मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

  अग्रसेन भवन कोरबा में पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल होकर किया नमन रायपुर, 27 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज कोरबा के अग्रसेन भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल की पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा अग्रवाल एवं उनके परिवार के लोगों से भेंट कर उन्हें ढाढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। श्री साय ने कहा…

Read More

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में दुलदुला छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य: प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

  मुख्यमंत्री  साय ने दुलदुला छठ घाट के सौन्दर्यीकरण की घोषणा की रायपुर 27 अक्टूबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने आज छठ महापर्व के अवसर पर दुलदुला छठ घाट में पहुँचकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत सौभाग्य का अवसर है कि मुझे छठ पर्व में सम्मिलित होने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा…

Read More

छत्तीसगढ़ में SIR पर भूपेश बघेल का सवाल– “पाकिस्तानी कितने हैं, गृह मंत्रालय नहीं बता पाया”

Bhupesh Baghel on SIR: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 27 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में विशेष इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दूसरे चरण की घोषणा की। इसमें छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR शुरू किया जाएगा। हालांकि, राज्य में SIR की घोषणा पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल उठाए हैं। बघेल ने कहा, “यहां कितने पाकिस्तानी हैं, यह गृह मंत्रालय तक नहीं बता पाया। छत्तीसगढ़ की सरकार पाकिस्तानियों की पहचान नहीं कर पाई है। चुनाव आयोग को यह बताना चाहिए कि बिहार में कितने बांग्लादेशी…

Read More

शराब घोटाला: चैतन्य बघेल को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज

CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल की जमानत याचिका को ED की विशेष कोर्ट ने खारिज कर दी है. 3 दिन पहले इस मामले को लेकर कोर्ट ने सुनवाई हुई थी. जिसके बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. वहीं आज फैसला सुनाया गया है. हाई कोर्ट ने खारिज की थी मांग इसके पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने ED की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका हाई कोर्ट में दी थी.कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद याचिका को…

Read More

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान: 12 राज्यों में कल से शुरू होगा दूसरा फेज का SIR

चुनाव आयोग ने विशेष इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने छठ पूजा की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की और बताया कि बिहार में SIR सफलतापूर्वक पूरा हुआ। इसके बाद उन्होंने घोषणा की कि देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दूसरे चरण का SIR कल से शुरू होगा। ‘SIR के दौरान BLO तीन बार घर जाएगा’ मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि SIR प्रक्रिया के दौरान बीएलओ (BLO) हर घर तीन बार विजिट करेगा। जिन मतदाताओं की…

Read More

OnePlus 15 और Ace 6 की कीमत लीक! जानें नए फ्लैगशिप फोन की संभावित प्राइस और वेरिएंट

वनप्लस के दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन — OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 — लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों मॉडलों की कीमतें Weibo पर लीक हुई हैं। दोनों फोन को प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में बताया जा रहा है। OnePlus 15 की संभावित कीमत लीक के अनुसार, OnePlus 15 का 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 4299 CNY (लगभग ₹53,100) हो सकती है। 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 4899 CNY (₹60,600) बताई गई है। वहीं इसका टॉप वेरिएंट 16GB + 1TB…

Read More

राजधानी में संदिग्ध परिस्थिति में मिली व्यक्ति की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। Raipur Crime: राजधानी रायपुर में एक बार फिर संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र के बंजारी नगर वार्ड नंबर 9 का है, जहां आरती मेडिकल के पीछे खाली प्लॉट में एक व्यक्ति की लाश दलदल में मिली है। जिसकी जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान वीरेंद्र सिंह ठाकुर पिता उत्तम सिंह ठाकुर, उम्र 37 वर्ष, निवासी रवाभांठा थाना खमतराई के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि वीरेंद्र…

Read More

बिहार के चुनावी रण में उतरेंगे भूपेश, खरगे और राहुल गांधी, कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

रायपुर। Bihar Vidhansabha Chunav:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी जीत के लिए एड़ी चोटी का बल लगा रही हैं। वहीं इस बीच कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। जिसमें सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 40 नेताओं के नाम शामिल है। Bihar Vidhansabha Chunav:  बता दें, बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 121 सीटों में 6 नवंबर को मतदान होंगे, जबकि दूसरे चरण में…

Read More

राजधानी में फिर हुई चाकूबाजी, पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने मजदूर पर किया जानलेवा हमला

रायपुर। Raipur Chakubaji: राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। आए दिन लूट-पाट मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आती रहती है। ऐसा ही एक मामला श्याम नगर से सामने आया है। जहां एक मजदूर पर पुराने विवाद को लेकर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। इस घटना के बाद  मौके पर हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, हमला तीन माह पुराने विवाद के कारण हुआ था। जय नेताम और उसके साथियों ने मजदूर  गोपाल निर्मलकर पर सफेद कार में पहुंचकर चाकू से हमला किया।…

Read More

अब आधार कार्ड अपडेट कराना होगा महंगा, UIDAI ने लिया ये बड़ा फैसला, जानें अब कितना लगेगा चार्ज

जानकारी के अनुसार, आधार अपडेट की यह नई दरें 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेंगी। हालांकि, UIDAI ने बच्चों को राहत देते हुए 5 से 7 साल की उम्र के बीच बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर 2026 तक मुफ्त कर दिया है। जबकि 15 से 17 साल के बच्चों के लिए भी यह अपडेट मुफ्त है। Aadhaar Card Update: वहीं फ्री अपडेट को लेकर UIDAI का कहना है कि, 14 जून 2025 तक ये सुविधा दी गई थी, लेकिन अब इसे समाप्त कर दिया गया है। अब किसी…

Read More