रायपुर। राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब परिवहन के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जितेन्द्र बांधे के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 पौवा देशी मदिरा मशाला शराब बरामद की है, जिसकी कुल मात्रा 7.200 लीटर और अनुमानित कीमत लगभग 4,000 रुपये बताई गई है। इसके अलावा, आरोपी द्वारा शराब परिवहन के लिए उपयोग की जा रही जूपिटर स्कूटी (क्रमांक CG 04 PV 8632) को भी जब्त किया गया…
Read MoreDay: October 6, 2025
देश के लिए गर्व का पल: सीएम विष्णु देव साय ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई
रायपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप में पाकिस्तान को 88 रन से मात दी। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन और बल्लेबाजों के संतुलित खेल के दम पर भारत ने इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इसी के साथ भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में 12वीं जीत हासिल कर अपने अजेय रिकॉर्ड को बरकरार रखा। यह विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की लगातार पांचवीं जीत है। मैच में हरलीन देओल ने 65 गेंदों में 46 रन की…
Read Moreसीएम विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देंगे जनजातीय गौरव दिवस का निमंत्रण
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं, जहां उनका कार्यक्रम कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात का है। इस दौरान वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट करेंगे और उन्हें सरगुजा में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण देंगे। मुख्यमंत्री साय का यह दौरा राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का बड़ा अवसर होगा। कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियां…
Read Moreबारिश से सड़कों पर जलभराव, मौसम विभाग ने दी वज्रपात की चेतावनी
रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार दोपहर तेज बारिश से मौसम ने करवट ले ली। कई इलाकों में झमाझम बारिश के कारण सड़कों और मोहल्लों में पानी भर गया, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में बारिश का यह दौर फिलहाल जारी रहेगा। 6 अक्टूबर को भी आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। हालांकि विभाग का अनुमान है कि कल से पूरे प्रदेश में वर्षा की तीव्रता और वितरण में कमी आ सकती है। पिछले…
Read Moreखेत के बिजली तार से करंट लगने से 16 वर्षीय किशोर की मौत
बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। खेत में बिछाए गए बिजली तार की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने मवेशियों को खेत में घुसने से रोकने के लिए खेत के किनारे बिजली का तार बिछाया था। इसी दौरान गौरव नामक किशोर किसी काम से वहां पहुंचा और बिजली तार हादसे का शिकार हो गया। करंट लगते ही वह मौके पर ही…
Read Moreआज के ईंधन के दाम : पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी…जानें अपने शहर के दाम
Petrol Diesel Price Today: आज, 6 अक्टूबर, सोमवार को पेट्रोल और डीजल के नए रेट्स जारी हो गए हैं. तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे दाम अपडेट करती हैं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹87.67 प्रति लीटर है. अगर आप अपनी गाड़ी का टंकी फुल कराना चाहते हैं, तो आप अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं. कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के रेट: भारत में फ्यूल की कीमतें सेंट्रल अथॉरिटी द्वारा निर्धारित की जाती हैं और देश की कई फैक्टर्स और आर्थिक…
Read Moreसोना-चांदी के दाम में बूम…अगले हफ्ते भी धड़ाम से बढ़ेंगे दाम…जानें एक्सपर्ट्स की सटीक भविष्यवाणी”
Gold Silver Price Today: भारत में त्योहार और शादी के सीजन से पहले सोना-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. सोने की कीमतें अब तक के रिकॉर्ड हाई के करीब हैं, और एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले हफ्ते भी इसमें तेजी बनी रह सकती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, निवेशक अब अमेरिकी फंडिंग बिल, लेबर मार्केट डेटा और फेडरल रिजर्व की नीतियों पर नजर बनाए हुए हैं, जिनका सीधा असर गोल्ड-प्राइस पर देखने को मिलेगा. MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स की कीमतें पिछले हफ्ते ₹3,222…
Read Moreआज का राशिफल : भाग्यवृद्धि और प्रमोशन की खुशखबरी, जानें आपकी राशि का हाल”
मेष- आज चंद्रमा की स्थिति 06 अक्टूबर, 2025 सोमवार के दिन मीन राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में होगा. बुखार, सर्दी या कफ जैसी समस्याएं हो सकती है, इसलिए बाहर जाने से बचें. मन में नकारात्मक विचारों आएंगे. अधिक खर्च की संभावना है. आपको इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा कि आप कहीं गलत प्रलोभनों में न फंस जाएं. जमीन और मकान से संबंधित दस्तावेज के काम आज ना ही करें. मां के स्वास्थ्य की में चिंता रहेगी. सही निर्णय नहीं ले पाएंगे. दोपहर के बाद स्थिति…
Read Moreपंचांग : शरद पूर्णिमा और चतुर्दशी तिथि का शुभ संयोग….6 अक्टूबर 2025 को करें ये उपाय, मिलेगा लाभ
आज 06 अक्टूबर, 2025 सोमवार, के दिन आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि है. ये तिथि रुद्र द्वारा शासित होती है, जो भगवान शिव का एक प्राचीन और उग्र रूप है. इस दिन की ऊर्जा से भगवान की पूजा करने सबसे अच्छा होता है. आज कोजागर पूजा है. आज शरद पूर्णिमा भी है, जिसे आश्विन पूर्णिमा व्रत भी कहा जाता है. 6 अक्टूबर का पंचांग विक्रम संवत : 2081 मास : आश्विन पक्ष : शुक्ल पक्ष चतुर्दशी दिन : सोमवार तिथि : शुक्ल पक्ष चतुर्दशी योग : वृद्धि नक्षत्र…
Read More