छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 41 AFC और 67 रेंजर्स के तबादले…देखिए पूरी लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सहायक वन संरक्षक संवर्ग के अधिकारियों और वनक्षेत्रपालों का ट्रांसफर कर दिया है। इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने आदेश जारी किया है जिसके अनुसार 41 सहायक वन संरक्षक संवर्ग के अधिकारियों का तबादला हुआ है। वहीं 67 वनक्षेत्रपालों को भी इधर से उधर कर दिया गया है। अधिकारियों और वनक्षेत्रपालों को नवीन पदस्थापना भी दे दी गई है। देखिए पूरी लिस्ट 67 रेंजर्स के तबादले

Read More

नक्सल टेरर फंडिंग के खिलाफ ज्वाइंट एक्शन में अब ED की एंट्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अब और सख्त होने जा रही है। टेरर फंडिंग पर लगाम लगाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भी ज्वाइंट ऑपरेशन में शामिल किया गया है। रायपुर में हुई एक अहम बैठक में इस फैसले को अंतिम रूप दिया गया। इस उच्चस्तरीय बैठक में “प्लान ऑफ एक्शन टू नक्सल” विषय पर चर्चा हुई, जिसमें छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता IB के स्पेशल डायरेक्टर ऋत्विक…

Read More

छत्तीसगढ़ में कृषि भूमि मूल्य निर्धारण के नियमों में बड़ा बदलाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि के बाजार मूल्य निर्धारण को लेकर एक अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय (महानदी भवन) में हुई मंत्रीपरिषद की बैठक में वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इस कदम का मकसद किसानों, भूमि अधिग्रहण से प्रभावित हितग्राहियों और राजस्व मामलों में व्याप्त विसंगतियों को दूर करना है। नई व्यवस्था के तहत अब 500 वर्गमीटर तक के भूखंडों की दर समाप्त कर दी गई है। इसके बजाय पूरे रकबे का मूल्यांकन हेक्टेयर…

Read More

छत्तीसगढ़ में कारोबार को नई रफ्तार देगा GST संशोधन विधेयक 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2025 पारित कर व्यापार और वाणिज्य जगत को नई गति देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। इस विधेयक का उद्देश्य व्यापारियों को कानूनी राहत देना, कारोबारी प्रक्रियाओं को सरल बनाना और जीएसटी मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करना है। इनपुट टैक्स क्रेडिट से संबंधित प्रावधानों को अधिक स्पष्ट किया गया है। अब रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म के तहत आईजीएसटी में प्राप्त क्रेडिट को कंपनियां अपनी शाखाओं में वितरित कर सकेंगी। साथ ही अपील मामलों में टैक्स डिमांड न…

Read More

डेढ़ साल से फरार आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता

सारंगढ़ बिलाईगढ़। रायगढ़ पुलिस को फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। थाना सरिया में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई को जिला पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडेय, उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगन्नाथ नायक (24 वर्ष)…

Read More

रायपुर में धर्मांतरण की कोशिश, बजरंग दल की दबिश में खुलासा

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के मुर्राभट्टी इलाके में धर्मांतरण की कोशिश का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रविवार रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मकान में चल रही प्रार्थना सभा पर अचानक दबिश दी। बताया जा रहा है कि वहां करीब 70 लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना रविवार रात करीब 8 बजे की है, जब बजरंग…

Read More

Malegaon Blast : मालेगांव विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपी बरी; 17 साल बाद आया एनआईए कोर्ट का फैसला

मुंबई। सितंबर 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में गुरुवार को मुंबई की एक विशेष अदालत ने पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया। इस विस्फोट में छह लोग मारे गए थे और 101 अन्य घायल हुए थे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मामलों की सुनवाई के लिए नियुक्त विशेष न्यायाधीश एके लाहोटी ने अभियोजन पक्ष के मामले और की गई जांच में कई खामियां बताईं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को संदेह का लाभ मिलना चाहिए। विस्फोट के सभी…

Read More

HC कर्मचारियों के हित में सुनाया अहम फैसला: विभागीय गलती से मिले अधिक वेतन की नहीं होगी वसूली, मिलेगा ब्याज सहित पैसा

बिलासपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के तृतीय श्रेणी शासकीय कर्मचारियों को राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि किसी कर्मचारी को वेतन निर्धारण शाखा की गलती के कारण अधिक वेतन मिला है, तो उससे वह राशि वापस नहीं ली जा सकती। यह फैसला दुर्ग जिले के बघेरा एसटीएफ में पदस्थ आरक्षक दिव्य कुमार साहू और अन्य कर्मचारियों की याचिका पर आया। इन कर्मचारियों से विभाग द्वारा अधिक वेतन की वसूली की जा रही थी। सरकार की अपील खारिज इस मामले की सुनवाई मुख्य…

Read More

जल जीवन मिशन के 9 ठेकेदार के टेंडर निरस्त,काम में लेट-लतीफी को लेकर कलेक्टर ने ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के दिए निर्देश

० अब हर माह होगी समीक्षा बैठक, कार्यों की प्रगति पर रहेगी कड़ी निगरानी रायपुऱ। जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा हेतु आयोजित बैठक में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कार्य में लापरवाही और धीमी प्रगति पर विभागीय अधिकारियों एवं कार्यरत ठेकेदारों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने 9 ठेकेदारों के टेंडर निरस्त कर ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए तथा कहा कि जल जीवन मिशन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित इस समीक्षा बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के…

Read More

Putrada Ekadashi 2025 : पुत्रदा एकादशी कब है, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

पुत्रदा एकादशी सावन मास के शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है और इसका विशेष महत्व है। इसे पवित्रा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान की प्राप्ति और उसकी रक्षा के लिए रखा जाता है। एकादशी तिथि पर भगवान लक्ष्मी नारायण की भी पूजा करने का महत्व है। ऐसे में आइये जानते हैं कि पुत्रदा एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा। और इसका महत्व क्या है। साल में दो बार आती है पुत्रदा एकादशी वैसे पुत्रदा एकादशी साल में दो बार आती है। पहली…

Read More