पैसों के लेन-देन में युवक की हत्या करने वाले आरोपी को उम्रकैद

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या करने वाले आरोपी को एडीजे कोर्ट पेंड्रा रोड ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। घटना 30 जून 2024 की है, जब पेंड्रा थाना क्षेत्र के डोंगरिया गांव में यह सनसनीखेज हत्या हुई थी। मामले में आरोपी कृपाल सिंह आर्मो (उम्र 27 वर्ष) और मृतक चौहान सिंह के बीच लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद था। घटना के दिन दोनों के बीच सुबह ही कहासुनी हुई थी। शाम करीब 5 बजे गांववालों ने चौहान सिंह को उनके…

Read More

सीएम विष्णुदेव साय ने विधायक कॉलोनी पहुंचकर स्व. निखिल कश्यप को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को राजधानी रायपुर स्थित विधायक कॉलोनी में आयोजित शोकसभा में शामिल होकर वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे और बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के सुपुत्र स्व. निखिल कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्व. निखिल कश्यप की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस दुःखद घड़ी में वे परिवार के साथ हैं। मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा…

Read More

पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. डॉ. वीरेन्द्र कुमार सारस्वत की नियुक्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर को नया कुलपति मिल गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका ने प्रोफेसर डॉ. वीरेन्द्र कुमार सारस्वत को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। राज्यपाल ने उनकी नियुक्ति पं. सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 (संशोधित अधिनियम 2006, 2010 एवं 2019) की धारा 9(1) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए की है। डॉ. सारस्वत का कार्यकाल, वेतन और सेवा शर्तें विश्वविद्यालय अधिनियम और परिनियमों के तहत निर्धारित की जाएंगी। वर्तमान में डॉ. वीरेन्द्र कुमार सारस्वत, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में…

Read More

ब्रिटेन यात्रा पर पीएम मोदी: किंग चार्ल्स और ब्रिटिश पीएम से मुलाकात में क्या होगी बातचीत, जानने के लिए बने रहें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चौथी ब्रिटेन यात्रा पर रवाना हो चुके हैं। 23 से 24 जुलाई के बीच होने वाली इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। इस अहम दौरे में पीएम राजा चार्ल्स तृतीय से भी मुलाकात करेंगे। रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत विदेश सचिव विक्रम मिस्री के मुताबिक, इस यात्रा में व्यापार, तकनीक, सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, शिक्षा और आपसी रिश्तों को और मजबूत करने पर…

Read More

देश को जल्द मिलेगा नया उपराष्ट्रपति, चुनाव आयोग ने शुरू की प्रक्रिया, NDA को बहुमत का भरोसा

नई दिल्ली। देश को जल्द ही नया उपराष्ट्रपति मिलने वाला है, क्योंकि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से सोमवार रात इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी है। भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचित व मनोनीत सदस्यों द्वारा किया जाता है। इस प्रक्रिया में राज्य विधानसभा और विधान परिषदों की कोई भूमिका नहीं होती। वर्तमान में लोकसभा की 543 में से 1 सीट और राज्यसभा की 245 में से 5 सीटें खाली हैं।…

Read More

जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद: रामबन में भूस्खलन से अमरनाथ यात्रा प्रभावित, सैकड़ों वाहन फंसे

उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बुधवार सुबह भारी बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन और मलबा आने से पूरी तरह से बाधित हो गया। हाईवे बंद होने से अमरनाथ यात्रा भी प्रभावित हुई है और सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। सुबह 10:30 बजे के करीब सेरी और कैनोपी टनल के पास हुए भूस्खलन के चलते हाईवे पर भारी मलबा, पत्थर और पानी जमा हो गया, जिससे हाईवे की एक ट्यूब पूरी तरह बंद हो गई। इसी तरह, केला मोड़ टनल में भी भारी मात्रा में बारिश का पानी…

Read More

श्याम मंदिर चोरी का बड़ा खुलासा : 9 दिन में 6 आरोपी गिरफ्तार, 27 लाख की संपत्ति बरामद

रायगढ़। रायगढ़ के प्रतिष्ठित श्याम मंदिर में हुई चोरी की सनसनीखेज घटना की गुत्थी को पुलिस ने मात्र 9 दिन में सुलझा लिया है। इस मामले में रायगढ़ पुलिस ने ओडिशा और सारंगढ़-बिलाईगढ़ से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और करीब 27 लाख रुपये मूल्य की चोरी गई संपत्ति को बरामद किया गया है। इस ऑपरेशन का नेतृत्व आईजी डॉ. संजीव शुक्ला और एसपी दिव्यांग पटेल ने किया। चोरी की यह घटना 13-14 जुलाई की रात की है, जब श्याम मंदिर के गर्भगृह का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण…

Read More

गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई : राजनांदगांव पुलिस ने दुर्ग रोड में ट्रक से बरामद किया 21 लाख का गांजा

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 215 किलो गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹21.5 लाख बताई जा रही है। यह कार्रवाई 21 जुलाई को सोमनी थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि एक ट्रक के जरिए उड़ीसा से महाराष्ट्र की ओर भारी मात्रा में गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर सोमनी थाना क्षेत्र में नाकेबंदी की गई और दुर्ग की तरफ…

Read More

हरेली तिहार से खेती को नई दिशा, CM विष्णु देव साय बोले – गांव, गरीब और किसान हमारी प्राथमिकता

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान खेती-किसानी को संबल देने वाले सरकारी प्रयासों और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत हरेली तिहार पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि गांव, गरीब और किसान ही सरकार की पहली प्राथमिकता हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खेती और किसान छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। राज्य सरकार ने बीते डेढ़ वर्षों में किसानों के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनमें 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की…

Read More

अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, 9 मजदूरों की मौत की आशंका

  धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र स्थित केशरगढ़ के जमुनिया इलाके में अवैध कोयला खनन के दौरान एक भीषण हादसा हुआ है। देर रात हुए इस हादसे में चाल धंसने से एक दर्जन मजदूरों के दबने की आशंका जताई जा रही है। 9 मजदूरों की मौत की सूचना सामने आई है, हालांकि प्रशासनिक स्तर पर अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अवैध कोयला तस्कर खुद ही बचाव…

Read More