करमा महोत्सव हमारी प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रौतिया समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण रायपुर 19 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद, प्रांतीय शाखा छत्तीसगढ़ द्वारा ग्राम कण्डोरा में आयोजित महासम्मेलन (सोहरई करमा महोत्सव 2025) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कुनकुरी में 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित रौतिया समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया तथा ग्राम पंचायत कण्डोरा में 50 लाख रुपए की…
Read MoreDay: October 19, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दीपावली और गोवर्धन पूजा की दी हार्दिक शुभकामनाएं
रायपुर 19 अक्टूबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली और गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, सत्य और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपों का यह उत्सव हमारे जीवन में नई ऊर्जा, नई चेतना और आशा का संचार करता है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे दीपावली को स्वदेशी भावना के साथ,…
Read Moreप्रधानमंत्री उज्जवला योजनांतर्गत दिए जाएंगे 2.23 लाख से अधिक नवीन घरेलू एलपीजी कनेक्शन
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत एलपीजी कनेक्शन हेतु अब लिए जाएंगे नवीन आवेदन रायपुर 19 अक्टूबर/ भारत सरकार, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत 10.33 करोड़ से अधिक आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं घरेलू एलपीजी कनेक्शन देने के उपरांत एक बार फिर दीपावली के पूर्व लोगों को उपहार देते हुए पीएमयूवाय अंतर्गत 25 लाख नवीन उज्जवला गैस कनेक्शन प्रदान करने हेतु प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। छत्तीसगढ़ में 2 लाख 23 हजार नवीन घरेलू एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने हेतु लक्ष्य प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
Read Moreधरती आबा के आंगन से विज्ञान भवन तक-कोरिया की विकास गाथा को मिली राष्ट्रीय पहचान
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने धरती आबा’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी को किया सम्मानित रायपुर, 19 अक्टूबर 2025/ देश की राजधानी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित ‘राष्ट्रीय कॉन्क्लेव ऑन आदि कर्मयोगी अभियान’ में छत्तीगसढ के कोरिया जिले ने एक बार फिर अपनी विकास यात्रा से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान में उत्कृष्ट कार्यों के लिए कोरिया जिले की कलेक्टर…
Read MoreUP Politics: अखिलेश यादव के दीपोत्सव बयान से मची हलचल, PDA और प्रजापति समाज पर फोकस
Akhilesh Yadav On Ayodhya Deepotsav: समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अयोध्या दीपोत्सव पर दिए गए बयान से यूपी की सियासत में तहलका मचा दिया। शनिवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “हर साल अयोध्या में दीयों पर करोड़ों रुपये क्यों खर्च किए जाते हैं? दुनिया में क्रिसमस पर शहर महीनों जगमगाते हैं, हमें उनसे सीखना चाहिए।” बयान वायरल होते ही बीजेपी नेताओं ने हमला बोल दिया। IT सेल हेड अमित मालवीय ने इसे हिंदू संस्कृति पर हमला बताया, जबकि सुधांशु…
Read Moreअखिलेश यादव के दीपोत्सव बयान पर MP में सियासी तूफान, मंत्री विश्वास सारंग ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
Minister Vishwas Sarang on Akhilesh Yadav Statement:समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के एक बयान ने मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। अयोध्या में दीपोत्सव के मौके पर दिए-मोमबत्ती जलाने को लेकर दिए गए उनके बयान पर अब बीजेपी नेताओं ने पलटवार किया है। मंत्री विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा ने अखिलेश यादव को जमकर घेरा है। विश्वास सारंग बोले — “अखिलेश को नाम बदलकर एंटनी या अकबर रख लेना चाहिए” अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा था, “पूरी दुनिया में क्रिसमस के दौरान सभी…
Read Moreरेलवे स्टेशन पर शराब तस्कर गिरफ्तार, बिहार चुनाव में भेजनी थी शराब
Indore Crime News: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अब अपराधी तत्व भी सक्रिय हो गए हैं। मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब तस्करी जैसे मामले सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद हुई हैं, जिन्हें वह बिहार चुनाव के दौरान खपाने की योजना बना रहा था। 3 ट्रॉली बैग में मिलीं 71 शराब की बोतलें इंदौर…
Read Moreधनतेरस पर छत्तीसगढ़ में बंपर खरीदारी: रायपुर में 4 हजार कारें बिकीं, 2000 करोड़ का कारोबार
धनतेरस 2025 पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। राजधानी रायपुर सहित पूरे राज्य में सुबह से देर रात तक खरीदारों की भीड़ उमड़ती रही। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और कैट (CAIT) के मुताबिक, इस बार 2000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है। सबसे ज्यादा बिक्री ऑटोमोबाइल, सर्राफा और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में दर्ज की गई। खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ा जनसैलाब शनिवार दोपहर से ही रायपुर के गोलबाजार, मालवीय रोड, एमजी रोड, पंडरी, कटोरातालाब और पुरानी बस्ती जैसे इलाकों में लोगों की…
Read Moreधनतेरस 2025 पर बंपर खरीदारी: देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, 60 हजार करोड़ का सोना-चांदी बिका
धनतेरस के शुभ अवसर पर इस साल देशभर में खरीदारी के नए कीर्तिमान बने हैं। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के मुताबिक, धनतेरस 2025 पर लोगों ने करीब 1 लाख करोड़ रुपये की खरीदारी की। इस कारोबार में सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, झाड़ू, दीये और पूजा सामग्री जैसी वस्तुएं शामिल रहीं। 1 दिन में 60,000 करोड़ का सोना-चांदी बिका CAIT के अनुसार, अकेले सोने और चांदी की बिक्री 60,000 करोड़ रुपये से अधिक रही। वहीं, दिल्ली के सर्राफा बाजारों में 10,000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार दर्ज हुआ, जो पिछले…
Read More74 वर्षीय बुजुर्ग ने 24 साल की युवती से की शादी, इतने करोड़ रुपए में हुआ ‘लव डील’
Indonesia News: इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत के पचितान में एक अनोखी शादी ने सबका ध्यान खींच लिया है। यहां 74 साल के टरमन नामक बुजुर्ग ने 24 साल की शेला एरिका से शादी की है। बताया जा रहा है कि इस शादी के लिए बुजुर्ग ने करीब 1.58 करोड़ रुपए (180,000 डॉलर) का भुगतान किया। हालांकि, शादी के बाद हुई घटनाओं ने इस जोड़े को सुर्खियों में ला दिया है। भव्य शादी और 3 अरब का चेक 1 अक्टूबर को पूर्वी जावा के पैकिटन रीजेंसी में इस जोड़े की…
Read More