रायपुर | 11 जुलाई 2025, न्यूज़18 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ ने रायपुर में भव्य “राइजिंग छत्तीसगढ़” कॉन्क्लेव का आयोजन किया, जिसमें राज्य के प्रमुख राजनीतिक नेता, नीति निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और सामाजिक प्रभावशाली हस्तियां एक मंच पर एकत्र हुए। इस मंच के माध्यम से एक विकसित और सशक्त छत्तीसगढ़ के रोडमैप पर मंथन किया गया। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कीनोट सेशन रहा, जिसमें उन्होंने समावेशी विकास, सुशासन और महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णायक कार्रवाई के लिए अपनी सरकार के स्पष्ट एजेंडे को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री विष्णु…
Read MoreDay: July 11, 2025
नई बिजली दरें संतुलित, ग्रामीण-आदिवासी, सभी के लिए हितकारी तथा विकासपरक
नई बिजली दरें संतुलित, ग्रामीण-आदिवासी, सभी के लिए हितकारी तथा विकासपरक लागत 7.02 रू. जबकि न्यूनतम घरेलू दर मात्र 4.10 रू. औसतन घरेलू दर में मात्र 10 से 20 पैसे तक वृद्धि गत वर्ष की तुलना में 1.89 प्रतिशत नाममात्र वृद्धि रायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा आज छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन, पारेषण एवं वितरण कंपनी लिमिटेड तथा छत्तीसगढ़ राज्य भार प्रेषण केन्द्र के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु विद्युत दरों का अनुमोदन किया गया। वितरण कंपनी के एमडी श्री भीमसिंह कंवर ने बताया कि समेकित रूप से विद्युत…
Read Moreमंत्रिपरिषद के निर्णय दिनांक – 11 जुलाई 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1- मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के उचित प्रबंधन हेतु अर्हकारी सेवा अवधि पूर्ण कर चुके वर्ष 2005, 2006, 2007, 2008 तथा 2009 बैच के अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान प्रदान किये जाने हेतु 30 सांख्येतर पद निर्मित कर वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान प्रदान करने का निर्णय लिया गया। 2- मंत्रिपरिषद द्वारा जनजातीय समूहों एवं अन्य वंचित वर्गों के गरीब युवा, महिलाओं एवं…
Read Moreलोग अब बंदूक नहीं, विकास की राह पर साथ चलना चाहते हैं: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
₹37.50 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण रायपुर 11 जुलाई 2025/ नारायणपुर जिले में ₹37 लाख 50 हजार के इनामी कुल 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों के ऊपर ₹50 हजार रुपए से लेकर ₹8 लाख तक के इनाम घोषित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि “लोग अब बंदूक नहीं, विकास की राह पर साथ चलना चाहते हैं।” हमारी सरकार में अब तक कुल 1476 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा…
Read Moreभ्रष्टाचार के विरुद्ध सीएम विष्णुदेव साय की सबसे बड़ी कार्यवाही : 22 आबकारी अधिकारियों का तत्काल निलंबन
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का संदेश हमारा उद्देश्य जनता को पारदर्शी, जवाबदेह और ईमानदार प्रशासन देना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आईएएस, आईएफएस से लेकर राज्य सेवा के अधिकारियों पर भी कार्रवाई रायपुर, 11 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति लेकर आगे बढ़ रही है। साथ ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पूर्व शासनकाल के दौरान हुए 3200 करोड़ रूपए के बहुचर्चित शराब घोटाले में साय सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई…
Read Moreविधायक छात्रावास विवाद: खराब खाने पर बवाल, विधायक गायकवाड़ पर हमला का आरोप
मुंबई के चर्चगेट स्थित विधायक छात्रावास में हुए विवाद ने महाराष्ट्र की राजनीति में खलबली मचा दी है। शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ पर कैंटीन कर्मचारी से मारपीट और धमकी देने का आरोप लगा है। मरीन ड्राइव पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ गैर-संज्ञेय (NC) अपराध दर्ज किया है, हालांकि अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं की गई है। वायरल वीडियो में गायकवाड़ को बासी और खराब भोजन की शिकायत पर कर्मचारी से अभद्र व्यवहार करते और कथित रूप से हाथापाई…
Read Moreक्या 75 की उम्र में रिटायर हों PM मोदी? मोहन भागवत की टिप्पणी से राजनीति गरमाई
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत की एक हालिया टिप्पणी ने देश की सियासत में हलचल मचा दी है। नागपुर में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि 75 वर्ष की उम्र में सार्वजनिक जीवन से गरिमा के साथ पीछे हट जाना चाहिए और दूसरों के लिए जगह बनानी चाहिए। उन्होंने यह बात संघ विचारक मोरोपंत पिंगले को श्रद्धांजलि देते हुए कही थी। भागवत ने कहा, “मोरोपंत जी कहा करते थे कि जब 75 की उम्र में आपको शॉल ओढ़ाई जाती है, तो समझिए अब आपको रुक…
Read MoreGood Governance : मंत्रालय से लेकर जिले तक E-ऑफिस लागू, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब जिला स्तर तक ई-ऑफिस के तहत कामकाज होगा। मंत्रालय के सभी विभागों में पहले से ई-ऑफिस से कामकाज हो रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अब सभी जिलाें के कलेक्टरों को डिजिटल पत्राचार का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि जिला स्तर के सभी प्रस्तावों जिसमें विभागाध्यक्ष या शासन स्तर से अनुमोदन की आवश्यकता होती है, ऐसी सभी प्रस्तावों को ई-ऑफिस के FILE के माध्यम से प्रेषित करें. जिला स्तरीय कार्यालय से विभागाध्यक्ष या शासन स्तर…
Read MoreBREAKING : 10 तहसीलों के 121 पटवारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट
बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. कलेक्टर हरीश एस ने जिले की सभी 10 तहसीलों के 121 पटवारियों का ट्रांसफर किया है. जारी आदेश में शामिल पटवारी 3 से 5 साल से एक ही जगह पदस्थ थे. देखें पूरी लिस्ट –
Read MoreNSA अजीत डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में कहा- ‘भारत को नहीं हुआ कोई नुकसान, हमें लगे केवल 23 मिनट’
चेन्नई। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। IIT मद्रास के 62वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए डोवल ने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि विदेशी मीडिया ने जानबूझकर झूठी खबरें फैलाईं, लेकिन किसी के पास भारत को हुए नुकसान की कोई तस्वीर नहीं है। 23 मिनट में पूरा हुआ ऑपरेशन सिंदूर डोवल ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों पर सटीक…
Read More