मुस्लिम युवक ने पेश की बहादुरी की मिसाल, बूढ़ा तालाब में आत्महत्या करने के इरादे से कूदी लड़की की बचाई जान

रायपुर। रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना हुई, जिसने लोगों का ध्यान साहस और मानवता की ओर खींचा। जानकारी के अनुसार, एक लड़की बूढ़ा तालाब में आत्महत्या करने के इरादे से कूदी, लेकिन उसे नेहरू नगर के युवक मम्मा खान ने अपनी जान की परवाह किए बिना कूदकर बचा लिया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मम्मा खान ने लड़की को बचाने के लिए बिना किसी डर के तालाब में छलांग लगाई और उसकी जान बचा ली। उनका यह साहस देखकर आसपास के लोग…

Read More

राजधानी में आधी रात युवक की हत्या, भट्टी बंद होने के बाद शराब लेने पहुंचा था आरोपी

रायपुर।राजधानी में इन दिनों अपराध का ग्राफ  तेजी से बढ़ता जा रहा है। आए दिन चोरी, लूट, मारपीट, हत्या जैसी कई गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की सख्ती के बाद भी बदमाश बेलगाम होते जा रहे हैं। वहीं इस बीच राजधानी रायपुर में आधी रात  युवक की हत्या कर दी गई। जिससे की इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है। यहां सरकारी शराब भट्टी के गार्ड संदीप पटेल की रॉड से मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि,…

Read More

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई… भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब और महुआ लाहन जब्त

मुंगेली। मुंगेली जिले में अवैध महुआ शराब बेचने वालों पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। लोरमी विकासखंड के शिकारीडेरा गांव में छापामार कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में महुआ लाहन जब्त किया गया है। इस दौरान आबकारी विभाग ने 7 लीटर कच्ची महुआ शराब और 2250 किलोग्राम (ढाई क्विंटल) महुआ लाहन जब्त किया है। वहीं  बताया गया कि, अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और सरगर्मी से तलाश जारी है। आबकारी इंस्पेक्टर विशेन चंद्रवंशी ने कहा कि, अवैध शराब पर अंकुश…

Read More

सरकारी स्कूल बना टेंट हाउस…दबंगों ने किया कब्जा, अब पेड़ के नीचे लग रही पाठशाला

गरियाबंद।विद्या का मंदिर जहां स्कूली बच्चों को बैठने को जगह नहीं वहां साल 2023 से स्कूल के अतिरिक्त कक्ष में गांव के एक दबंग का कब्जा है। ये कहानी देवभोग ब्लाक के नयापारा प्राथमिक शाला का है। इस स्कूल में फिलहाल एक कमरे में पहली से लेक र चौथी तक चार कक्षाएं लगती है उसी कमरे में स्टाफ की बैठक व्यवस्था भी है । कक्षा पांचवीं की पढ़ाई स्कूल के सामने बरगद पेड़ के नीचे हो रही है ऐसे में सोचिये जरा बच्चों के पढ़ाई का स्तर क्या होगा? मिली…

Read More

नक्सलियों ने बिछाया IED, ब्लास्ट में CRPF इंस्पेक्टर सहित 3 जवान घायल

चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल से शुक्रवार की देर शाम फिर नक्सली हिंसा की खबर आई। जराईकेला थाना क्षेत्र के सामठा स्थित बाबूडेरा इलाके में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट किया। इस धमाके में सीआरपीएफ 60 बटालियन के इंस्पेक्टर केके मिश्रा सहित तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रामकृष्ण गागराई और मंटू कुमार भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान चला…

Read More

हाथ में चाकू लेकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। थाना आजाद चौक पुलिस ने हाथ में चाकू लेकर आम जनता को धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। आरोपी लोकेश देवांगन (19 वर्ष), पिता गणपत देवांगन, अर्जुन नगर समता कॉलोनी का निवासी है। पुलिस ने मौके से आरोपी के कब्जे से एक नग चाकू बरामद किया। जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि मंगल बाजार के सारथी चौक सुलभ के पास एक युवक राहगीरों और दुकानदारों को डराने के लिए चाकू लहरा रहा है। सूचना मिलते ही…

Read More

दुर्ग में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 12.5 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर निवेशकों से लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने ऊंचे मुनाफे का लालच देकर निवेशकों से 12 लाख 50 हजार रुपये हड़प लिए थे। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी गोवर्धन साहू, निवासी हनोदा, ने थाना पद्मनाभपुर में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी विजय कुमार कोसरे (39 वर्ष), निवासी उतई दुर्ग, ने उन्हें ट्रेडिंग कंपनी में निवेश का झांसा दिया था। आरोपी ने 6 नवंबर 2023 से 3 अप्रैल 2024 के बीच चेक…

Read More

चाकू हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया हथियार

बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोंडपारा में हुई चाकू मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टील का चाकू भी बरामद किया है। मामले की जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुजल शर्मा (20 वर्ष) निवासी गोंडपारा, सीताराम मंदिर के पास, अपने मित्र कृष गुप्ता उर्फ अक्षय गुप्ता के साथ एक्टिवा से घूमने निकले थे। इसी दौरान बिट्टू बालमिकी अपनी मेहरून रंग की एक्टिवा पर पहुंचा, जिसके पीछे राहुल यादव बैठा था। दोनों ने…

Read More

धूमधाम से मना करवा चौथ: पारंपरिक पूजा से लेकर ‘करवा चौथ नाइट 2025’ तक दिखा उत्सव का रंग

रायपुर। देशभर की तरह राजधानी रायपुर में भी करवा चौथ 2025 का पर्व पूरे उत्साह, प्रेम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में पारंपरिक आस्था और आधुनिक अंदाज़ का सुंदर संगम देखने को मिला। महिलाओं ने माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना की, जबकि शादीशुदा जोड़ों ने संगीत, रोशनी और उत्सव से सजी शाम का आनंद लिया। जोरा स्थित पंजाब केसरी भवन में पंजाबी समाज द्वारा भव्य करवा चौथ आयोजन हुआ। सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक परिधान में एकत्रित हुईं और निर्जला…

Read More

हाइवे पर फिर दर्दनाक हादसा: मां-बेटे की मौत, तीन दिनों में चार ने गंवाई जान

धरसींवा। रायपुर-बिलासपुर हाइवे हादसा एक बार फिर सुर्खियों में है। सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन पर  हुए भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हाइवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिछले तीन दिनों में इसी मार्ग पर हुए तीन अलग-अलग हादसों में चार लोगों की जान जा चुकी है। मृतकों में एक दैनिक अखबार के संपादक भी शामिल हैं। चिंताजनक बात यह है कि ज्यादातर हादसे थ्री लाइन की बीच वाली लेन में हुए और…

Read More