बिहार चुनाव: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, तारापुर में CM विष्णुदेव साय ने किया सम्राट चौधरी के लिए प्रचार

रायपुर/दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई शीर्ष नेताओं के नाम शामिल हैं। भाजपा का मानना है कि इन दिग्गज नेताओं के प्रचार से बिहार में एनडीए को मज़बूती मिलेगी। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के…

Read More

उत्तर बस्तर और अबूझमाड़ हुए नक्सलमुक्त, CM विष्णुदेव साय बोले— “अब बस्तर भय नहीं, विश्वास और विकास की पहचान”

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उत्तर बस्तर और अबूझमाड़ का नक्सलमुक्त होना इस बात का प्रमाण है कि अब बस्तर भय नहीं, बल्कि विश्वास और विकास की नई पहचान बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भारत अब नक्सलवाद के अंत की दहलीज़ पर खड़ा है। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि बीते दो दिनों में 258 नक्सलियों का आत्मसमर्पण हुआ है, जो इस बात का प्रतीक है कि अब बंदूक नहीं, बल्कि विश्वास की शक्ति जीत रही है। पिछले 22…

Read More

छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, राज्यपाल रमेन डेका बोले— “नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में ऐतिहासिक सफलता”

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है। राज्यपाल रमेन डेका ने 170 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर इसे “नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में अभूतपूर्व उपलब्धि” बताया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य और केंद्र सरकार की संयुक्त रणनीति, सुरक्षा बलों के निरंतर परिश्रम और जनता के सहयोग से संभव हुई है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा, “छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों का आत्मसमर्पण इस बात का संकेत है कि अब हिंसा की जगह संविधान और संवाद की राह को अपनाया जा रहा है। यह कदम…

Read More

भोजपुरी सुपरस्टार की पत्नी का सियासी दांव… RJD ने खेसारी लाल यादव की पत्नी को दिया छपरा सीट से टिकट, BJP की छोटी कुमारी से होगी कड़ी टक्कर

Bihar Elections: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. ऐसे में छपरा सीट पर भी आरजेडी और भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा की है. इस सीट पर सबसे दिलचस्प फाइट देखने को मिलने वाली है. छपरा सीट पर आरजेडी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी को मैदान में उतार दिया है वहीं, भाजपा ने इस सीट से स्थानीय नेता छोटी कुमारी को टिकट दिया है. छपरा सीट पर भाजपा और आरजेडी का महामुकाबला…

Read More

जिला अस्पताल विक्टोरिया में ईओडब्ल्यू का बड़ा धमाका, 17 बार पत्र लिखने के बाद भी नहीं मिले थे दस्तावेज, अब अकाउंट सेक्शन में मची खलबली

जबलपुर: जिला अस्पताल विक्टोरिया में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए छापा मारा। यह कार्रवाई अस्पताल में 2009 से 2020 तक की गई लेन-देन संबंधी दस्तावेजों की जांच के लिए की गई। मामले की शुरुआत एक शिकायत के बाद हुई थी, जिसके तहत EOW लगातार अकाउंट सेक्शन से दस्तावेज मांग रही थी। इसके लिए 17 बार पत्र लिखे गए, लेकिन अकाउंट सेक्शन की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। दस्तावेज न मिलने पर EOW ने अब छापा मारकर जांच की प्रक्रिया तेज कर दी…

Read More

तेजस्वी यादव की संपत्ति का खुलासा: 8.1 करोड़ की संपत्ति और 55 लाख का कर्ज, जानें कैसे बनी उनकी नेटवर्थ

Tejashwi Yadav Net Worth: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को राघोपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। नामांकन के साथ ही उन्होंने अपना हलफनामा भी जमा किया, जिसमें उनकी संपत्ति और देनदारियों की पूरी जानकारी शामिल है। हलफनामे के अनुसार, तेजस्वी यादव की कुल संपत्ति लगभग 8.1 करोड़ रुपये है। इसमें उनकी चल संपत्ति 6.12 करोड़ और अचल संपत्ति 1.88 करोड़ रुपये की है। तेजस्वी के पास कई महंगी और आलीशान वस्तुएं भी हैं, जैसे Italian Made पिस्तौल, 50…

Read More

बिहार चुनाव 2025: NDA की सुनामी! CM साय का दावा – “भारी मतों से होगी जीत, माहौल हमारे पक्ष में”

Bihar Election 2025:बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शंखनाद हो चुका है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिहार पहुंच चुके हैं और उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि NDA के पक्ष में माहौल बहुत अच्छा है और पार्टी भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। CM साय ने बताया कि वे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बांकीपुर से उम्मीदवार नितिन नबीन के पक्ष में प्रचार करेंगे। नितिन नबीन पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं और CM साय ने उनके लिए भारी मतों…

Read More

आइईडी ब्लास्ट केस में पूर्व सरपंच रामस्वरूप मरकाम की जमानत खारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गरियाबंद जिले में हुए आइईडी ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार पूर्व सरपंच रामस्वरूप मरकाम की जमानत याचिका खारिज कर दी है। यह मामला 17 नवंबर 2023 को हुए माओवादी हमले से जुड़ा है, जिसमें आईटीबीपी के जवान जोगेंद्र कुमार की मौत हो गई थी। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति विभु दत्त गुरु की खंडपीठ ने कहा कि यूएपीए की धारा 43 (डी)(5) के तहत गंभीर आतंकी मामलों में जमानत तभी दी जा सकती है जब आरोप प्रारंभिक रूप से असत्य प्रतीत हों। अदालत ने पाया…

Read More

Bihar News: नवादा में टॉयलेट के अंदर मिला शराब का तहखाना, पुलिस की छापेमारी में हुआ बड़ा खुलासा

बिहार : में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल के साथ-साथ शराबबंदी कानून को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। राज्य में जहां शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध है, वहीं शराब माफिया अपनी तरकीबों से पुलिस को चकमा देने की कोशिश में लगे रहते हैं। ऐसा ही एक मामला नवादा जिले से सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। टॉयलेट के अंदर मिला सीक्रेट तहखाना नवादा में पुलिस ने एक मकान में छापेमारी की तो वहां के टॉयलेट के अंदर एक गुप्त तहखाना मिला। जब तहखाने को…

Read More

मरवाही शिक्षा विभाग में कुर्सी की लड़ाई! दो बीईओ के बीच टकराव से बढ़ा विवाद

पेंड्रा। मरवाही विकास खंड शिक्षा विभाग में इन दिनों दो खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) के बीच प्रभार को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के बावजूद वर्तमान बीईओ द्वारा नए प्रभारी को कार्यभार नहीं सौंपा गया है। दरअसल, हाल ही में स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय ने हाई स्कूल करहन्नी के प्राचार्य संजय वर्मा को मरवाही विकास खंड का प्रभारी बीईओ नियुक्त करने का आदेश जारी किया था। यह आदेश कई सप्ताह पहले जारी हुआ, लेकिन वर्तमान बीईओ आर.एन. चंद्रा, जिनका मूल पद व्याख्याता…

Read More