बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने शैक्षणिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले के बच्चों से की आत्मीय मुलाकात रायपुर, 15 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा में नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत राजधानी रायपुर के शैक्षणिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले की सुदूरवर्ती पाँच ग्राम पंचायतों के बच्चों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनका हालचाल जाना और राजधानी रायपुर में उनका आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बस्तर के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में…

Read More

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का प्रमाण- मुख्यमंत्री श्री साय

ऑपरेशन सिन्दूर पर छत्तीसगढ़ की जनता को गर्व: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया प्रधानमंत्री के प्रति आभार रायपुर, 15 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कुशल रणनीति और नेतृत्व क्षमता को पूरे देश ने देखा है। यह केवल एक मिशन नहीं था, बल्कि भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का जीवंत प्रमाण है। श्री साय आज विधानसभा में ऑपरेशन सिन्दूर के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रस्तुत धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे थे।…

Read More

रजत जयंती वर्ष में सांस्कृतिक चेतना को नई उड़ान: ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ अंतर्गत रायपुर से विशेष ट्रेन हुई रवाना

श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत रायपुर से 850 श्रद्धालुओं का तीर्थयात्रा हेतु प्रस्थान — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं रायपुर, 15 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेशवासियों की आस्था और श्रद्धा को मूर्त रूप देने हेतु प्रारंभ की गई ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए। इस पवित्र यात्रा के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनकी यात्रा…

Read More

राजनांदगांव के नागरिक प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट:प्रयास विद्यालय, नालंदा परिसर सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए जताया आभार

रायपुर, 15 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में राजनांदगांव जिले के नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ निरंतर जनहित में कार्य कर रही है। प्रशासनिक कार्यप्रणाली में नवाचार को प्रोत्साहित करते हुए सभी प्रक्रियाओं को चरणबद्ध रूप से ऑनलाइन किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को सुगम, सरल और सुलभ सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 24 अप्रैल को ‘राष्ट्रीय…

Read More

“स्कूटी दीदी” बनीं आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सराहा एनु का जज़्बा

छत्तीसगढ़ की बेटियाँ अब केवल लाभार्थी नहीं, बन रहीं सामाजिक परिवर्तन की भी वाहक- मुख्यमंत्री भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने की सराहना रायपुर 15 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के एक छोटे से गांव उमरदा की निवासी एनु आज पूरे देश में “स्कूटी दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एनु की जीवटता, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में उनके योगदान की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि एनु जैसी बेटियाँ ही आत्मनिर्भर भारत की असली…

Read More

रेत खनन में पारदर्शिता, पर्यावरण संरक्षण और अवैध उत्खनन पर सख्ती शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

छत्तीसगढ़ में पारदर्शी, वैज्ञानिक और जनहितैषी खनिज नीति के तहत रेत खनन व्यवस्था को मिल रहा नया स्वरूप रायपुर, 15 जुलाई 2025/ राज्य में रेत खनन नीति को अधिक पारदर्शी, संगठित, पर्यावरण-संवेदनशील और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से व्यापक कदम उठाए गए हैं। पूर्ववर्ती सरकार के शासन काल के दौरान राज्य में संचालित रेत खदानों की संख्या 300 से घटकर लगभग 100-150 रह गई थी, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हुए और अवैध खनन को बढ़ावा मिला। वर्तमान सरकार द्वारा खनिज नीति में सुधार कर रेत खनन की व्यवस्था को संगठित,…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय से भारत सरकार में भूमि संसाधन सचिव ने की सौजन्य भेंट

भू-अभिलेख सुधार, डिजिटल सर्वे और राजस्व न्यायालयों में मामलों के त्वरित निराकरण को लेकर हुई विस्तृत चर्चा रायपुर, 15 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय में भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग के सचिव श्री मनोज जोशी ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर भू-अभिलेख प्रणाली को सुदृढ़ करने, भूमि सर्वेक्षण में तकनीकी नवाचारों के उपयोग, तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में राजस्व मंत्री श्री टंकाराम वर्मा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…

Read More

छत्तीसगढ़ तेंदूपत्ता बोनस घोटाला: DFO समेत 14 आरोपियों पर 4500 पन्नों की चार्जशीट दायर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में EOW (आर्थिक अपराध शाखा) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। दंतेवाड़ा की विशेष अदालत में EOW ने DFO अशोक कुमार पटेल समेत 14 आरोपियों के खिलाफ करीब 4500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। अब तक इस मामले में 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें वन विभाग के 4 कर्मचारी और 7 वनोपज समितियों के प्रबंधक शामिल हैं। फिलहाल जांच जारी है। करोड़ों का घोटाला जांच में सामने आया है कि वर्ष 2021-22 में तेंदूपत्ता संग्राहकों को दिए जाने…

Read More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अमेज़न-फ्लिपकार्ट को ‘रिलायंस-जियो’ ट्रेडमार्क वाले नकली उत्पाद बेचने से रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने रिलायंस और जियो के ट्रेडमार्क के दुरुपयोग को लेकर अहम आदेश जारी किया है। अदालत ने अमेज़न, फ्लिपकार्ट और अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइटों को निर्देश दिया है कि वे उन उत्पादों की बिक्री तुरंत बंद करें, जो रिलायंस-जियो ट्रेडमार्क का उल्लंघन करते हैं। न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी की पीठ ने आदेश में यह भी कहा कि इन ब्रांडों के नाम और लोगो का दुरुपयोग कर बनाए गए उत्पादों के निर्माण और प्रचार-प्रसार पर भी रोक लगाई जाए। अदालत ने स्पष्ट किया कि कोई भी उत्पाद जिसे रिलायंस या जियो…

Read More

छत्तीसगढ़ का अमृतकाल अंजोर विजन 2047: विकसित राज्य बनने की दिशा में बड़ा कदम

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य को विकसित भारत की दिशा में अग्रसर करने के लिए “अमृतकाल अंजोर विजन 2047” जारी किया है। इस महत्वाकांक्षी दस्तावेज़ की जानकारी राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सार्वजनिक रूप से दी। उन्होंने बताया कि यह विजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने से प्रेरित है और छत्तीसगढ़ इसमें अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। विजन डॉक्यूमेंट में स्पष्ट रणनीतियों और दीर्घकालिक लक्ष्यों को शामिल किया गया है। इसमें अगले पांच वर्षों में राज्य के सकल घरेलू राज्य उत्पाद (GSDP) को…

Read More