छत्तीसगढ़ में चार दिन से भारी बारिश, कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते चार दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह से ही तेज बारिश जारी है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है और सड़कें पानी में डूब गई हैं। बलौदाबाजार में खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान हो रहा है, वहीं सरगुजा संभाग में मूसलाधार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इन हालातों को देखते हुए मौसम विभाग ने मंगलवार को राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद और कांकेर जिलों के लिए रेड अलर्ट…

Read More

CM विष्णुदेव साय ने मैनपाट में लगाया बरगद का पौधा, बोले- “हरियाली है धरती का श्रृंगार”

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मैनपाट में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत बरगद का पौधा लगाया। यह पौधारोपण पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस परिसर में किया गया। इस मौके पर सीएम साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हरियाली है धरती का श्रृंगार, हरित धरा जीवन की पहचान।” बता दें कि मैनपाट में भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेता हिस्सा ले रहे हैं। मंगलवार को शिविर के दूसरे दिन की…

Read More

फरसगांव में साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़, 5 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

केशकाल। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव पुलिस को साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए ब्लैकमनी ट्रांजैक्शन में लिप्त एक अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ठगों का तरीका चौंकाने वाला था। ये लोग गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बैंक अकाउंट किराए पर लेकर उनमें लाखों-करोड़ों रुपये का अवैध लेनदेन कर रहे थे। लोगों को मामूली कमीशन का लालच देकर उनके खातों का दुरुपयोग किया जाता था। फरसगांव पुलिस को म्यूल अकाउंट…

Read More

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पुजारी नहीं होते मंदिर संपत्ति के मालिक

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मंदिर संपत्ति विवाद से जुड़ा एक अहम फैसला सुनाया है, जिसमें स्पष्ट किया गया कि पुजारी को मंदिर की संपत्ति का मालिक नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने कहा कि पुजारी केवल देवता की पूजा और मंदिर के सीमित प्रबंधन के लिए नियुक्त प्रतिनिधि होता है, न कि संपत्ति का स्वामी। यह फैसला हाईकोर्ट के जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की एकलपीठ ने सुनाया। मामला धमतरी जिले के प्रसिद्ध श्री विंध्यवासिनी मां बिलाईमाता मंदिर से जुड़ा है। यहां के पुजारी परिषद के अध्यक्ष मुरली मनोहर शर्मा ने…

Read More

दुर्ग विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक…पाक हैकर्स ने लिखा- अगली बार अगर हमारी सीमाओं पर हमला करने की कोशिश की….

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट को पाकिस्तानी हैकर्स ने हैक कर लिया। हैकिंग की जिम्मेदारी पाकिस्तान के साइबर ग्रुप HOAX 1137 ने ली है। वेबसाइट के होमपेज पर “Pakistan Zindabad” के पोस्टर और गालियां लिख दी गईं । हैकर्स ने सख्त चेतावनी भी दी कि अगर भारत ने पाकिस्तान की साइबर स्पेस में सेंध लगाई तो इसका और भी बड़ा बदला लिया जाएगा। छात्रों के अनुसार, वेबसाइट दोपहर से ही बार-बार crash हो रही थी। जैसे ही उन्होंने विश्वविद्यालय के official domain को ब्राउज़र…

Read More

छत्तीसगढ़ में बारिश का रेड अलर्ट, नदी-नाले उफान पर, ग्रामीण इलाकों में आवागमन प्रभावित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बीते चार-पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं दूसरी ओर निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी बढ़ गई है। भारी वर्षा के कारण कई जगहों पर नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में आवागमन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आज मंगलवार के लिए छत्तीसगढ़ के कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बालोदाबाजार सहित…

Read More

IAS यशवंत कुमार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव पद का सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और 2007 बैच के IAS अधिकारी यशवंत कुमार को सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वे यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से संभालेंगे। इस आदेश के साथ ही वर्तमान में इस विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे IAS हिमशिखर गुप्ता को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव पद से मुक्त कर दिया गया है।

Read More

बीजापुर मुठभेड़ में हिडमा का करीबी नक्सली कमांडर ढेर, 8 लाख का इनामी था कन्ना

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। PLGA बटालियन नंबर 01 की कंपनी नंबर 02 का डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना मुठभेड़ में मारा गया। यह वही नक्सली था जिस पर राज्य सरकार ने 8 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। यह मुठभेड़ 4 जुलाई से इंद्रावती टाइगर रिजर्व (नेशनल पार्क) क्षेत्र में चलाए जा रहे संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई। इस ऑपरेशन में DRG बीजापुर-दंतेवाड़ा, STF, कोबरा बटालियन 202 और 210, और CRPF की यंग प्लाटून की टीमों ने हिस्सा…

Read More

विशेष लेख : बस्तर में फैल रहा है अब विकास का उजियारा

रायपुर : छत्तीसगढ़, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, घने वन क्षेत्र और विविध जनजातीय समुदायों के लिए जाना जाता है, लंबे समय से नक्सलवाद की चुनौती से जूझता रहा है। बस्तर के विकास में बाधक रहे नक्सलवाद के अब यहां से नक्सल उन्मूलन की अंतिम लड़ाई जारी है। बस्तर संभाग अपनी कला एवं संस्कृति के लिए विशिष्ट पहचान रखता है अकेले बस्तर संभाग में ही हल्बी, गोड़ी, भतरी दोलरी जैसे पारंपरिक बोली, बोली जाती है। वर्षों से अशांत रहे बस्तर अंचल में ढोल और मांदर की थाप अब फिर से…

Read More

कैंसर पीड़ित बच्चे को दी गई कीमोथेरेपी

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के स्वास्थ्य सेवा विस्तार के विजन को साकार करते हुए, अंबिकापुर जिले के नवापारा स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (यूसीएचसी) ने कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। शुक्रवार को नवापारा यूसीएचसी में न्यूरोब्लास्टोमा से पीड़ित एक मासूम बच्चे को सफलतापूर्वक कीमोथेरेपी की चौथी साइकिल दी गई। यह पहली बार है जब नवापारा सीएचसी में किसी बाल कैंसर मरीज को कीमोथेरेपी दी गई है, जो राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम…

Read More