उजागर हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा: 19,574 फर्जी राशन कार्ड, 46 लाख सदस्य संदिग्ध

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राशन कार्डों का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। जांच में पाया गया कि रायपुर में 19,574 फर्जी राशन कार्ड बनाए गए हैं, जबकि दुर्ग 18,112 फर्जी कार्डों के साथ दूसरे स्थान पर है। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत किए गए सत्यापन में राज्यभर में करीब 46 लाख से अधिक संदिग्ध सदस्य पाए गए हैं। खाद्य विभाग की जांच में सामने आया कि कई परिवारों ने डुप्लीकेट आधार कार्ड, मृत व्यक्तियों के नाम और फर्जी दस्तावेजों के जरिए राशन कार्ड में अतिरिक्त…

Read More

महिला से दोस्ती के बहाने 8 लाख की ठगी, ब्लैकमेल कर दी जान से मारने की धमकी

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को पहले दोस्ती और मीठी बातों के जाल में फंसाया गया और बाद में उसी दोस्त ने ब्लैकमेल कर 8 लाख रुपये ठग लिए। जब महिला ने और पैसे देने से मना किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मामला भिलाई-03 थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी उमाशंकर भारती के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम उमदा वार्ड क्रमांक-06 निवासी दीक्षा…

Read More

कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग पर अड़े ननकीराम कंवर, सीएम विष्णु देव साय ने की बात

रायपुर। कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत को हटाने की मांग को लेकर पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर अब भी अपने रुख पर अड़े हुए हैं। वे कलेक्टर के खिलाफ धरना देने की तैयारी में हैं। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार रात कंवर से फोन पर बात की और उन्हें शांत करने की कोशिश की। सूत्रों के मुताबिक, सीएम साय ने कंवर को बताया कि उनके द्वारा भेजे गए पत्र के आधार पर बिलासपुर कमिश्नर से जांच प्रतिवेदन मांगा गया है। मुख्यमंत्री ने कंवर को सलाह दी कि जब तक…

Read More

बस्तर दशहरा में पहली बार शामिल होंगे अमित शाह, मां दंतेश्वरी की करेंगे पूजा

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर दौरे पर आज ऐतिहासिक बस्तर दशहरा में शामिल होंगे। यह पहला मौका है जब कोई केंद्रीय गृहमंत्री इस पारंपरिक पर्व में हिस्सा ले रहा है। शाह आज मां दंतेश्वरी के मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और मुरिया दरबार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनके इस दौरे को लेकर बस्तर में उत्साह का माहौल है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अमित शाह का यह दौरा बस्तर के लिए ऐतिहासिक और सम्मान का विषय है। दशकों पुरानी परंपरा से जुड़ा बस्तर दशहरा अब राष्ट्रीय…

Read More

दुर्ग में गुपचुप विक्रेता पर चाकू से हमला, मामूली बात पर बढ़ा विवाद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में एक गुपचुप विक्रेता पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। मामूली बात पर दो बदमाशों ने ठेले वाले युवक पर चाकू से वार कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के गंजपारा चौक गेट नंबर 2 के पास की है। जानकारी के अनुसार, घायल युवक अनिल वर्मा (25 वर्ष) गौलीपारा कांग्रेस भवन के पीछे रहता है और रोजाना गुपचुप बेचता है। शनिवार रात करीब 10:30 बजे दो युवक उसके ठेले पर आए और पापड़ी मांगी। अनिल…

Read More

डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी मंदिर में ड्यूटी के दौरान युवक की संदिग्ध मौत, प्रबंधन पर उठे सवाल

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी मंदिर में नवरात्र के दौरान हुई एक दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। मंदिर के ऊपर स्थित ज्योति कलश कक्ष में ड्यूटी कर रहे शीतल मंडावी (38 वर्ष) नामक आदिवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह हर साल नवरात्र में ज्योति कलशों की देखरेख करने वाली टीम का हिस्सा रहते थे और इस बार भी नौ दिनों की ड्यूटी पर तैनात थे। मिली जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर की रात करीब 2 बजे शीतल की तबीयत अचानक बिगड़…

Read More

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

रायगढ़। घरघोड़ा अंबेडकर नगर में एक हादसा हुआ, जिसमें आकाशीय बिजली गिरने से 30 वर्षीय युवक संजय भारद्वाज की मौत हो गई। वहीं, उसके साथी अनिल उरांव गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें इलाज के लिए घरघोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, संजय भारद्वाज और अनिल उरांव तालाब के पास गए थे। अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और दोनों ने बारिश से बचने के लिए तालाब से थोड़ी दूरी पर स्थित पेड़ के नीचे शरण ली। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर…

Read More

अवैध शराब तस्करी और शेयर मार्केट धोखाधड़ी में किया बड़ा खुलासा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री और शेयर मार्केट धोखाधड़ी के दो बड़े मामलों में सफलता हासिल की है। दुर्ग पुलिस कार्रवाई के तहत थाना वैशाली नगर और चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब, नकदी और ठगी से अर्जित संपत्तियां जब्त कीं। शराब तस्करी के मामले में थाना वैशाली नगर पुलिस ने 3 अक्टूबर को शिवा सोनकर उर्फ शिवा (34) को रामनगर मुक्तिधाम गेट नंबर 02 के पास गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से…

Read More

अमित शाह आज बस्तर दशहरा में शामिल होंगे, महतारी वंदन की 20वीं किस्त जारी

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। प्रवास के दूसरे दिन आज वे बस्तर दशहरा मेले में शामिल होंगे और प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह सुबह 11 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:05 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 12:15 बजे वे माता दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चन करेंगे। 12:35 बजे सिरहासार भवन में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जबकि 1:25 बजे लाल…

Read More

नवा रायपुर में होगा पहला अखिल भारतीय डीजीपी-आईजी सम्मेलन, पीएम मोदी और अमित शाह करेंगे शिरकत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर स्थित आईआईएम में पहली बार अखिल भारतीय डीजीपी-आईजी सम्मेलन 28 से 30 नवंबर के बीच आयोजित होगा। यह तीन दिवसीय सम्मेलन देशभर के सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों को एक साथ लाएगा। सम्मेलन में आंतरिक सुरक्षा, नक्सल विरोधी अभियान, आतंकवाद विरोधी प्रयास, ड्रग्स नियंत्रण और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन सत्र को संबोधित कर सकते हैं।…

Read More