दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के एक दिन बाद मंगलवार को राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट की तस्वीर राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक एक्स (Twitter) अकाउंट पर साझा की गई, जिसमें लिखा गया कि “राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।” बता दें कि सोमवार को संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही की…
Read MoreDay: July 22, 2025
शराब घोटाले में चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, रायपुर जेल में बंद
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार चैतन्य बघेल को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। अब वे 4 अगस्त 2025 तक रायपुर सेंट्रल जेल में रहेंगे। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को उनके भिलाई स्थित निवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें रायपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने ईडी को पांच दिन की रिमांड दी थी। इस दौरान ईडी की टीम ने चैतन्य से लगातार पूछताछ की और मामले से जुड़ी जानकारियां जुटाईं। पूछताछ…
Read Moreछत्तीसगढ़ में नकली दवाओं और प्रसाधन सामग्रियों पर बड़ी कार्रवाई, कई जगहों पर छापेमारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं पर कार्रवाई को लेकर ड्रग विभाग ने एक बड़ा राज्यव्यापी अभियान चलाया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने यह सख्त कार्रवाई की, जिसमें प्रदेश के 170 संस्थानों पर छापेमारी की गई और संदिग्ध औषधियों व प्रसाधन सामग्री के सैंपल जब्त किए गए। रायपुर में लक्ष्मी इंटरप्राइजेज से बिना लाइसेंस बने फिनाइल और हैंडवॉश (₹4.5 लाख) जब्त किए गए, वहीं गुढ़ियारी की एक यूनिट में भी अवैध साबुन निर्माण पर कार्रवाई हुई। डूमरतराई की औषधि वाटिका में…
Read Moreएयर इंडिया की फ्लाइट में फिर हादसा: दिल्ली लैंडिंग के बाद लगी आग…सभी यात्री व क्रू सुरक्षित
दिल्ली। एयर इंडिया की उड़ानों में तकनीकी खराबियों और सुरक्षा घटनाओं का सिलसिला एक बार फिर चर्चा में है। मंगलवार दोपहर, हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI-315 में एक हादसा हुआ, जब लैंडिंग के बाद ऑक्जिलियरी पावर यूनिट (APU) में आग लग गई। एयर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब विमान गेट पर पार्क हो चुका था और यात्री उतरना शुरू कर चुके थे। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। सुरक्षा प्रणाली के चलते APU…
Read Moreअजय चंद्राकर का कांग्रेस पर वार: “एक परिवार के लिए कर रही है आंदोलन”
रायपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा सोमवार को प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजाम का आयोजन किया गया। लेकिन इस विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे जनता के मुद्दों से भटकी हुई राजनीति करार दिया और आरोप लगाया कि कांग्रेस अब केवल एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन किस उद्देश्य से किया जा रहा है, यह समझ से परे है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस विधायक देवेंद्र…
Read Moreछत्तीसगढ़ में कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी को चेम्बर ऑफ कॉमर्स का नहीं मिला साथ
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा की जा रही आर्थिक नाकेबंदी को लेकर राज्य के व्यापारिक संगठनों ने तटस्थ रुख अपनाया है। खासतौर पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी का समर्थन नहीं करता। चेंबर के महामंत्री अजय भसीन ने वीडियो संदेश जारी कर बताया कि वर्तमान समय में देश की आर्थिक व्यवस्था तेज़ी से आगे बढ़ रही है, और किसी भी प्रकार की नाकेबंदी या बंद इस रफ्तार में रुकावट बन सकती है। उन्होंने कहा, “इस तरह…
Read Moreसंसद में हंगामा, उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे पर विपक्ष के सवाल तेज
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत ही सियासी उथल-पुथल से हुई है। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे से जहां एक ओर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है, वहीं दूसरी ओर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही लगातार स्थगित हो रही है। मंगलवार को भी दोनों सदनों में जोरदार हंगामा देखने को मिला, जिसके चलते कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे और फिर दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। धनखड़ के इस्तीफे पर विपक्ष का संदेहकांग्रेस सहित विपक्षी दल इस इस्तीफे को महज…
Read Moreचैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी का मिला-जुला असर
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस द्वारा सोमवार को आयोजित प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी का असर सीमित रूप में दिखाई दिया। राज्यभर में बारिश के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को “राजनीतिक बदले की कार्रवाई” बता रहे हैं और अपनी पार्टी के प्रति एकजुटता जता रहे हैं। हालांकि, सुरक्षा बलों की भारी तैनाती और प्रशासन की सतर्कता के चलते चक्काजाम का व्यापक असर नहीं हो पाया। कांग्रेस ने यह स्पष्ट…
Read Moreभूपेश बघेल का बड़ा हमला: अदानी पर आर्थिक नाकेबंदी, ईडी पर कटाक्ष, और उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर सवाल
रायपुर। दिल्ली दौरे से लौटने के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में केंद्र सरकार, अदानी समूह, ईडी और उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर जमकर हमला बोला। बघेल का यह बयान राजनीतिक हलकों में हलचल मचा सकता है। सबसे पहले उन्होंने अदानी समूह पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, “अदानी छत्तीसगढ़ के खनिजों को लूटने का काम कर रहे हैं। इसलिए हम प्रदेशभर में आर्थिक नाकेबंदी करेंगे।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के हितों की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ेगी। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय)…
Read Moreधनखड़ के इस्तीफे पर बोले टी.एस. सिंहदेव – “खेला चालू है”
नई दिल्ली/रायपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा, लेकिन विपक्षी दलों ने इस कदम पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए कहा, “खेल शुरू हो गया है।” टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बातचीत में कहा, “धनखड़ जी हाल ही में बिल्कुल स्वस्थ नजर आ रहे थे। हालांकि कुछ दिन पहले उनकी तबीयत में थोड़ी दिक्कत…
Read More