राज्य के 11 जिलों को भारत सरकार से मिला कैटरेक्ट ब्लाइंडनेस बैकलॉग फ्री स्टेटस (सीबीबीएफएस)

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दृष्टिहीनता को रोकने के लिए वृहद स्तर पर किया जा रहा है कार्य विगत डेढ़ वर्षों में 1.80 लाख से अधिक सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन संपन्न नेत्रदान को लेकर बढ़ रही है जागरूकता, डेढ़ वर्षों में हुए 351 नेत्रदान रायपुर, 17 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा दृष्टिहीनता की रोकथाम हेतु वृहद स्तर पर कार्य किया जा रहा है। दृष्टिहीनता के प्रमुख कारणों में से एक मोतियाबिंद है, जो…

Read More

Breaking : छत्तीसगढ़ के बोरे -बासी घोटाले की होगी जांच, मंत्री लखनलाल देवांगन ने सदन में की घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बोरे-बासी घोटाले की जांच विधायकों की समिति करेगी। विधानसभा में आज इस मुद्दे को भाजपा विधायक राजेश मूणत, अजय चंद्राकर और धर्मजीत सिंह ने जोर-शोर से उठाया। विधायकों की मांग पर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने सदन में विधायकों की एक टीम बनाकर जांच कराने की घोषणा की। बता दें कि, छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में बोर-बासी दिवस मनाया जाता था। दरअसल, कांग्रेस शासनकाल के दौरान 1 मई यानी श्रमिक दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ी खान-पान को बढ़ावा देने बोरे-बासी खिलाने का प्रावधान किया गया। इस…

Read More

भारतमाला प्रोजेक्ट के मुआवजा घोटाला राशि घोटाले के 4 आरोपियों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से मिली जमानत

बिलासपुर। भारतमाला प्रोजेक्ट में मुआवजा राशि घोटाले में 4 आरोपियों को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की एकल पीठ ने आज हरमीत खनूजा, विजय जैन, उमा तिवारी और केदार तिवारी की नियमित जमानत मंजूरी दी है.मामले में हरमीत, विजय, उमा और केदार की ओर से वकील मनोज परांजपे और सरफराज खान ने विस्तृत दलीलें पेश करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ जमानत न देने का कोई वैधानिक कारण नहीं है. मुख्य न्यायाधीश ने दलीलों और दस्तावेज़ों की सुनवाई के बाद यह स्पष्ट करते हुए…

Read More

कोल घोटाले मामले में फरार आरोपी देवेंद्र डडसेना को ईओडब्ल्यू एसीबी ने किया गिरफ्तार

रायपुर। कोल घोटाले मामले में फरार आरोपी देवेंद्र डडसेना को ईओडब्ल्यू एसीबी ने आज गिरफ्तार कर लिया। पिछले कई महीनों से फरारी काट रहे आरोपी देवेंद्र डडसेना को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घोटाले में 100 करोड रुपए की राशि कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के साथ मिलकर वसूली की थी इस राशि को राजनीतिक कार्यों में खर्च किया गया था। ईओडब्ल्यू देवेन्द्र को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इस मामले में अगले सप्ताह 26 जुलाई को निलंबित आईएएस समीर विश्नोई, रानू साहू सौम्या चौरसिया को कोर्ट में पेश होना है।…

Read More

महतारी वंदन योजना बनी बुजुर्ग महिलाओं के लिए सहारा, सूरज बाई की जिंदगी में आई रोशनी

कोरबा। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना प्रदेश की वृद्ध और जरूरतमंद महिलाओं के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की बुजुर्ग महिलाएं इस योजना से आत्मनिर्भर बन रही हैं। कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड के ग्राम धनरास निवासी 75 वर्षीय सूरज बाई इसका जीवंत उदाहरण हैं। सूरज बाई बताती हैं कि बढ़ती उम्र के साथ काम करना मुश्किल हो गया था। पहले उन्हें दवाइयों और जरूरी सामान के लिए दूसरों से उधार लेना पड़ता था, लेकिन अब राज्य सरकार से हर महीने ₹1000…

Read More

कोरबा: होटल में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म की कोशिश, सफाईकर्मी गिरफ्तार

कोरबा। जिले में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर से होटल के कमरे में दुष्कर्म की कोशिश की गई है। यह गंभीर घटना एसपी ऑफिस के सामने स्थित ‘टॉप इन टाउन होटल’ की है। आरोपी की पहचान होटल में कार्यरत सफाई कर्मचारी राजा खड़िया (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 2 बजे की है जब आरोपी ने होटल की खिड़की से छलांग लगाकर सीधे रूम नंबर 122 में प्रवेश किया। वहां 24 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर ठहरी हुई…

Read More

बलौदाबाजार में अब तक 425.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, कई मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में इस वर्ष मानसून ने सक्रिय रुख अपनाया है। 1 जून से 18 जुलाई 2025 तक जिले में 425.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक वर्षा सुहेला तहसील में 571.9 मिमी और सबसे कम कसडोल में 340.8 मिमी दर्ज की गई। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, अन्य तहसीलों में वर्षा कुछ इस प्रकार रही — पलारी: 489.2 मिमी, टुण्डरा: 465.1 मिमी, सिमगा: 412.3 मिमी, भाटापारा: 408.9 मिमी, लवन: 406.2 मिमी, सोनाखान: 374.9 मिमी, और बलौदाबाजार में 363.2 मिमी। कुल मिलाकर…

Read More

भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में 4 आरोपियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मिली नियमित जमानत

बिलासपुर। भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण में मुआवजा राशि के कथित घोटाले में शामिल चार आरोपियों को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की एकल पीठ ने शुक्रवार को हरमीत खनूजा, विजय जैन, उमा तिवारी और केदार तिवारी को नियमित जमानत प्रदान कर दी। चारों आरोपियों की ओर से वकील मनोज परांजपे और सरफराज खान ने कोर्ट में यह तर्क रखा कि आरोपियों के खिलाफ जमानत न देने का कोई वैधानिक आधार नहीं है। सुनवाई के दौरान दस्तावेजों और दलीलों को गौर से परखने…

Read More

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ में अब 78 लाख मीट्रिक टन धान की होगी खरीदी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए गुरुवार, 18 जुलाई 2025 का दिन ऐतिहासिक और अत्यंत गर्व का रहा। केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए प्रदेश में धान खरीदी की सीमा को 70 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 78 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। यह निर्णय न केवल अन्नदाताओं की मेहनत को सम्मान देता है, बल्कि उनकी आर्थिक समृद्धि की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी का आभार व्यक्त…

Read More

चैतन्य बघेल गिरफ्तार, पांच दिन की ईडी रिमांड पर भेजे गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी राज्य के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है। ईडी ने चैतन्य को दुर्ग जिले के भिलाई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया और उन्हें रायपुर की विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने चैतन्य को पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया है। ईडी सूत्रों के अनुसार, धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 19 के तहत यह कार्रवाई की गई,…

Read More