दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नाती बहू ने दादी सास की हत्या की। खाना बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने इतना भयानक रूप ले लिया कि घर में मातम छा गया। यह दर्दनाक घटना नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम बोरी की है। पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, घटना 16 अक्टूबर 2025 की है। उस दिन परिवार के सभी सदस्य काम पर गए हुए थे। घर में सिर्फ 66 वर्षीय उर्मिला वर्मा और…
Read MoreDay: October 17, 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान से किया सम्मानित — ‘प्रधानमंत्री जनमन योजना’ और ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन
नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनसेवा प्रतिबद्धता से पहचान बनाई है। शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्य को ‘प्रधानमंत्री जनमन योजना’ और ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के सफल क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया। राज्य की ओर से यह सम्मान प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ग्रहण किया। कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राज्यों और जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस सम्मान को छत्तीसगढ़ की जनजातीय विकास और प्रशासनिक नवाचार…
Read MoreCM Vishnu Dev Sai: पिछड़ा वर्ग समाज के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध — भानुप्रतापपुर में 90 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण
रायपुर/कांकेर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग समाज के समग्र विकास और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वे शनिवार को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में आयोजित सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के 13वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज भवन निर्माण का भूमिपूजन किया और ₹90 करोड़ से अधिक की लागत वाले 14 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 12 पूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज राज्य के सामाजिक ढांचे की मजबूत कड़ी…
Read Moreमुख्यधारा में लौटे माओवादी कैडर — बस्तर में शांति, विश्वास और विकास की नई सुबह : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
रायपुर, आज का दिन केवल बस्तर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए ऐतिहासिक है। वर्षों तक हिंसा और भय की छाया में जी रहे 210 माओवादी कैडरों ने आज “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” कार्यक्रम के अंतर्गत बंदूक छोड़कर संविधान को अपनाने का निर्णय लिया है। यह छत्तीसगढ़ में शांति, विश्वास और विकास के नए युग का शुभारंभ है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जगदलपुर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जो युवा कभी…
Read Moreबस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक दिन, बंदूक छोड़ संविधान अपनाने वालों का स्वागत —मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में 210 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण को राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि जो युवा कभी माओवाद के झूठे विचारधारा के जाल में फंसे थे, उन्होंने आज संविधान, लोकतंत्र और विकास की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का दिन केवल बस्तर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए ऐतिहासिक है। जिन युवाओं ने वर्षों तक अंधेरी राहों पर भटककर हिंसा का…
Read MoreIRCTC Ticket Booking Tips: दिवाली और छठ पूजा में आसानी से पाएं कन्फर्म टिकट…तो अपनाएं यह टिप्स
IRCTC Ticket Booking Tips: दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों में लाखों लोग अपने परिवार के साथ घर लौटते हैं। इस दौरान ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी इस भीड़ में IRCTC ticket booking tips के जरिए कन्फर्म टिकट पाना चाहते हैं, तो ये आसान तरीके मदद कर सकते हैं। सबसे पहले, तत्काल बुकिंग का सही इस्तेमाल करें। अगर आप एडवांस में टिकट नहीं बुक कर पाए हैं, तो तत्काल बुकिंग आखिरी विकल्प हो सकती है। यह यात्रा की तारीख से एक दिन पहले…
Read Moreदिवाली का जश्न पड़ेगा फीका! रात 8 से 10 बजे तक ही फोड़ सकेंगे ग्रीन पटाखे, जानिए क्या हैं इसके पीछे के कारण और कैसे होगा पालन
मध्य प्रदेश : के ग्वालियर जिले में इस दिवाली जश्न का रंग थोड़ा फीका पड़ सकता है। Gwalior firecracker ban के तहत जिला कलेक्टर रुचिका चौहान ने त्योहार के दौरान सिर्फ ग्रीन पटाखों को रात 8 से 10 बजे तक फोड़ने की अनुमति दी है। संवेदनशील क्षेत्रों जैसे अस्पताल, स्कूल और धार्मिक स्थल से 100 मीटर की दूरी में पटाखों पर पूरी तरह रोक रहेगी। इस कदम का उद्देश्य वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। कलेक्टर के आदेशानुसार केवल ग्रीन पटाखे जैसे फुलझड़ी, अनार…
Read MoreIRCTC Website और App हुए डाउन, दिवाली से ठीक पहले टिकट बुकिंग ठप
IRCTC Website Down: त्योहारों के मौसम में लाखों लोग घर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी शुक्रवार को अचानक IRCTC वेबसाइट डाउन हो गई और मोबाइल ऐप भी काम नहीं कर सका। इससे टिकट बुकिंग पूरी तरह ठप हो गई और हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिवाली से ठीक पहले आई यह तकनीकी गड़बड़ी यात्रियों की तैयारियों में बाधा बनी। सूत्रों के अनुसार, सुबह 9 बजे से लोग शिकायतें करना शुरू कर चुके थे और 11 बजे तक 6,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। सोशल…
Read Moreछत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन, नक्सलियों ने सरकार की पुनर्वास नीति पर जताया भरोसा…210 माओवादियों के सरेंडर पर बोले CM साय
छत्तीसगढ़ के नक्सल इतिहास में आज एक ऐतिहासिक दिन रहा, जब 210 नक्सलियों ने जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ और देश के लिए ऐतिहासिक पल बताया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 1 सीसीएम कैडर, 4 डीकेएसजेडसी कैडर, 1 क्षेत्रीय समिति सदस्य, 21 डीवीसीएम कैडर, 61 एसीएम स्तर के कैडर, 98 पार्टी सदस्य और 22 पीएलजीए/आरपीसी सदस्य शामिल थे। इस अवसर पर नक्सलियों ने सरकार की पुनर्वास नीति और संविधान पर भरोसा जताया। मुख्यमंत्री साय…
Read Moreबस्तर में 210 नक्सली हुए सरेंडर, AK-47 छोड़ थामा संविधान
बस्तर, जिसकी पहचान दशकों तक नक्सलवाद के लिए रही, आज बदलाव की ओर बढ़ रहा है। जंगलों और हिंसा से जुड़े इस क्षेत्र में अब मुख्यधारा में लौटने वाले नक्सलियों की खबरें एक नया अध्याय लिख रही हैं। जगदलपुर में 210 हथियारबंद नक्सलियों ने अपने हथियार छोड़कर संविधान की प्रति हाथ में थाम ली। इस सूची में 110 महिला नक्सलियों ने भी हिस्सा लिया। सरेंडर करने वाले नक्सली रेड कार्पेट वेलकम के साथ सम्मानित किए गए। AK-47, इंसास राइफल और रॉकेट लॉन्चर जैसे हथियार छोड़ते हुए उन्होंने गुलाब और संविधान…
Read More