बिहार चुनाव 2025: दलित वोट बैंक की जंग, NDA और महागठबंधन की दांवपेंच

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दलित वोट बैंक की भूमिका निर्णायक होगी। कुल 243 सीटों में से 40 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं, जिनके लिए एनडीए और महागठबंधन दोनों ही सिर-उच्च प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। बिहार के दलित समुदाय में सबसे बड़ी आबादी रविदास, पासवान और मांझी की है, जिनका वोट शेयर लगभग 75 प्रतिशत है। यह वोट किसी भी दल के लिए चुनाव का विनिंग फैक्टर बन सकता है। एनडीए के प्रमुख दलित चेहरे चिराग पासवान और जीतन राम मांझी हैं, जो दलित वर्ग के विभिन्न…

Read More

पटाखा दुकानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, नियमों का पालन नहीं करने पर होगी सख्त कार्रवाई

रायपुर। त्योहारों की शुरूआत हो चुकी है। वहीं कुछ दिनों बाद दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। त्योहारों को देखते हुए पटाखा दुकानों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है, जिसमें सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य है। जारी गाइडलाइन के अनुसार, पटाखा दुकानें एक दूसरे से कम से कम तीन मीटर की दूरी पर होनी चाहिए। प्रत्येक पटाखा दुकान में 5 किलोग्राम क्षमता का डीसीपी अग्निशामक यंत्र होना अनिवार्य है, जिसकी मारक क्षमता 6 फीट होनी चाहिए। इसके साथ ही कहा गया कि, जांच के दौरान नियमों का पालन…

Read More

शराब घोटाला पर सुप्रीम कोर्ट ने ED और EOW को दिए सख्त निर्देश,कहा तीन महीने में जमा करे फाइनल रिपोर्ट

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान बड़ा निर्देश दिया। कोर्ट ने जांच एजेंसियों ईडी और ईओडब्ल्यू को साफ कहा है कि वे तीन महीने के अंदर अपनी जांच पूरी कर फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में पेश करें। कोर्ट ने कहा कि इस मामले की जांच लंबे समय से लंबित है और जनता को सच्चाई जानने का हक है। कोर्ट ने जांच एजेंसियों को बिना देरी के निष्पक्ष और पारदर्शी जांच पूरी करने को कहा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कथित तौर पर सरकारी…

Read More

बीजेपी में सहयोग का केंद्र का चौथा दिन आज, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आज सुनेंगे जनता की समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और जनता की समस्या के समाधान के लिए कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ‘सहयोग केंद्र’ की शुरुआत की। वहीं आज इस सहयोग केंद्र का आज चौथा दिन है। बता दें कि, सहयोग केंद्र के चौथे दिन आज मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जनता की समस्या सुनेंगे। यह सहयोग केंद्र कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में लगाया जाएगा। जहां बड़ी संख्या में जनता, पार्टी कार्यकर्ता समस्या से जुड़ा आवेदन देते हैं। पहले दिन राजस्व और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों…

Read More

आम नागरिकों और पुलिस के बीच अब होगा सीधा संवाद, आईजी ने लॉन्च किया QR स्कैनर कोड

अंबिकापुर।आज के तकनीकीकरण के युग में पुलिस और जनता के बीच जन संवाद को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा ने एक डिजिटल क्यू.आर. स्कैनर कोड लॉन्च किया है। जिससे की आम नागरिक अपने क्षेत्र की पुलिसिंग पर फीडबैक दे सकते हैं। यह कदम पुलिस और जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाने और पुलिस की जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। बता दें कि, इसकी फीडबैक की मॉनिटरिंग आईजी खुद करेंगे। जिससे पुलिस की जवाबदेही बढ़ेगी। इस पहल से…

Read More

मृत महिला को जीवित बताकर कराई फर्जी रजिस्ट्री, कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा और BJP मंडल अध्यक्ष समेत 7 पर मामला दर्ज

Raipur News: राजधानी में फर्जी रजिस्ट्री कांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मृत महिला को जीवित दिखाकर उसके नाम पर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराई गई। इस पूरे मामले में होटल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा को मुख्य आरोपी बनाया गया है। वहीं भाजपा तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष दलविंदर सिंह बेदी समेत सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि, इन सभी ने मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कई प्लॉटों पर कब्जा जमाने की साजिश रची थी। बताया जा रहा है कि, इन…

Read More

कोल घोटाला मामले में EWO की जांच में बड़ा खुलासा, कांग्रेस भवन में होता था कोल लेवी से जुड़ा अवैध लेन देन!

रायपुर।  लेवी घोटाले के पूरक चालान में ईओडब्ल्यू की जांच ने एक बार फिर बड़ा खुलासा किया है। जब्त दस्तावेजों में “भवन” नाम से दर्ज एंट्री से कांग्रेस भवन रायपुर में अवैध लेनदेन की पुष्टि हुई है। पेश किए गए पूरक चालान में आरोपी देवेंद्र डड़सेना को कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल का निजी सहायक बताया गया है। वहीं जांच में खुलासा हुआ कि देवेंद्र डड़सेना अवैध कोल लेवी वसूली से प्राप्त भारी नकदी का रियल रिसीवर और मीडिएटर था। वह इस अवैध धनराशि को स्वयं रिसीव कर रामगोपाल अग्रवाल के…

Read More

स्कूल फर्नीचर निजी विद्यालयों को बेचने पर प्राचार्य निलंबित

बलौदाबाजार। शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय टुण्डरा के प्रभारी प्राचार्य रमेशर बंजारे को विद्यालय के फर्नीचर निजी स्कूलों को बेचने के आरोप में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्रामवासियों की शिकायत पर 13 सितंबर 2025 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कसडोल ने जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा को मौखिक सूचना दी। इसके बाद तहसीलदार टुण्डरा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कसडोल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कसडोल, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक कसडोल और संकुल समन्वयक टुण्डरा, नरघा तथा कुम्हारी की संयुक्त टीम ने स्थल निरीक्षण कर जांच…

Read More

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध बटनदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

रायपुर। खरोरा थाना पुलिस ने 8 अक्टूबर 2025 को ग्राम अड़सेना निवासी भूपेश कुमार वर्मा उर्फ भूखी (21 वर्ष) को अवैध रूप से बटनदार चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का बटनदार धारदार चाकू बरामद किया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा की टीम ने अंजाम दी। जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पता…

Read More

हादसा: बाइक टकराने से युवक की ट्रेलर के नीचे मौत, पूरे गांव में शोक

कवर्धा। जिले के पोड़ी चौकी क्षेत्र के खड़ौदा कला गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दो तेज रफ्तार बाइकें आपस में टकरा गईं। इस दौरान एक बाइक सवार युवक संतुलन खो बैठा और ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी भेज दिया। मृतक की पहचान श्रवण, पुत्र संतोष जांगड़े, निवासी ग्राम दशरंगपुर, थाना पांडातराई के रूप में…

Read More