Congress Update: जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से पहले बढ़ा घमासान, रायपुर से दावेदार श्रीकुमार मेनन ने जताई नाराजगी

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर सियासी हलचल तेज़ हो गई है। लंबे समय से प्रतीक्षित संगठन पुनर्गठन पर अब प्रदेश से लेकर दिल्ली तक चर्चाओं का दौर जारी है। पार्टी जल्द ही सभी जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति कर सकती है, लेकिन इससे पहले ही घमासान खुलकर सामने आने लगा है। रायपुर से जिलाध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार श्रीकुमार मेनन ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी सार्वजनिक कर दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें “धोखा”, “गद्दार” और “पीठ में छूरा” जैसे तीखे शब्दों…

Read More

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार, मुकेश सहनी को मिलेगा डिप्टी सीएम पद

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन ने बड़ा राजनीतिक दांव चला है। सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के बीच गुरुवार को हुई साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद देने पर सभी दलों ने सहमति जताई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंच पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, सीपीआई (एमएल) नेता दीपांकर भट्टाचार्य और कांग्रेस बिहार अध्यक्ष राजेश राम सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।…

Read More

छत्तीसगढ़ देखेगा भारतीय वायुसेना की शौर्यगाथा — 5 नवम्बर को नवा रायपुर में रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’

  रायपुर,/ छत्तीसगढ़ की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी नवा रायपुर का आसमान 5 नवम्बर को एक ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बनेगा। भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team – SKAT) अपने रोमांचकारी करतबों से छत्तीसगढ़ और देशवासियों को गर्व, उत्साह और देशभक्ति की भावना से भर देगी। यह शो रजत जयंती समारोह का सबसे विशेष आकर्षण होगा। छत्तीसगढ़ के आकाश में गूंजेगा भारतीय शौर्य राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित यह एरोबैटिक शो छत्तीसगढ़ की प्रगति, उपलब्धियों और आत्मविश्वास का प्रतीक बनेगा। नवा रायपुर…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की गोवर्धन पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

  रायपुर 22 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, बगिया (जशपुर) में सपरिवार गोवर्धन पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की माता श्रीमती जसमनी देवी साय, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण की उस प्रेरणादायी लीला की स्मृति है, जिसमें उन्होंने गोकुलवासियों को प्रलयकारी वर्षा और संकट से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाकर सभी…

Read More

गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया गौपूजन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

  रायपुर, 22 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास रायपुर में स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना की और गौ माता को खिचड़ी खिलाकर गोसेवा की परंपरा निभाई। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण के प्रति आभार व्यक्त करने का पावन पर्व है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण के दौरान मुख्यमंत्री…

Read More

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए देश के श्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में मिलेगा प्रवेश अवसर

  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए देश के श्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में मिलेगा प्रवेश अवसर रायपुर,  अनुसूचित जाति के मेधावी विद्यार्थियों को देश के सर्वश्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार की “श्रेष्ठ योजना” (Scheme for Residential Education for Students in High Schools in Targeted Areas – SHRESHTA) के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025, शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा…

Read More

राजभवन में दीपावली मिलन समारोह का हुआ आयोजन…मुख्यमंत्री साय सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

    रायपुर, /राजभवन में आज दीपावली पर्व के अवसर राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। श्री डेका ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । उन्होंने सभी अतिथियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री सहित आमंत्रित अतिथियों ने भी राज्यपाल को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती…

Read More

बस्तर ओलिंपिक 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खेलों के माध्यम से शांति और समरसता का संदेश

  अब तक बस्तर संभाग के 7 जिलों से 3 लाख 91 हजार 289 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन रायपुर, / छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजातीय बाहुल्य बस्तर संभाग में युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से ‘बस्तर ओलंपिक 2025’ का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में गृह (पुलिस) विभाग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला यह आयोजन प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में बस्तर की नई पहचान बनेगा। बस्तर ओलंपिक 2025 के प्रति लोगों में…

Read More

भाई दूज 2025: जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपहार आइडियाज

भाई दूज 2025: आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। यह दिवाली के पंच महापर्व का अंतिम दिन होता है और इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई का तिलक करती हैं, उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं और भाई का सत्कार करती हैं। मान्यता है कि जो भाई बहन के घर जाकर भोजन ग्रहण करता है और तिलक करवाता है, उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती। भाई दूज पर चित्रगुप्त…

Read More

पीएम मोदी ने बिहार चुनाव 2025 के लिए कर्पूरी ग्राम से शुरू किया प्रचार अभियान

बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम से करने का ऐलान किया है। यह वही गांव है जहां बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म हुआ था, जिन्हें जनवरी 2024 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इस ऐतिहासिक निर्णय का राजनीतिक महत्व है, क्योंकि मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे जो कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव में चुनावी सभा करेंगे। 24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली बड़ी रैली होगी। इसी दिन उनका दूसरा…

Read More