बिलाईगढ़। जिले में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को बिलाईगढ़ थाना पुलिस ने 9 लीटर देशी प्लेन शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से शराब के अलावा पल्सर NS 125 मोटरसाइकिल (मूल्य ₹40,000) भी जब्त की गई है। जब्त की गई कुल सामग्री की कीमत लगभग ₹44,000 आंकी गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे व एसडीओपी विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार…
Read MoreDay: October 12, 2025
सनसनीखेज हत्या: पत्थर से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या, तीन संदिग्ध हिरासत में
दुर्ग: शहर के मोहलाई रोड स्थित पंचशील नगर इलाके में रविवार सुबह एक निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाद में मृतक की पहचान शिवपारा निवासी अनिल यादव के रूप में हुई है। पुलिस को घटनास्थल से बिना नंबर प्लेट की स्कूटी भी बरामद हुई है, जिससे मामले में संदेह और गहराता जा रहा है। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा…
Read Moreबजरंग दल ने धर्मांतरण केंद्र का भंडाफोड़, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया
रायपुर: राजधानी रायपुर में बजरंग दल ने धर्मांतरण के अड्डे का भंडाफोड़ किया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने धर्मांतरण कर रहे कई लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद थी और संदिग्धों को कार्रवाई के लिए थाना ले जाया गया। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो:घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, जनता से रिश्ता ने वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की है। वीडियो में छत्तीसगढ़ पुलिस के बैच वाले जवान नजर आ रहे हैं, जो संदिग्धों को हिरासत…
Read MoreCM साय ने कलेक्टरों को दिया चेतावनी भरा निर्देश – 15 नवंबर से धान खरीदी
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 2025 में कलेक्टरों को साफ संदेश देते हुए कहा कि 15 नवंबर से राज्य में धान खरीदी शुरू होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कलेक्टर धान खरीदी की तैयारियों में पूरी गंभीरता से लगें। यदि किसी केंद्र पर अनियमितता पाई गई, तो कलेक्टर जिम्मेदार होंगे। धान खरीदी में पैनी निगरानी:मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभारी सचिव जिलों में धान खरीदी की निगरानी करें और संवेदनशील केंद्रों पर विशेष ध्यान दें। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से लगातार चौकसी बढ़ाई जाएगी। इसके…
Read Moreरायपुर में तेलीबांधा से टाटीबंध तक सड़क होगी ‘नो-फ्लैक्स स्ट्रीट’, महापौर मीनल चौबे ने दिए सख्त निर्देश
रायपुर। नगर निगम रायपुर की नगर निवेश विभाग की समीक्षा बैठक शनिवार को महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। विभागीय अध्यक्ष मनोज वर्मा की उपस्थिति में हुई इस बैठक में शहर के विकास कार्यों और विभागीय जिम्मेदारियों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में महापौर ने तेलीबांधा से टाटीबंध तक की सड़क को नो-फ्लैक्स स्ट्रीट घोषित करने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस मार्ग पर पोस्टर, बैनर या फ्लैक्स लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और इसे शीघ्र प्रभाव से…
Read Moreलापरवाही के चलते पंचायत सचिव निलंबित, कोरबा में 470 नए शिक्षकों की नियुक्ति से शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ग्राम पंचायत बड़ेलोरम के सचिव मोहन पटेल को लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत महासमुंद ने यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से की है। रिपोर्ट के अनुसार, सचिव द्वारा पंचायत कार्यालय नियमित रूप से संचालित नहीं किया जा रहा था और जन्म-मृत्यु पंजीयन, पेंशन भुगतान, आय-जाति-निवास प्रमाणपत्र सहित अन्य कार्यों में लगातार देरी हो रही थी। इसके अलावा, ग्रामसभा का आयोजन नहीं करने और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने…
Read Moreगांजा तस्करी का भंडाफोड़: ओडिशा से एक ही परिवार के तीन आरोपी गिरफ्तार
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पत्थलगांव की बागबहार पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत फरार चल रहे तीन आरोपियों को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जो सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामला थाना बागबहार क्षेत्र के ग्राम कुकरगांव मोहनीपूरी का है। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त को निगरानी बदमाश रामप्रताप यादव के घर में…
Read Moreशिक्षिका के घर चोरी, कार और जेवरात समेत 3 लाख का सामान ले उड़े चोर
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां एक शिक्षिका के घर से चोरों ने करीब 3 लाख रुपए का सामान चुरा लिया। चोरी में कार, गैस सिलेंडर और सोने-चांदी के जेवरात शामिल हैं। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़े रामपुर गोल्डन नेस्ट कॉलोनी की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शिक्षिका स्वाति खलखो (40 वर्ष) तमनार के शासकीय हाई स्कूल में पदस्थ हैं। सोमवार, 6 अक्टूबर की सुबह वे रोज़ की तरह अपने घर में ताला लगाकर करीब साढ़े 9…
Read MoreCM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में दो दिवसीय कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस आज से शुरू, विकास और सुशासन पर होगी समीक्षा
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज से मंत्रालय (महानदी भवन) में दो दिवसीय कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हो रही है। यह महत्वपूर्ण बैठक शनिवार सुबह 10:30 बजे शुरू होगी, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर शामिल होंगे। बैठक का उद्देश्य प्रदेशभर में संचालित योजनाओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करना है। कॉन्फ्रेंस के पहले दिन मुख्यमंत्री साय सभी कलेक्टरों के साथ राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के अमल और उनके ज़मीनी प्रभाव का मूल्यांकन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति, जनकल्याण…
Read Moreछत्तीसगढ़ में लौट रहा मानसून: अगले दो-तीन दिनों में उत्तरी-मध्य हिस्सों से होगी वापसी
रायपुर: छत्तीसगढ़ में अब मानसून की विदाई शुरू होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी की पूरी संभावना है। 24 सितंबर से 9 अक्टूबर तक मानसून की वापसी रेखा उत्तर-पश्चिम भारत में अटकी रही थी, लेकिन 10 अक्टूबर को यह अचानक मध्य भारत तक पहुंच गई। शनिवार को यह रेखा वाराणसी, जबलपुर, अकोला, अहिल्यानगर और अलीबाग तक पहुंच गई है। अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में यह उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ तक पहुंच जाएगी।…
Read More