नारायणपुर। पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नारायणपुर में आठ खूंखार नक्सलियों ने एसपी रॉबिंसन गुरिया के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इन सभी नक्सलियों पर सरकार और पुलिस की तरफ से कुल 33 लाख रुपये का ईनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में चार महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में प्लाटून 16 के कमांडर कमलेश और डॉक्टर टीम के सदस्य सुखलाल भी शामिल हैं। ये सभी नक्सली दशकों से अबूझमाड़ इलाके में सक्रिय थे और कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे…
Read MoreDay: July 24, 2025
खारून नदी में नाबालिग डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
दुर्ग। अमलेश्वर थाना क्षेत्र में खारून नदी में दो नाबालिग युवक डूब गए, जिसमें से एक का शव SDRF की टीम ने गुरुवार सुबह बरामद किया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। यह घटना बुधवार को हुई जब छह दोस्त नदी में नहाने गए थे। तेज बहाव और भंवर में फंसने के कारण 16 वर्षीय आशीष सरोज और 15 वर्षीय यशवंत हरपाल नदी में बह गए। जानकारी के अनुसार, आशीष सरोज, जो बजरंग नगर वार्ड 37 का निवासी था, ग्राम जमराव के पांच अन्य नाबालिग दोस्तों के साथ अमलेश्वर…
Read MoreCG Accident : बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, तीनों की मौके पर ही हो गई मौत
कोरिया। कोरिया जिले में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में तीन युवाओं की जान चली गई। तीनों दोस्त एक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे और स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर चरचा की ओर जा रहे थे। रात करीब 1 बजे नेशनल हाईवे-43 पर खरवत चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क किनारे जा गिरे और सिर फटने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों में 2 की पहचान हो पाई है। एक…
Read Moreहरेली तिहार में छत्तीसगढ़ी स्वाद का रंग, सीएम निवास में पारंपरिक व्यंजनों की छटा
रायपुर। छत्तीसगढ़ की धरती पर जब भी कोई पर्व आता है, वह केवल धार्मिक आयोजन नहीं रह जाता, बल्कि संस्कृति, स्वाद और सामाजिक आत्मीयता का उत्सव बन जाता है। हरेली तिहार भी इसी भावना का प्रतीक है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास में इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी पाक परंपरा की जीवंत झलक देखने को मिली। हरेली तिहार छत्तीसगढ़ी व्यंजन के बिना अधूरा है, और इस बात को साकार करते हुए अतिथियों के स्वागत के लिए पारंपरिक व्यंजनों की भव्य थाली परोसी गई। ठेठरी, खुरमी, पिड़िया, अनरसा, खाजा, करी लड्डू,…
Read Moreमुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: सीएम साय ने गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का किया अभिषेक
० मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ० गाय और बछड़े को लोंदी खिलाकर दिया पशुधन संरक्षण का संदेश रायपुर। छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के पहले पर्व “हरेली” पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का अभिषेक किया। पहली बार मुख्यमंत्री निवास में हरेली के पूजन में भिलाई की ग्रेजुएट सुश्री धनिष्ठा शर्मा ने अपने बड़े भाई दिव्य शर्मा के साथ भगवान शिव के अभिषेक में मंत्रोच्चार किया, इससे मुख्यमंत्री साय एवं उनके परिजनों सहित मौजूद…
Read Moreअनिल अंबानी के ठिकानों पर ED ने धड़ाधड़ मारी रेड; YES Bank पर भी गिरी गाज; शेयर हुए धड़ाम
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों के कई परिसरों में छापेमारी की है। साथ ही ED ने यस बैंक के खिलाफ भी छापेमारी की है। इस छापेमारी से रिलायंस पावर और रिलायंस इन्फ्रा के शेयरों में गिरावट देखी गई। दोनों कंपनियों के शेयर 5 फीसदी से अधिक टूटकर कारोबार कर रहे हैं।धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत मुंबई और दिल्ली में 50 कंपनियों और लगभग 25 व्यक्तियों के 35 से अधिक परिसरों की तलाशी ली जा रही है। ईडी सूत्रों ने बताया…
Read Moreहरेली उत्सव की खुशियों में डूबा मुख्यमंत्री निवास…राउत नाचा और लोक संस्कृति की झलक
रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा देखते ही बन रही है। पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों की गूंज, रंग-बिरंगे परिधान और जोश से भरपूर राउत नाचा ने पूरे परिसर को उत्सवमय माहौल में रंग दिया है। ग्रामीण संस्कृति की जीवंत झलक मुख्यमंत्री निवास में साकार हो उठी है। इस भव्य आयोजन में राउत नाचा, आदिवासी लोकनृत्य और छत्तीसगढ़ी संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देखने को मिलीं। हरेली तिहार मुख्यमंत्री निवास में सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और सामाजिक मूल्यों का…
Read Moreमुख्यमंत्री निवास में सजी हरेली की छटा, राउत नाचा और लोक संस्कृति का भव्य उत्सव
रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार की धूमधाम इस बार खास रही, जहां छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति ने जीवंत रूप लिया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज और रंग-बिरंगे परिधानों में सजे कलाकारों की प्रस्तुति ने समूचे परिसर को उत्सवमय बना दिया। हरेली तिहार मुख्यमंत्री निवास में सिर्फ एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन की सुंदर झलक भी रहा। राउत नाचा करते कलाकारों की ऊर्जा, आदिवासी नृतकों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ और छत्तीसगढ़ी लोकधुनों का माधुर्य – इन सभी ने इस अवसर को खास बना दिया। राउत नाचा, छत्तीसगढ़ की…
Read MorePSC भर्ती घोटाला: हाईकोर्ट ने तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज की
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CG-PSC) भर्ती घोटाले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए परीक्षा नियंत्रक सहित तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इस पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति बीडी गुरु ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा, “जो प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक करता है, वह लाखों युवाओं के भविष्य से खेलता है। यह कृत्य हत्या से भी गंभीर अपराध है।” मामला PSC 2020 भर्ती से जुड़ा है, जिसमें बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोप लगे थे। पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने इसे लेकर जनहित…
Read MoreKORBA BREKING:कटघोरा अंबिकापुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा,शिक्षको और छात्रों से भरी विंगर ट्रक से…
छत्तीसगढ़ के कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन इस मार्ग पर हादसे हो रहे हैं। ऐसा ही एक बड़ा हादसा आज सुबह हुआ, जब एक विंगर और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विंगर वाहन में कुल 12 लोग सवार थे, जिनमें से 10 शिक्षक और 2 छात्र शामिल थे। यह सभी लोग किसी शैक्षणिक उद्देश्य से यात्रा कर रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि विंगर वाहन के परखच्चे उड़ गए। कटघोरा अंबिकापुर हाईवे सड़क…
Read More