भिलाई। दुर्ग जिले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उतई थाना प्रभारी शिवप्रसाद चंद्रा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी विजय अग्रवाल ने स्वयं निरीक्षण के दौरान की। दरअसल, 30 जुलाई से 5 अगस्त तक भिलाई जयंती स्टेडियम में शिव महापुराण कथा का आयोजन हो रहा है। इस बड़े धार्मिक आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी और उतई टीआई शिव चंद्रा को कथास्थल के गणेश गेट पर ड्यूटी पर तैनात किया गया था। लेकिन एसएसपी के निरीक्षण के दौरान वे अपनी…
Read MoreDay: July 30, 2025
यात्रियों को मिली बड़ी राहत : केके रेल लाइन पर फिर शुरू हुईं यात्री ट्रेन सेवाएं
जगदलपुर। बस्तर क्षेत्र के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। लगभग एक महीने के इंतजार के बाद केके रेल लाइन पर यात्री ट्रेन सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गई हैं। यह वही रेलमार्ग है, जहां 2 जुलाई को मल्लिगुड़ा और जराटी स्टेशनों के बीच भू-स्खलन की आशंका के चलते रेलवे ने एहतियातन ट्रेनों का संचालन रोक दिया था। हालांकि, कुछ ही दिनों में ट्रैक की मरम्मत पूरी कर मालगाड़ियों की आवाजाही बहाल कर दी गई थी, लेकिन यात्रियों की ट्रेनों को फिर से चलाने में एक महीना लग गया। अब…
Read Moreरायपुर में APEDA कार्यालय खुला, छत्तीसगढ़ को मिलेगा वैश्विक कृषि निर्यात का प्रोत्साहन
रायपुर। छत्तीसगढ़ को कृषि निर्यात के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल और उद्योग विभाग की सक्रियता से भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने रायपुर में APEDA (एग्रीकल्चरल एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी) का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की स्वीकृति दी है। रायपुर में APEDA कार्यालय की स्थापना से किसानों, उत्पादकों और निर्यातकों को प्रमाणन, पैकेजिंग, मानकीकरण, ट्रेनिंग और निर्यात संबंधी सेवाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। पहले ये सुविधाएं हासिल करने के लिए अन्य राज्यों का रुख करना पड़ता…
Read Moreसांसद विजय बघेल ने संसद में उठाया मुद्दा…दुर्ग स्टेशन पर मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, दो नन हिरासत में
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो नन (ईसाई मिशनरी से जुड़ी महिलाएं) बस्तर की आदिवासी किशोरियों को कथित रूप से बहला-फुसलाकर आगरा ले जाने की कोशिश कर रही थीं। सतर्क स्थानीय नागरिकों ने बच्चियों की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर तुरंत रेलवे पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी। समय रहते कार्रवाई कर इस मानव तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन आदिवासी लड़कियों को किसी विशेष धर्म में जबरन धर्मांतरण के उद्देश्य…
Read Moreछह उच्च न्यायालयों को जल्द मिलेंगे नए जज, सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने की सिफारिश
रायपुर। देश के छह उच्च न्यायालयों को जल्द ही नए न्यायाधीश मिल सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं को उच्च न्यायालयों में नियुक्त करने की सिफारिश की है। यह फैसला सोमवार को प्रधान न्यायाधीश बी.आर. गवई की अध्यक्षता में हुई कोलेजियम की बैठक में लिया गया। बैठक में सबसे अहम फैसला छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल को स्थायी न्यायाधीश बनाए जाने का रहा, जिसे मंजूरी दे दी गई है। वहीं, न्यायिक अधिकारी विमल कुमार यादव को दिल्ली हाई कोर्ट का…
Read More1 सितंबर से बंद होगी रजिस्ट्री बुकिंग सेवा, महंगी स्पीड पोस्ट बनेगी इकलौता विकल्प
रायपुर। भारतीय डाक विभाग ने एक बड़ा और असरदार फैसला लिया है, जिससे आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। 1 सितंबर 2025 से 50 साल पुरानी सस्ती रजिस्ट्री पार्सल बुकिंग सेवा को बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद कोई भी पार्सल भेजने के लिए लोगों को स्पीड पोस्ट का ही विकल्प अपनाना होगा, जो कि काफी महंगा है। डाक विभाग ने इस सेवा को स्पीड पोस्ट में मर्ज करने का निर्णय लिया है। उप महानिदेशक (मेल) दुष्यंत मुदगिल ने देशभर के पोस्टमास्टरों को इसकी आधिकारिक जानकारी दे दी…
Read Moreछत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी अमेरिका दौरे पर, प्रवासियों को जोड़ेंगे “अंजोर विजन 2047” से
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी आज कैबिनेट बैठक के बाद सात दिवसीय अमेरिका दौरे पर रवाना होंगे। इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य प्रवासी छत्तीसगढ़वासियों से संवाद स्थापित कर उन्हें राज्य की विकास यात्रा में सहभागी बनाना है। अपनी यात्रा के दौरान मंत्री चौधरी अमेरिका में बसे छत्तीसगढ़ी मूल के नागरिकों को “छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047” से अवगत कराएंगे, जो राज्य को वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार की दीर्घकालिक योजना है। वे आगामी NRI शिखर सम्मेलन में भागीदारी के लिए भी प्रवासियों को…
Read Moreरिश्वत लेते पकड़ी गईं सब-इंस्पेक्टर नीतू बिष्ट, विजिलेंस टीम ने दबोचा
नई दिल्ली। दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर नीतू बिष्ट और उनके तीन सहयोगी पुलिसकर्मी 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम के हत्थे चढ़ गए। इनके साथ एक सिविलियन अजय कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसने पीड़ित से रिश्वत की डील कराई थी। क्या है पूरा मामला? मामला तब शुरू हुआ जब कुछ पुलिसकर्मी नीरज, जो एक कंसल्टिंग फर्म चलाते हैं, के ऑफिस पहुंचे और सबसे पहले सीसीटीवी कनेक्शन काट दिया। इसके बाद उन्होंने नीरज को झूठे केस में फंसाने की धमकी…
Read Moreसनी देओल एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ पहली बार एक्शन थ्रिलर में, दिसंबर से शुरू होगी शूटिंग
मुंबई। गदर 2 और जाट की ज़बरदस्त सफलता के बाद सनी देओल अब बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद एक्टर्स में शुमार हो गए हैं। साल 2025 में उनके पास बॉर्डर 2, लाहौर 1947 और रामायण: पार्ट वन जैसी मेगा फिल्में पहले से ही हैं। और अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जो उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं। सूत्रों के अनुसार, सनी देओल पहली बार एक्सेल एंटरटेनमेंट (फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी) के साथ एक बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले…
Read Moreछोटी गोविंदा’ आध्याश्री ने सुपर डांसर के मंच पर मचाया धमाल, घूमर पर परफॉर्मेंस देख जज भी रह गए दंग
मुंबई। डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 5 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है और इसकी सबसे बड़ी वजह बन चुकी हैं छोटी सी डांसिंग स्टार आध्याश्री। हर हफ्ते अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतने वाली आध्याश्री, आने वाले एपिसोड में राजस्थानी पारंपरिक नृत्य ‘घूमर’ पर मंच पर जलवा बिखेरेंगी। जैसे ही संगीत की पहली धुन बजती है, आध्याश्री की एनर्जी, एक्युरेसी और एक्सप्रेशंस दर्शकों और जजों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। घूमर की क्लासिकल स्टेप्स को उन्होंने जिस सहजता और भावनात्मक गहराई से प्रस्तुत किया, वह सचमुच…
Read More