छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खेत में काम कर रहे एक किसान दंपति की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मुडेसा अवराडुगू में हुआ। जानकारी के मुताबिक, करीमन साय गोंड और उनकी पत्नी दिलकुवंर गोंड रोज की तरह अपने खेत में काम कर रहे थे। खेत में पानी की कमी होने पर करीमन साय ने मोटर पंप चालू करने का प्रयास किया। उन्होंने घरेलू बिजली कनेक्शन से पंप को…
Read MoreDay: July 24, 2025
मंडी में दर्दनाक हादसा : HRTC की बस गहरी खाई में गिरी, 20 से अधिक यात्री घायल
मंडी । हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हिमाचल सड़क परिवहन निगम (HRTC) की एक बस सरकाघाट के मसरेन के पास गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार 20 से 25 लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा सुबह करीब 9 बजे मसरेन के त्रांगला गांव के पास एक मोड़ पर हुआ। बताया जा रहा है कि बस मोड़ से अनियंत्रित होकर खाई में…
Read Moreभिलाई : PWD एसडीओ के बेटे ने कर ली आत्महत्या, एग्रीकल्चर का था स्टूडेंट
भिलाई। भिलाई में एक ह्रदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 26 वर्षीय एग्रीकल्चर स्टूडेंट इंद्रप्रीत सिंह सैनी ने आत्महत्या कर ली। घटना 23 जुलाई की सुबह सामने आई जब साईं नगर स्थित उनके घर में उनका शव फंदे पर लटका मिला। यह पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। इंद्रप्रीत भिलाई में रहकर एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता जनरल सिंह सैनी लोक निर्माण विभाग जगदलपुर में एसडीओ पद पर कार्यरत हैं, वहीं उनकी मां एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त इंद्रप्रीत…
Read More2006 का मुंबई ट्रेन धमाका : बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, आरोपियों को किया गया था बरी
दिल्ली। 2006 के मुंबई ट्रेन धमाके के मामले में सुप्रीम कोर्ट आरोपियों को बड़ा झटका देते हुए बॉम्बे उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगा दी है। बॉम्बे उच्च न्यायालय ने हाल ही में दिए अपने फैसले में धमाके के सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया था। उच्च न्यायालय के फैसले को महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। गौरतलब है कि 2006 के मुंबई ट्रेन ब्लास्ट में 187 लोगों की मौत हुई थी, वहीं 800 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के…
Read Moreप्रदेश में मानसून की तीव्रता बढ़ी, लगेगी सावन की झड़ी, सभी जिलों में भारी बारिश के आसार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसून की गतिविधि तेज हो गई है। बीते 24 घंटो से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौरा जारी है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में बुधवार को सुबह से बारिश का सिलसिला जारी रहा। छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में वर्षा और तेज होगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग अलग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले पांच दिनों तक सावन की यह झड़ी बरक़रार रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो…
Read Moreरायपुर: व्याख्याताओं की पदोन्नति सूची जारी, DPI ने कई शिक्षकों को दी बड़ी सौगात
रायपुर। डीपीआई ने व्याख्याताओं की पदोन्नति सूची जारी की है। सूची में बड़ी संख्या में व्याख्याता के नाम शामिल है। देखें सूची…
Read Moreभाजपा ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी, 16 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
रायपुर – भारतीय जनता पार्टी ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के लिए अपनी नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है,जिसमें कुल 16 कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। यह घोषणा प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा द्वारा की गई है,जिसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, और जिला अध्यक्ष लालजी यादव की सहमति प्राप्त है। नई कार्यकारिणी में शामिल प्रमुख पदाधिकारी जिला अध्यक्ष लालजी यादव,2 महामंत्री,6 जिला उपाध्यक्ष,6 जिला मंत्री इसके अलावा संगठन में अन्य कई नेताओं को भी अवसर प्रदान किया गया है, जिससे पार्टी संगठन को जमीनी स्तर…
Read Moreविकसित भारत @2047: दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जोर, समाज कल्याण योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विकसित भारत @2047 के लक्ष्य तभी पूरे होंगे, जब दिव्यांगजनों, बुजुर्गों और समाज के हर वर्ग का सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आज मंत्रालय महानदी भवन में समाज कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शत-प्रतिशत दिव्यांगजनों को कौशलयुक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में त्वरित कार्ययोजना बनाकर अमल करें। उन्होंने विशेष रूप से लंबित पेंशन मामलों के समाधान, वृद्धाश्रमों की व्यवस्थाओं में सुधार, और दिव्यांगजनों को ट्रेड आधारित प्रशिक्षण…
Read Moreछत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व हरेली पर CM विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं, वृक्षारोपण का किया आह्वान
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के परंपरागत लोकपर्व हरेली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध कृषि संस्कृति, लोक परंपरा और प्रकृति प्रेम को हरेली के मूल भाव से जोड़ा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ का पहला कृषिगत पर्व है, जो किसानों की श्रद्धा, मेहनत और धरती माता के प्रति कृतज्ञता को दर्शाता है। इस दिन कृषि उपकरणों की पूजा और पशुधन की देखभाल की जाती है। यह पर्व केवल अच्छी फसल की कामना का अवसर नहीं,…
Read Moreसीएम हाउस में मनेगा हरेली तिहार : कृषि यंत्रों का पूजन, गेड़ी नृत्य, सावन झूला और रामायण पाठ जैसे विविध आयोजन होंगे आकर्षण का केंद्र
० हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक उल्लास के साथ होगा विशेष आयोजन रायपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा और कृषि परंपरा से जुड़ा प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार इस वर्ष 24 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक और उल्लासपूर्ण रूप से मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष आयोजन में लोकजीवन की विविध रंगतें, सांस्कृतिक विरासत और किसानों के प्रति सम्मान का भाव सजीव रूप में प्रकट होगा। हरेली त्यौहार के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री निवास परिसर को छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति के रंगों से सजाया गया है।…
Read More