सीएम विष्णु देव साय ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार पर हुई अहम चर्चा

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट, चकरभाठा (बिलासपुर) के विस्तारीकरण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस बैठक में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री व बिलासपुर सांसद तोखन साहू भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय राज्य मंत्री साहू ने रक्षा मंत्रालय के अधीन लगभग 100 एकड़ भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया। दोनों नेताओं ने बताया कि भूमि उपलब्ध होने…

Read More

दिल्ली में कपिल सांगवान गैंग का शूटर गिरफ्तार, हरियाणा झज्जर मर्डर केस में था वांछित

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा के झज्जर में हुई एक हत्या के मामले में कपिल सांगवान उर्फ नंदू गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरीश सैनी (35 वर्ष), निवासी निहाल विहार, दिल्ली के रूप में हुई है। सैनी पर झज्जर के लाडपुर गांव निवासी संदीप उर्फ बबलू की हत्या में शामिल होने का आरोप है। यह वारदात 17 जुलाई को हुई थी, जब दो अज्ञात बदमाशों ने संदीप की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक वरिष्ठ…

Read More

विशाल मेगा मार्ट में भीषण आग, छह दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

गाजियाबाद। कमिश्नरेट क्षेत्र में सोमवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई जब संजय नगर स्थित विशाल मेगा मार्ट में अचानक भीषण आग लग गई। घटना सुबह लगभग 3:15 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही कोतवाली फायर स्टेशन से एक फायर टेंडर मौके पर रवाना किया गया। फायर विभाग के अनुसार, आग मेगा मार्ट के दूसरे तल पर लगी, जो देखते ही देखते विकराल रूप लेने लगी। धुआं और लपटें इतनी तेज थीं कि दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी मुश्किलें आईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए…

Read More

सुप्रीम कोर्ट में CJI बीआर गवई पर हमले की कोशिश, वकील ने फेंका जूता

दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक वकील ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई पर हमला करने की कोशिश की। यह घटना तब हुई जब CJI की अध्यक्षता वाली बेंच एक मामले की सुनवाई कर रही थी। जानकारी के अनुसार, सुनवाई के दौरान एक वकील अचानक डेस्क के पास पहुंचा और जूता निकालकर CJI की ओर फेंकने की कोशिश की। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए वकील को तुरंत पकड़ लिया और कोर्ट कक्ष से बाहर ले गए। बाहर जाते समय वकील…

Read More

ACB और EOW आज विशेष कोर्ट में चैतन्य बघेल को करेगी पेश, दीपेन चावड़ा की भी होगी पेशी

रायपुर। रायपुर में शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को आज विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। चैतन्य बघेल ACB/EOW की रिमांड पर थे, जो अब समाप्त हो गई है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने चैतन्य को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था। चैतन्य बघेल के साथ दीपेन चावड़ा को भी विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर विशेष अदालत में पेश किया गया था, जहां उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया था। इस मामले में…

Read More

सरकारी स्कूलों में होगी स्पेशल एजुकेटर की भर्ती, उम्मीदवार इसदिन तक दे सकते हैं आवेदन

रायपुर। राज्य सरकार ने स्पेशल एजुकेटर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके तहत अब छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में स्पेशल एजुकेटर की भर्ती की जाएगी। इसमें आवेदन प्रक्रिया की कल यानी 7 अक्टूबर से शुरू होगी और 13 अक्टूबर तक चलेगी। यह भर्ती मेरिट के आधार पर की जाएगी और इसमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के रिक्त पद शामिल हैं। वहीं लोक शिक्षण संचालनालय से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार प्रदेश के सभी जिला शिक्षा…

Read More

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जाएगा जनजाति गौरव दिवस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी होंगी शामिल

रायपुर। प्रदेश में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा, जो भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित किया जाता है। यह दिवस आदिवासी समाज के लिए लड़ने वाले महानायकों को याद करने का अवसर भी है। यह कार्यक्रम 14 नवंबर से 15 नवंबर तक राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा। बता दें कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समुदायों के हितों का संरक्षण करना, आदिवासी गौरव को याद करना और उनके कल्याण को बढ़ावा…

Read More

15 नवंबर से होगी धान खरीदी, 160 लाख मीट्रिक टन खरीदी का टारगेट

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में इस साल 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने की संभावना है। राज्य सरकार ने इस बार 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है, जो प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से होगी। इसके लिएकैबिनेट की अगली बैठक में धान उपार्जन नीति पर मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, एग्रीस्टेक और एकीकृत किसान पोर्टल में किसानों का पंजीयन जारी है और पंजीकृत किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। धान बेचने वाले किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रुपये का भुगतान…

Read More

शरद पूर्णिमा आज, जानिए क्या है इसका महत्व और खीर रखने का शुभ मुहूर्त

Sharad Purnima 2025: हिंदू धर्म में कई तरह के तीज त्योहार मनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक है शरद पूर्णिमा। जिसका विशेष महत्व है। इसे कोजागरी पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस साल शरद पूर्णिमा का पर्व 6 अक्टूबर को मनाया जाएगा। तो चलिए जानते हैं क्या है इसका महत्व। पूर्णिमा का महत्व  मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती है। शरद पूर्णिमा की रात को धन की देवी माता लक्ष्मी अपने वाहन उल्लू पर घूमने के लिए निकलती हैं। यही कारण हैं कि इस…

Read More

महिला पर घरेलू हिंसा, पति और ससुरालवालों पर जान से मारने की धमकी का आरोप

सिंगारभाठा। ग्राम सिंगारभाठा में एक महिला ने अपने पति और ससुरालवालों पर घरेलू हिंसा, मारपीट और जान से मारने की धमकी का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना 3 अक्टूबर 2025 की रात की बताई जा रही है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति छबीराम मारकण्डे, सास सुरजा बाई मारकण्डे और देवर विजय मारकण्डे ने उसे गाली-गलौच कर धमकाया और शारीरिक रूप से हमला किया। महिला के अनुसार, घटना उस समय हुई जब वह अपने कमरे में बैठी थी और पति को शराब पीने से…

Read More