जुर्माना लगाया है। नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रीति पाणिग्रही ने बताया कि आयुक्त के निर्देश और जनशिकायत के आधार पर टीम ने अशोका हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। जांच में पाया…
Read Moreरायपुर कस्टम मिलिंग घोटाला: अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा के खिलाफ 1500 पन्नों का चालान पेश
रायपुर। कस्टम मिलिंग घोटाले में बड़ा अपडेट, अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा के खिलाफ EOW का चालान पेशछत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कस्टम मिलिंग घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ा कदम उठाया है। ब्यूरो ने विशेष न्यायालय में 1500 पन्नों का चालान दाखिल किया है, जिसमें अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा के खिलाफ गंभीर आरोप शामिल किए गए हैं। दोनों आरोपी इस समय रायपुर की केंद्रीय जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। इससे पहले, फरवरी 2025 में EOW ने इसी घोटाले में रोशन चंद्राकर और मनोज सोनी के खिलाफ…
Read MoreBihar Election 2025: बिहार में मतदान दो चरणों में होंगे, पहला 6 और दूसरा 11 नवंबर… 14 को आएंगे नतीजे
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है. चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मतदान की तिथि और चरणों की जानकारी दे रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा बिहार की पावन भूमि पर पांच साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. आयोग के काम दो चरणों में होता है. पहला चरण- मतदाता सूची बनाना, दूसरा चरण- चुनाव कराना. साथ ही SIR पर भी चुनाव आयुक्त ने बात की. उन्होंने कहा कि 24 जून 2025 से शुरू मतदाता सूची का शुद्धिकरण की प्रक्रिया शुरू हुई. 1…
Read Moreजशपुर जिले को पहली बार मिला 61 करोड़ का CSR फंड, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल में होगा विकास
जशपुर। पहली बार जशपुर जिले को CSR फंड से 61 करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए आबंटित किए गए हैं। यह राशि स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के बुनियादी ढांचे के विकास में इस्तेमाल की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने पहले जिला प्रवास में जिलेवासियों को विकास का ऐतिहासिक रोडमैप तैयार करने का वायदा किया था, जिसे अब तेजी से लागू किया जा रहा है। 35 करोड़ से बनेगा आधुनिक अस्पतालजिला मुख्यालय जशपुर में 35 करोड़ रुपये की लागत से सौ बिस्तर क्षमता वाला स्व. जगदेव राम उरांव…
Read Moreरायपुर में दो विश्वविद्यालयों में नए कुलसचिव नियुक्त
रायपुर। छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा और विश्वविद्यालय प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय में नए कुलसचिव की नियुक्ति की घोषणा की गई है। कृषि विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यशवंत केराम को महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव के रूप में कपिल देव दीपक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के साथ ही उद्यानिकी विश्वविद्यालय से आर.एल. खरे की सेवाएं वापस ले ली गई हैं। दोनों विश्वविद्यालयों…
Read Moreमानिकचौरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल
अभनपुर। मानिकचौरी रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक रेलवे हादसा सामने आया, जिसमें चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते घायल युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल युवक पारस कंडरा है, जो गोबरा नवापारा नगर के भोईपारा का निवासी है। पारस अपने परिवार के साथ रायपुर जाने के लिए मेमू ट्रेन में सवार हुआ था। राजिम स्टेशन पर टिकट काउंटर से टिकट न मिलने के कारण उसने बिना टिकट…
Read Moreकांग्रेस पर रामविचार नेताम का तंज, धान खरीदी और सहयोग केंद्र पर बड़ी बातें
रायपुर। कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की दावेदारी को लेकर मंत्री रामविचार नेताम ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि “सब घोड़े एक जगह जमा हो गए हैं, लेकिन सभी घोड़े की स्थिति खराब है। कांग्रेस का कोई भी घोड़ा टिकने वाला नहीं है। बीजेपी का रथ बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसे रोकने का किसी में न तो दुस्साहस है और न ही क्षमता।” धान खरीदी पर बड़ा बयान छत्तीसगढ़ में जल्द ही धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। मंत्री नेताम ने कहा कि नवंबर से…
Read Moreबड़ी सफलता: 3 नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के नक्सल मोर्चे पर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। गरियाबंद-धमतरी-नुआपड़ा डिवीजन में सक्रिय तीन नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में नागेश, जैनी और मनीला नामक दो महिला नक्सली शामिल हैं। बताया जा रहा है कि नागेश ने आत्मसमर्पण के समय देशी हथियार भी पुलिस को सौंपा। पुलिस के अनुसार, इन तीनों नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये पिछले 5 से 8 सालों से माओवादी गतिविधियों में सक्रिय थे और कई बड़ी वारदातों में शामिल…
Read More