कोंडागांव। जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र के उड़िदगांव में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल लोगों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माकड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि यह हादसा उड़िदगांव-पीड़ापाल मार्ग पर हुआ, जब दो बाइक तेज रफ्तार में एक-दूसरे से…
Read MoreDay: July 20, 2025
22 जुलाई को कांग्रेस का प्रदेशव्यापी चक्का-जाम, ईडी के दुरुपयोग का विरोध
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार और राज्य की भाजपा सरकार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए 22 जुलाई 2025 को प्रदेशभर में चक्का-जाम आंदोलन का ऐलान किया है। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की हत्या और विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास बताया है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री सकलनारायण कामदार द्वारा जारी पत्र के मुताबिक, यह आंदोलन 22 जुलाई मंगलवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख जिला सड़कों पर शांतिपूर्ण चक्का-जाम किया जाएगा।…
Read Moreशराब घोटाले में गिरफ्तार बेटे से मिलने ED दफ्तर पहुंचे भूपेश बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को अपनी बेटी और अन्य परिजनों के साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अपने बेटे चैतन्य बघेल से मुलाकात की, जो शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ईडी की हिरासत में है। ईडी ने 18 जुलाई को चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था और वर्तमान में वह 5 दिन की रिमांड पर है। चैतन्य पर शराब घोटाले से जुड़ी बड़ी रकम की मनी लॉन्ड्रिंग में संलिप्तता का आरोप है, जिसे लेकर ईडी ने पूछताछ शुरू की है। भूपेश…
Read Moreदिल दहला देने वाली घटना…एक ही परिवार के 5 लोगों ने की आत्महत्या…इलाके में मचा हड़कंप
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद ग्रामीण इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बावला क्षेत्र में रविवार को एक ही परिवार के पांच लोगों ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में सन्नाटा और आक्रोश फैला दिया है। मृतकों की पहचान 34 वर्षीय विपुल कांजी वाघेला, उनकी पत्नी 26 वर्षीय सोनल, दो बेटियों (11 और 5 वर्ष) और 8 वर्षीय बेटे के रूप में हुई है। परिवार किराए के मकान में रह रहा था और मूल रूप से…
Read Moreपत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, शव गंगा में बहाया…पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
वैशाली (बिहार)। बिहार के वैशाली जिले के सहदेई थाना क्षेत्र के दुबहा गांव में एक पत्नि ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मामला सामने तब आया जब मृतक राजू पासवान की भाभी ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। भाभी ने पुलिस को बताया कि राजू पासवान आमतौर पर बाहर रहकर मजदूरी करते थे और फिलहाल घर आए हुए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी तारा देवी ने अपने प्रेमी राकेश कुमार यादव के साथ मिलकर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव…
Read Moreडिफेंस एयरपोर्ट्स पर अब विमान की खिड़कियां बंद करना जरूरी नहीं…DGCA का नया आदेश
नई दिल्ली। देश के संयुक्त डिफेंस एयरपोर्ट्स पर उड़ान भरते या लैंडिंग करते समय अब विमान की खिड़कियां बंद करने की जरूरत नहीं होगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस संबंध में एक संशोधित आदेश जारी कर पुरानी पाबंदी को वापस ले लिया है। यह पाबंदी पहले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लागू की गई थी। उस वक्त सुरक्षा कारणों से भारतीय वायुसेना और व्यवसायिक एयरलाइंस द्वारा साझा किए जाने वाले हवाई अड्डों पर विमान की खिड़कियों के पर्दे नीचे करने और हवाई व जमीनी फोटोग्राफी को पूरी तरह से प्रतिबंधित…
Read Moreबलरामपुर: अवैध मतांतरण और विदेशी फंडिंग मामले में ईडी को मिले चौंकाने वाले दस्तावेज, छांगुर गिरोह के बढ़ते खुलासे
बलरामपुर। अवैध मतांतरण और विदेशी फंडिंग के गंभीर मामले में गिरफ्तार छांगुर उर्फ जलालुद्दीन, नीतू और नवीन की गतिविधियों की परतें अब धीरे-धीरे खुलने लगी हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को हाल ही में हुई छापेमारी के दौरान ऐसे कई दस्तावेज हाथ लगे हैं, जो इस गिरोह के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों की ओर इशारा करते हैं। ईडी को उतरौला नगर स्थित छांगुर के शोरूम से एक हबीब बैंक एजी ज्यूरिख के खाते से जुड़े लेन-देन के दस्तावेज मिले हैं। हालांकि यह खाता किसके नाम और किस शाखा से…
Read Moreवियतनाम में बड़ा हादसा: तूफान में पलटा क्रूज जहाज, 37 पर्यटकों की मौत
इंटरनेशनल न्यूज़। वियतनाम में शनिवार को एक भीषण समुद्री हादसा हुआ, जिसमें पर्यटकों से भरा एक क्रूज जहाज तूफान की चपेट में आकर पलट गया। यह हादसा देश के क्वांग निन्ह प्रांत स्थित प्रसिद्ध हा लॉन्ग खाड़ी में हुआ। अब तक 37 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं। यह दुखद घटना शनिवार दोपहर 1:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई, जब जहाज ने एक शक्तिशाली तूफान का सामना किया। 2:05 बजे तक जहाज का संपर्क अधिकारियों से टूट गया और वह खाड़ी के…
Read Moreजशपुर में शाला प्रवेश उत्सव: कौशल्या साय ने बच्चों को दी शुभकामनाएं, बांटी पुस्तकें और सायकल
जशपुर। जिले के फरसाबहार विकासखंड में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम की खास बात रही मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय की उपस्थिति, जिन्होंने बच्चों को मिठाई खिलाकर और उन्हें पाठ्यपुस्तकें, अध्ययन सामग्री और साइकिलें वितरित कर अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। कौशल्या साय ने बच्चों को अच्छी शिक्षा और नियमित पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी विषय में कोई कठिनाई आए तो बच्चे निसंकोच अपने शिक्षकों से प्रश्न पूछें और समाधान प्राप्त करें। उन्होंने शिक्षकों को भी यह जिम्मेदारी याद दिलाई…
Read Moreपुलिस की बड़ी कार्रवाई : जगदलपुर में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 51 किलो से ज्यादा माल बरामद
जगदलपुर। लोहंडीगुड़ा पुलिस को गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। ग्राम तारागांव में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को करीब 2.57 लाख रुपये कीमत के गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रवि कुमार बैगा ने बताया कि आरोपी राजेश्वर यादव (24 वर्ष), निवासी पुसपाल, जिला सुकमा, नीले रंग की पुरानी कार (CG 05 F 0703) से गांजा लेकर ओडिशा के मलकानगिरी से रायपुर की ओर जा रहा था। कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसमें से दो प्लास्टिक बोरियों…
Read More