मुख्यमंत्री ने महाप्रभु जगन्नाथ का किया दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की

रायपुर 28 अक्टूबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर महाप्रभु जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बलराम के दर्शन किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और कल्याण की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर में श्री जगन्नाथ सेवा समिति कुनकुरी द्वारा आयोजित तुलसी अर्चन कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ को 51 हजार तुलसी दल अर्पित कर विशेष पूजन किया।…

Read More

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में आयोजित होंगे राज्योत्सव कार्यक्रम

रायपुर, 28 अक्टूबर 2025। राज्य स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम का आयेाजन किया जाएगा। जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में राज्य के मंत्रीगण, सांसद तथा विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्य शासन ने प्रत्येक जिले के लिए मुख्य अतिथि के नामों की घोषणा की है। राज्य शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार राजनांदगांव जिला मुख्यालय में आयेाजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष और सरगुजा में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रामविचार नेताम होंगे।…

Read More

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अब पूरी तरह ऑनलाइन

  अक्टूबर 2023 के पूर्व जन्मे बच्चों के आधार कार्ड हेतु ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र की कोई बाध्यता नहीं रायपुर, 28 अक्टूबर 2025/ भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2023 में संशोधित ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से राज्य में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाए जा रहे हैं। इस प्रकार, छत्तीसगढ़ राज्य में प्रत्येक जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र का ऑनलाइन बनाया जाना अनिवार्य किया गया है। उल्लेखनीय है कि जन्म-मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 में वर्ष 2023 में संशोधन किया गया है। संशोधन…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के फरसाबहार में 40.89 करोड़ के 13 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

  4.16 करोड़ लागत के 4 कार्यों का लोकार्पण और 36.72 करोड़ लागत के 9 विकासकार्यों का हुआ भूमिपूजन रायपुर 28 अक्टूबर 2025 / मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र के व्यापक विकास को नए आयाम देते हुए 40 करोड़ 89 लाख 26 हजार रुपए की लागत के 13 विकासकार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 4 करोड़ 16 लाख 41 हजार रुपए लागत के 4 विकासकार्यों का लोकार्पण और 36 करोड़ 72 लाख 85 हजार रुपए लागत के 9 विकासकार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री …

Read More

भुने चनों की पहचान: असली और नकली में फर्क कैसे करें? जानिए सुरक्षित तरीके और बचें मिलावट से!

आज के समय में बाजार में बिकने वाले कई खाद्य पदार्थों में मिलावट की समस्या बढ़ गई है, और भुना चना (Roasted Chana) भी इससे अछूता नहीं है। कई विक्रेता इसमें केमिकल मिलाकर इसे चमकदार और आकर्षक रूप में बेचते हैं, जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे पहचानें नकली भुना चना मिलावटी भुने चने का रंग बहुत चमकीला पीला और आकार में सामान्य से बड़ा होता है। इसे उंगलियों से मसलने पर यह पाउडर बन जाता है, जिससे आसानी से इसकी मिलावट का पता चल…

Read More

Chhattisgarh SIR 2025: छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ विशेष इंटेंसिव रिवीजन सर्वे, नए मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

बिहार की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ में भी विशेष इंटेंसिव रिवीजन (SIR) सर्वे शुरू हो गया है। इस सर्वे के जरिए राज्य में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण किया जाएगा। राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने रायपुर के शास्त्री चौक स्थित पुराने मंत्रालय परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देश पर यह प्रक्रिया सभी जिलों में एक साथ शुरू की गई है। SIR के तहत पुरानी और वर्तमान वोटर लिस्ट का मिलान किया जा चुका है। अब…

Read More

दिनदहाड़े गोलीबारी, दो लोग गंभीर रूप से घायल – पुलिस ने जताई सुपारी किलिंग की आशंका

बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार दोपहर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने किरारी निवासी राजू सिंह और चंद्रशेखर सिंह पर गोलियां चला दीं। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, मस्तूरी थाना प्रभारी हरीश ताडेकर ने घटना की पुष्टि की…

Read More

सुकमा में बड़ा नक्सली षड्यंत्र नाकाम: सुरक्षाबलों ने 40 किलो का IED बम किया निष्क्रिय

Chhattisgarh: सुकमा के थाना फुलबगड़ी अंतर्गत फुलबगड़ी-बड़ेशेट्टी मार्ग किनारे सुरक्षाबलों को क्षति पहुंचाने की नियत से माओवादियों द्वारा प्लांट किया गया लगभग 40 kg वजनी IED बम को सुरक्षाबलों द्वारा बरामद कर मौके पर सुरक्षित तरीके से डिस्पोजल किया गया है, किसी प्रकार की जन एवं सम्पत्ति की क्षति नहीं हुई. घटनास्थल के आस पास सुरक्षाबलो द्वारा सघन सर्चिंग जारी है. इस घटना के सम्बन्ध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. IED Bomb के रिकवरी एवं डिस्पोजल में जिला पुलिसबल एवं 159BN सीआरपीएफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Read More

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: 8वें वेतन आयोग को मंजूरी, 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले!

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को 8th Pay Commission की कार्य-अवधि को मंजूरी दे दी। इस फैसले के साथ ही केंद्र सरकार के करीब 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी आ गई है। यह निर्णय देश के सरकारी कर्मचारियों के हित में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की संरचना, कार्य-अवधि, और समय-सीमा को मंजूरी दी है।…

Read More

सनसनी: बीजेपी बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी!

कटनी (MP News): मध्य प्रदेश के कटनी जिले के कैमोर नगर से मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के सामने अज्ञात हमलावरों ने बीजेपी बूथ अध्यक्ष नीलेश उर्फ नीलू रजक को बेहद करीब से गोली मार दी। वारदात सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। गोली लगते ही नीलू रजक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चेहरे पर कपड़ा बांधकर भागे हमलावर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों हमलावरों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे और वारदात…

Read More