पशु शेड के निर्माण से संपन्न हो रहे हितग्राही रायपुर, सुविधा एवं साधन विहीन ऐसे हितग्राही जो जीवन में आगे बढ़ने की ललक रखते है उनके लिए सफलताओं का मार्ग भी प्रशस्त होता है। व्यवसाय करने के लिए शासकीय योजनाओं से जुड़कर सफलता के द्वार खुलते है और लक्ष्य की प्राप्ति तब और सूखद अनुभव में परिलक्षित होता है जब मन चाहा काम पूरा हो जाता है। ऐसी ही कहानी है कबीरधाम ज़िले के विकासखंड पंडरिया के ग्राम पंचायत चारभाठाखुर्द के हितग्राही श्री रामफल पिता श्री विश्राम की। महात्मा गांधी…
Read MoreDay: October 25, 2025
सरेंडर नक्सलियों को रायपुर भ्रमण और फ्री मोबाइल देने की तैयारी
बस्तर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सरेंडर किए गए नक्सलियों को रायपुर भ्रमण (एक्सपोजर विजिट) कराने और उन्हें फ्री मोबाइल देने की योजना बनाई है। सरकार का उद्देश्य है कि हथियार छोड़कर आए नक्सली शहर के विकास, टेक्नोलॉजी और प्रमुख इमारतों को देखकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। गृहमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक सरेंडर नक्सली को मोबाइल उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे अपने परिजनों से संवाद कर सकें। इसके अलावा नक्सलियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने, परिजनों से मिलने की तिथियां तय करने और…
Read More22 घंटे बाद छठ घाट डेम से युवक का शव बरामद, एसडीआरएफ टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
जशपुर। जशपुर छठ घाट डेम हादसा ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। कुनकुरी नगर स्थित छठ घाट डेम में गुरुवार शाम डूबे 25 वर्षीय युवक चुनू राम का शव 22 घंटे की लगातार खोजबीन के बाद शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ अंबिकापुर की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे के भीतर शव को बाहर निकाला। मृतक चुनू राम, कुनकुरी के तुरी बस्ती का निवासी था। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब चार बजे चुनू राम अपने दोस्तों के साथ छठ घाट डेम में नहाने गया था।…
Read Moreअवैध लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, वन विभाग ने पकड़ा 45 लाख का जखीरा
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 45 लाख रुपये मूल्य की कीमती लकड़ियां जब्त की हैं। इस दौरान एक 18 चक्का ट्रक और एक स्कॉर्पियो वाहन को सीज किया गया, जबकि एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। यह कार्रवाई कुर्मापाली से गोर्रा मार्ग के बीच की गई। ट्रक में भरी थी कीमती खैर और तेंदू लकड़ी विश्वसनीय सूचना पर वन विभाग ने…
Read MoreChhattisgarh High Court Roster 2025: 29 अक्टूबर से नया रोस्टर लागू, अब 4 डिवीजन और 16 सिंगल बेंच में सुनवाई
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 29 अक्टूबर 2025 से नया रोस्टर लागू किया जा रहा है। मुख्य न्यायाधीश की स्वीकृति से जारी इस नए रोस्टर के तहत अब चार डिवीजन बेंच और 16 सिंगल बेंच में विभिन्न मामलों की सुनवाई होगी। यह व्यवस्था आगामी सोमवार से प्रभावी होगी। पहली डिवीजन बेंच की जिम्मेदारी पहली डिवीजन बेंच में मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और जस्टिस बिभुदत्त गुरु शामिल रहेंगे। यह बेंच संविधान की धारा 323A व 323B को छोड़कर सभी डिवीजन बेंच मामलों, जनहित याचिकाओं (PIL), बंदी प्रत्यक्षीकरण, आपराधिक रिट, अवमानना याचिका, 2020…
Read MoreWeather Update: बंगाल की खाड़ी से आई नमी ने बिगाड़ा मौसम, 27 अक्टूबर से तेज बारिश के आसार
रायपुर। अक्टूबर का आखिरी सप्ताह शुरू होते ही छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के असर से राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन गई है। रात की ठंड अभी तक लौट नहीं पाई है, उल्टा दिन में उमस और गर्मी बढ़ गई है। कई जगह लोगों को एसी या कूलर चलाकर राहत लेनी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जो अगले कुछ दिनों…
Read MoreRaipur Flight Fare Hike: दिवाली और छठ पूजा के बाद रायपुर से उड़ानों के दाम आसमान पर, दिल्ली-बेंगलुरु टिकट 17 हजार तक
रायपुर। दिवाली की छुट्टियां खत्म होने के बाद अब राजधानी रायपुर से अन्य शहरों के लिए लौटने वालों की भीड़ बढ़ गई है। इसी कारण विभिन्न रूट्स की उड़ानों के किराए में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे और इंदौर जैसे प्रमुख शहरों के लिए फ्लाइट टिकट 15 हजार रुपये से अधिक तक पहुंच चुके हैं। दिवाली से पहले रायपुर आने वाली उड़ानों के टिकट महंगे थे, जबकि अब लौटने वाली उड़ानों की डिमांड बढ़ गई है। उत्तर भारत में छठ पूजा की तैयारियों के बीच…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर अमल
छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम: 5000 शिक्षक भर्ती का मार्ग हुआ प्रशस्त रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य शासन के वित्त विभाग ने आज 5000 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की सहमति प्रदान कर दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री साय की उस घोषणा के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे को मज़बूत बनाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा…
Read MorePetrol-Diesel Price Today: 25 अक्टूबर 2025 को नहीं बदले ईंधन के दाम, जानें आपके शहर में क्या हैं नए रेट
भारतीय तेल कंपनियों ने शनिवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल के ताज़ा रेट जारी कर दिए हैं। राहत की बात यह है कि आज भी देश के अधिकांश शहरों में ईंधन की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम लगभग स्थिर बने हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर कायम रहा। वहीं, मुंबई में पेट्रोल ₹103.50 प्रति लीटर और डीजल ₹90.03 प्रति लीटर पर स्थिर है। दोनों…
Read MoreGold Silver Price Today: सोना और चांदी लाख प्रति किलोग्राम पर…जानें आज के ताज़ा रेट
ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव घटकर ₹1,21,518 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, चांदी की कीमत भी गिरकर ₹1,47,033 प्रति किलोग्राम रह गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहते हैं, इसलिए यही दरें अगले दो दिन के लिए मान्य रहेंगी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली बाजार में 24 कैरेट सोना ₹1,25,600 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,52,600 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस सप्ताह दिवाली के बाद कारोबार में सुस्ती देखने को मिली है। 18 अक्टूबर को…
Read More