० ग्रामीणों ने खुलकर रखे सवाल,स्वास्थ्य, रोजगार, जलस्रोतों के प्रभाव के मुद्दे उठाए रायपुर। नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड की प्रस्तावित नहरदीह-मगईपुर चूना पत्थर खदान परियोजना के लिए 25 जुलाई को खरोरा तहसील के पचरी, अलेसुर, छड़िया, मोटीमपुर खुर्द और मगईपुर गांवों में एक महत्वपूर्ण जनसुनवाई सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यह जनसुनवाई परियोजना की पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त करने की दिशा में एक अनिवार्य कदम था, जिसे छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल (सीईसीबी) और रायपुर जिला प्रशासन के सहयोग से पूरा किया गया। ग्रामीणों को दी गई विस्तृत जानकारी : इस परियोजना…
Read MoreDay: July 26, 2025
सचिन पायलट बोले – “चैतन्य पीछे हटने वाला नहीं”, लखमा सेहतमंद नहीं लेकिन हौसला बुलंद
रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। राजधानी आते ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से सेंट्रल जेल में मुलाकात की। जेल से बाहर निकलने के बाद पायलट ने मीडिया से बातचीत में कहा, “चैतन्य ने साफ कहा कि चाहे जो हो जाए, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। हम पूरी ताकत से यह लड़ाई लड़ेंगे।” पायलट ने लखमा की सेहत को लेकर चिंता जताई और जेल प्रशासन को उनकी देखभाल…
Read Moreदुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता बने PM मोदी, मिले 75% समर्थन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता घोषित किए गए हैं। Morning Consult द्वारा जुलाई 2025 में जारी की गई वैश्विक लीडर अप्रूवल रेटिंग में पीएम मोदी को 75% जनसमर्थन प्राप्त हुआ है, जो किसी भी लोकतांत्रिक राष्ट्राध्यक्ष के मुकाबले सबसे अधिक है। यह सर्वे 4 से 10 जुलाई 2025 के बीच 20 से अधिक देशों में कराया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग को 59% और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई को 57% समर्थन मिला। कनाडा के…
Read Moreबिहार के पत्रकारों को नीतीश कुमार का तोहफा…पेंशन में बड़ा इजाफा
पटना। चुनावी माहौल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसा फैसला लिया है, जिसने बिहार के पत्रकारों को राहत और सम्मान दोनों दिया है। जहां एक ओर तेजस्वी यादव के ‘सूत्र’ वाले बयान से मीडिया जगत में नाराजगी थी, वहीं नीतीश कुमार ने ‘बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना’ में बड़ा बदलाव कर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत संदेश दिया है। नई घोषणा के अनुसार, अब राज्य के पात्र पत्रकारों को मिलने वाली पेंशन ₹6,000 से बढ़ाकर ₹15,000 प्रति माह कर दी गई है। यही नहीं, मृत पत्रकारों के जीवनसाथी…
Read Moreछत्तीसगढ़ के इस जिले में शुरू हुई एनसीसी एयर स्क्वाड्रन, मुख्यमंत्री साय ने 25 मेधावी छात्रों को पहनाया कैडेट बैच…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के युुवाओं को अब एनसीसी में एयर स्क्वाड्रन के जरिए अपना कैरियर बनाने के लिए मदद मिल पाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जिले के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में एनसीसी की एयर स्क्वाड्रन शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। यह छत्तीसगढ़ की 3 सीजी एनसीसी एयर स्क्वाड्रन होगी। साय के प्रयासों से यह जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो स्थानीय युवाओं के भविष्य को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने विद्यालय में एयर एनसीसी के लिए चयनित 25 मेधावी विद्यार्थियों…
Read Moreदुर्ग में अपराधियों के हौसले बुलंद: SDM से झूमाझटकी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है और अब सरकारी अधिकारी भी अपराधियों के निशाने पर आने लगे हैं। ताजा मामला दुर्ग जिले का है, जहां SDM हितेश पिस्दा के साथ सरेराह झूमाझटकी और गाली-गलौज की गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को SDM हितेश पिस्दा एक सरकारी कार्य के लिए कार में सवार होकर पोटिया चौक की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी को सामने से टक्कर मार दी। जब SDM ने इसका विरोध किया और कार सवारों से…
Read Moreखैरागढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है, और खैरागढ़ में हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक बने हुए हैं। जानकारी के अनुसार, रात से लगातार मूसलाधार बारिश के कारण खैरागढ़ और आसपास के गांवों में पानी भर गया है। आमनेर नदी उफान पर है, जिससे इत्वारी बाजार क्षेत्र में जलभराव के कारण बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ है और दुकानों व घरों…
Read Moreदिल दहला देने वाला हादसा : उफनते नाले में गिरी कार, पूरा परिवार था सवार, माँ के हाथ से छूटकर पानी में बहा 3 साल का मासूम, रेस्क्यू जारी
बिलासपुर। तेजी से बढ़ रहे जल स्तर और तेज बहाव के कारण हरेली पर्व पर मंदिर दर्शन कर वापस लौट रहे ग्रामीणों की कार अनियंत्रित हो गई और तेज बहाव के साथ उफनते नाले में जा गिरी। कार में सवार आठ लोग किसी तरह बाहर सुरक्षित निकले। अफसोस ये कि कार में सवार तीन साल का मासूम कार के साथ नाले के तेज धार में बह गया। कार और मासूम की तलाश जारी है। मामला सीपत थाना क्षेत्र की है। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में रहने वाले 29…
Read Moreनियमों का उल्लंघन करने वाले बिल्डर पर रेरा की नकेल, भूखंडों और मकानों की खरीदी-बिक्री पर लगाई रोक
रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (सीजी रेरा) ने बड़ी कार्रवाई की है। रेरा ने बिलासपुर स्थित लोविना कोर्ट्स परियोजना में भूखंडों और मकानों की खरीदी-बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का अंतरिम आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 की धारा 4(2)(1)(क) के उल्लंघन के पर की गई है। क्या प्रावधान है इस धारा में..? इस धारा के तहत प्रमोटर को प्रोजेक्ट के अंतर्गत आवंटियों से प्राप्त कुल राशि का कम से कम 70 प्रतिशत भाग एक अलग बैंक खाते में रखना…
Read MoreTrain Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! छत्तीसगढ़ में इस दिन चार ट्रेनें रहेंगी रद्द,यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट
रायपुर- छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Railways) में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। अगस्त की शुरुआत में दो दिनों के लिए चार ट्रेनों को रद्द (Train Cancelled in Chhattisgarh) कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर रेल मंडल (Bilaspur Railway Division) के कोतरलिया और जयरामनगर रेलवे स्टेशन के बीच 2 और 3 अगस्त, 2025 को ऑटो सिग्नलिंग (Auto Signaling Work) का काम किया जाएगा। इस तकनीकी अपग्रेडेशन के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कई गाड़ियां या तो रद्द होंगी या आंशिक…
Read More