कोरिया के ग्राम छिंदिया में 30 जुलाई को लगेगा संयुक्त विभागीय शिविर, सुशासन तिहार के तहत CM साय के दौरे को मिलेगा मूर्त रूप

कोरिया। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के ग्राम छिंदिया प्रवास को यादगार बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। 30 जुलाई 2025 को ग्राम पंचायत छिंदिया में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संयुक्त विभागीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पूर्व में प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय ने 8 मई को ग्राम छिंदिया का आकस्मिक दौरा किया था। उन्होंने…

Read More

बिना हेलमेट बाइक चलाने पर अब पुलिसवालों को भी 1000 ₹ जुर्माना और विभागीय कार्रवाई

रायपुर। राजधानी रायपुर में अब पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अगर ड्यूटी या निजी समय में दोपहिया वाहन चलाते समय बिना हेलमेट पकड़े गए, तो उन्हें भारी जुर्माना और सख्त विभागीय कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि रायपुर जिले के समस्त पुलिसकर्मियों के लिए हेलमेट पहनना अब अनिवार्य होगा। यदि कोई पुलिसकर्मी इस नियम का उल्लंघन करते पाया जाता है, तो मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ₹1000 का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा, नियम…

Read More

महिला मंच अघरिया समाज सेवा समिति ने मनाया सावन उत्सव,झूला झूलने के साथ चुनी गई ग्रीन क्वीन

रायपुर। महिला अघारिया समाज सेवा समिति रायपुर द्वारा अघारिया छात्रावास, डंगनिया में सावन उत्सव पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। आयोजन में रायपुर की समाज की महिलाओं ने पारंपरिक हरे वस्त्र धारण कर हरियाली और सावन के आगमन का हर्ष के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण और देवी गीतों के मधुर स्वर के साथ हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात महिलाओं द्वारा लोकगीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए गए, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला…

Read More

रीपा योजना में गड़बड़ी मामले में तीन सचिव सस्पेंड, तत्कालीन जनपद पंचायत सीईओ को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) योजना में गड़बड़ी मामले में रायपुर संभागायुक्त महादेव कांवरे ने राज्य शासन से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही तत्कालीन जनपद पंचायत सीईओ को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। रीपा योजना में अनियमितताओं की जांच पिछले डेढ़ साल से चल रही थी। हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक के सवाल पर पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने बताया था कि अब…

Read More

बिलासपुर हाईकोर्ट ने अनवर ढेबर को नहीं दी राहत ,दर्ज एफआईआर को रद्द करने की याचिका खारिज की

बिलासपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट ने आबकारी घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर की याचिका खारिज कर दी है. याचिका में ACB और EOW की गिरफ्तारी को अवैधानिक बताते हुए एफआईआर रद्द करने समेत अन्य मांग की गई थी. शराब घोटाले में ईडी की जांच रिपोर्ट के आधार पर ACB में FIR दर्ज कराई गई है. जिसमें दो हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाला होने का दावा किया है. ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी…

Read More

मुख्यमंत्री साय का संकल्प: छत्तीसगढ़ बनेगा देश का मॉडल राज्य

    मुख्यमंत्री  साय ने बेमेतरा जिले में किया 102 करोड़ की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास रायपुर / मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार ने बीते डेढ़ वर्षों में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनका उद्देश्य प्रदेश को समग्र विकास की ओर अग्रसर करते हुए जनकल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये ठोस कदम आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को देश के लिए एक उदाहरण के रूप में स्थापित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय आज बेमेतरा जिले के…

Read More

धमतरी में लाखों की चोरी का खुलासा, उत्तर प्रदेश के दो शातिर चोर गिरफ्तार

धमतरी। शहर में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश के दो अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। मामला 6 मई 2025 का है, जब धमतरी के सोरिद नगर निवासी राजू सालोमान रायपुर में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। अगले दिन सुबह घरेलू सहायिका ने घर का मुख्य ताला टूटा पाया और तुरंत मालिक को सूचना दी। राजू सालोमान ने लौटकर देखा कि घर के दरवाजे, कमरों और आलमारी के ताले तोड़े गए हैं और 40,000 रुपये नकद व सोने-चांदी के आभूषण…

Read More

सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, IED ब्लास्ट में दो जवान घायल, एक नक्सली ढेर

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मंगलवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाबल शहीदी सप्ताह के मद्देनज़र इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चला रहे थे। अभियान में DRG, CRPF और STF के जवान शामिल थे। सुरक्षाबल जैसे ही जंगल के भीतर पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया। जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जमकर फायरिंग की। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के…

Read More

ननों की गिरफ्तारी पर सियासत गरमाई, कांग्रेस सांसदों ने बताया अल्पसंख्यकों की धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दो ननों की गिरफ्तारी ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इन पर मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोप लगाए गए हैं, जिसे लेकर कांग्रेस के कई वरिष्ठ सांसदों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। शनिवार को कांग्रेस के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल ननों से मिलने पहुंचा और इसे अल्पसंख्यकों की धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया। प्रतिनिधिमंडल में सांसद बेनी बहनन, फ्रांसिस जॉर्ज, एनके प्रेमचंदन, अनिल ए थॉमस, सप्तगिरी उल्का और जरीता लैतफ़लांग शामिल थे। उन्होंने मुलाकात के बाद कहा कि यह पूरी…

Read More

CG Transfer : राज्य सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, 4 सहायक कलेक्टरों का ट्रांसफर

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने 2023 बैच के 4 अफसरों की पदस्थापना सूची जारी की है। सूची में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2023 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में फेस दो प्रशिक्षण संपन्न करने तथा 25 जुलाई को कार्यमुक्त होने के बाद अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। सूची में 2023 बैच के आईएएस अनुपमा आनंद को सहायक कलेक्टर रायपुर से अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली महासमुंद भेजा गया हैं। आईएएस एम भार्गव को सहायक कलेक्टर दुर्ग से अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ राजनांदगांव। आईएएस तन्मय…

Read More