CG Special Train: दिवाली त्योहार के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कोरबा–इतवारी–कोरबा के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन आज यानी 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक पांच दिनों तक संचालित की जाएगी। ट्रेन का समय और रूट कोरबा और इतवारी के बीच चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन की समय-सारणी इस प्रकार है – ट्रेन नंबर 06883 (इतवारी–कोरबा मेमू) सुबह 5 बजे नेताजी सुभाषचंद्र बोस (इतवारी) स्टेशन से रवाना होकर शाम 7:30 बजे कोरबा पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 06884 (कोरबा–इतवारी…
Read MoreDay: October 17, 2025
अंतरराज्यीय गांजा तस्करी फेल, 1 क्विंटल 10 किलो बरामद, दो गिरफ्तार
महासमुंद। जिले के बसना थाना क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और बसना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर पकड़े गए। नाकेबंदी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 1 क्विंटल 10 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 22 लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों ने पिकअप वाहन में गुप्त चेंबर बनाकर गांजा छुपाया था, लेकिन पुलिस की सतर्कता और निरंतर निगरानी ने तस्करी को नाकाम कर दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बिहार के कैमूर जिले के अनिल कुमार पासवान…
Read Moreधान उपार्जन से पहले अवैध तस्करी पर कड़ी नजर, 16 चेक पोस्ट स्थापित
महासमुंद। छत्तीसगढ़ शासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों से धान और मक्का उपार्जन को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। अवैध रूप से उड़ीसा और अन्य राज्यों से धान लाकर छत्तीसगढ़ के उपार्जन केंद्रों में बेचने की गतिविधियों को रोकने के लिए कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर जिले की सीमाओं पर 16 जांच चौकियां (चेक पोस्ट) स्थापित की जा रही हैं। ये चौकियां 01 नवंबर 2025 से धान उपार्जन अवधि समाप्त होने तक सक्रिय रहेंगी। इन पर राजस्व, कृषि उपज मंडी समिति, वन…
Read Moreपुलिस ने दिवाली से पहले पकड़ी 100 पेटी गोवा व्हिस्की, तस्कर फरार
बस्तर। दिवाली से पहले बस्तर जिले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मध्य प्रदेश से गोवा व्हिस्की की तस्करी कर रहे एक वाहन को पकड़ा। हालांकि, वाहन चालक पुलिस को देखकर फरार हो गया। यह घटना बड़ांजी थाना क्षेत्र में घटी। पुलिस को सूचना मिली थी कि वाहन नंबर CG 17 LA 9565 में भारी मात्रा में शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्राम टकरागुड़ा-बेलर मार्ग पर रेड की। तलाशी में वाहन से 100 पेटी गोवा व्हिस्की बरामद…
Read Moreबस्तर हुआ नक्सलमुक्त: 206 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, अमित शाह बोले – ऐतिहासिक मुकाम हासिल
बस्तर। छत्तीसगढ़ से एक ऐतिहासिक खबर आई है — नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाला उत्तर बस्तर और अबूझमाड़ अब नक्सलमुक्त हो चुका है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि देश में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही निर्णायक लड़ाई ने अब एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। तय समय मार्च 2026 से पहले ही सरकार ने बस्तर के नक्सली गढ़ों को पूरी तरह से मुक्त कर लिया है। अमित शाह ने कहा कि अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर जैसे इलाकों में नक्सल आतंक का अंत हो…
Read Moreदीपावली से पहले छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का अक्टूबर वेतन आज जारी
रायपुर। दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर अक्टूबर माह का वेतन अग्रिम रूप से 17 और 18 अक्टूबर को जारी किया जा रहा है। इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों की दिवाली पहले से ज्यादा रोशन हो जाएगी। आम तौर पर राज्य शासन माह के अंतिम दिनों में वेतन भुगतान करता है, लेकिन इस बार त्योहार को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह विशेष निर्णय लिया है। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…
Read Moreदुर्लभ सेकेंडरी एब्डोमिनल प्रेग्नेंसी केस में सफल डिलीवरी, डॉक्टरों ने बचाई माँ और शिशु की जान
रायपुर। नि:स्वार्थ सेवा और करुणा के कारण डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। इसका उदाहरण हाल ही में पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल रायपुर के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की टीम ने पेश किया। यहाँ डॉक्टरों ने एक दुर्लभ सेकेंडरी एब्डोमिनल प्रेग्नेंसी केस में 40 वर्षीय गर्भवती महिला की जान बचाते हुए सफल डिलीवरी की और माँ को मातृत्व सुख का अहसास दिलाया। इस महिला का मामला बेहद जटिल था क्योंकि भ्रूण गर्भाशय के बजाय पेट की गुहा (एब्डोमिनल कैविटी) में विकसित…
Read MorePetrol Diesel Price Today: शुक्रवार को फिर बदले रेट! देखें आपके शहर में कितना महंगा हुआ ईंधन
Petrol Diesel Price Today: आज 17 अक्टूबर, शुक्रवार है. आज के पेट्रोल-डीजल के रेट जारी हो चुके हैं. बता दें कि तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे तेल कंपनियां दाम लाइव करती हैं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹87.67 प्रति लीटर है. अगर आप टंकी फुल कराने जा रहे हैं तो यहां आप अपने शहर के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं. कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के रेट: भारत में फ्यूल की कीमतें सेंट्रल अथॉरिटी द्वारा निर्धारित की जाती हैं और देश…
Read MoreGold Price Today: सोना और चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानें 17 अक्टूबर को आपके शहर में क्या चल रहा रेट
Gold and Silver Rate: पिछले कुछ हफ्तों से सोना और चांदी की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है. हर दिन इनके भाव नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. 24 कैरेट सोना अब ₹1,29,450 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि चांदी ₹1,90,100 प्रति किलो के साथ अब तक की सबसे ऊंची कीमत पर है. इन बढ़ती कीमतों को देखकर लोग सोच रहे हैं कि क्या भाव और बढ़ेंगे या अब इनमें गिरावट आ सकती है. जो लोग निवेश करने या गहने खरीदने की…
Read Moreआज का पंचांग : आज बनेगा शुभ संयोग! रमा एकादशी पर तुला संक्रांति का दुर्लभ मिलन, जानें पूजा-व्रत का सही मुहूर्त
आज 17 अक्टूबर, 2025 शुक्रवार, के दिन कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. इस तिथि पर भगवान विष्णु का अधिकार है. नई ज्वेलरी खरीदने के साथ भगवान विष्णु की आराधना करने और उपवास करने के लिए यह दिन अच्छा माना जाता है. आज रमा एकादशी है. आज तुला संक्रांति भी हो रही है. 17 अक्टूबर का पंचांग इस नक्षत्र में धन उधार देने या लेने से बचें आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि और मघा नक्षत्र में रहेंगे. इस नक्षत्र का विस्तार 0 से 13:20 डिग्री तक…
Read More