छत्तीसगढ़ में फिर जोर पकड़ता मानसून…भारी बारिश का 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरे जोर के साथ लौट आया है। बीते 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें बढ़ने की संभावना जताई है। बस्तर संभाग के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजधानी रायपुर सहित 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम…

Read More

अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन में शामिल हुए सीएम विष्णु देव साय

० पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर का संपूर्ण जीवन समाज कल्याण हेतु रहा समर्पित ०महारानी अहिल्याबाई होलकर की जीवनी पर आधारित नाट्य मंचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर। पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर का संपूर्ण जीवन समाज कल्याण हेतु समर्पित रहा। वह इंदौर की न केवल महारानी थीं, बल्कि न्यायप्रिय, धार्मिक एवं निष्पक्ष प्रशासक भी थीं। उन्होंने देशभर में धार्मिक स्थलों एवं मंदिरों के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण के क्षेत्र में जो कार्य किए, वे आज भी हम सबके लिए प्रेरणादायक हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री विष्णु देव…

Read More

दिल दहला देने वाली वारदात: 15 वर्षीय लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

पुरी। ओडिशा के पुरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बलंगा थाना क्षेत्र के बयाबर गांव में शनिवार सुबह 9 बजे तीन बदमाशों ने एक 15 वर्षीय लड़की को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। यह वारदात उस वक्त हुई जब लड़की अपनी सहेली के घर जा रही थी। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ते में लड़की को रोका और जबरन भार्गवी नदी किनारे ले जाकर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।…

Read More

कांग्रेस का 22 जुलाई को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान, BJP पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 22 जुलाई को प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी और सड़कों को बंद करने का ऐलान किया है। यह कदम हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ईडी गिरफ्तारी के बाद उठाया गया है, जिसे कांग्रेस ने राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया है। रायपुर में एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा झूठे वादों के सहारे सत्ता में आई और अब ईडी जैसे संस्थानों का…

Read More

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर अजय चंद्राकर का पलटवार, बोले- “जांच एजेंसी नहीं, न्यायालय पर भरोसा करें”

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर अब भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक और मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने इस पूरे मामले में न्यायालय की प्रक्रिया पर भरोसा जताने की बात कही है। उन्होंने कहा, “किसी भी आरोपी को अभी तक जमानत नहीं मिली है, और जिन्हें मिली भी है, उन्हें छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की शर्त दी गई है। ऐसे में यह कहना कि जांच एजेंसियां गलत कर…

Read More

युक्तियुक्तकरण के बाद ज्वाइनिंग नहीं करने वाले 138 शिक्षकों पर कार्रवाई तय

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में युक्तियुक्तकरण (रैशनलाइजेशन) के तहत स्थानांतरित शिक्षकों की ज्वाइनिंग की अंतिम तारीख समाप्त हो गई है। अब तक 138 शिक्षक अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं कर पाए हैं, जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। जिला शिक्षा विभाग के अनुसार, युक्तियुक्तकरण के बाद कुल 147 शिक्षकों ने अपनी पोस्टिंग के खिलाफ अपील दर्ज की थी। इनमें से अधिकांश ने निजी कारण, 60 से 70 किलोमीटर की दूरी और वरिष्ठता की अनदेखी का हवाला दिया था। इन सभी मामलों की जिला…

Read More

ईडी रेड के बाद कांग्रेस का बीजेपी पर हमला, भूपेश बघेल बोले- “अब बेटे को भी फंसा रहे हैं”

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की छापेमारी और उनके बेटे चैतन्य बघेल (बिट्टू) की गिरफ्तारी के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। चैतन्य को शुक्रवार को ईडी ने हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया, जहां से ईडी को 5 दिन की रिमांड मिल गई है। इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता शनिवार को राजीव भवन में प्रेस वार्ता के लिए जुटे। इस दौरान भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “बीजेपी एक पेड़ मां…

Read More

बालोद में बहू ने संगीत शिक्षक के साथ मिलकर की ससुर की हत्या, अंतिम संस्कार से पहले खुला राज

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में ससुर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस निर्मम हत्या को अंजाम देने वाली कोई और नहीं, बल्कि मृतक की बहू और उसका प्रेमी बताया जा रहा युवक है, जो पेशे से संगीत शिक्षक है। घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक के अंतिम संस्कार से पहले ग्रामीणों ने उसके शरीर पर संदिग्ध चोट के निशान देखे। शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब मामले की तहकीकात शुरू की, तो पूरी साजिश का…

Read More

बिलासपुर: हिर्री माइंस में युवक की नग्न लाश मिलने से सनसनी, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

  बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के हिर्री माइंस में उस समय हड़कंप मच गया, जब डोलोमाइट खदान के पास एक युवक की नग्न लाश मिली। युवक का सिर पत्थर से बेरहमी से कुचला गया था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। यह इलाका भिलाई स्टील प्लांट के हिर्री माइंस के अंतर्गत आता है और CISF सुरक्षा घेरे में है। इसके बावजूद इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही खदान प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर…

Read More

बलरामपुर में पति ने पत्नी को एक हफ्ते तक बनाया बंधक, गर्म पानी से दी जानलेवा यातना

वाड्रफनगर (छत्तीसगढ़)। बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र में एक पत्नी के साथ अमानवीय प्रताड़ना का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी पति ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर पत्नी को एक हफ्ते तक घर में बंधक बना लिया और उसे शारीरिक और मानसिक यातनाएं दीं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति आकाश तिवारी, जो वाड्रफनगर में चाणक्य अकैडमी का संचालक है, अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इस बार उसने सारी हदें पार करते हुए गर्म चिमटे से शरीर को जलाया और मुंह में…

Read More