सरगुजा। जिले के मैनपाट ब्लॉक के कदनाई गांव में स्थित घुनघुट्टा नदी में शनिवार को अचानक बाढ़ आ गई, जिससे एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान खतरे में पड़ गई। यह घटना बतौली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग नदी में मछली पकड़ने के लिए गए थे, लेकिन पानी का बहाव अचानक तेज हो गया और वे बीच धार में फंस गए। स्थिति काफी गंभीर और जोखिमभरी थी, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल साहस दिखाते हुए एकजुट होकर रेस्क्यू अभियान चलाया और बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस…
Read MoreDay: July 20, 2025
छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी रफ्तार में है और राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 18 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 18 जुलाई 2025 के बीच राज्य में 424.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य औसत से 4 प्रतिशत अधिक है। खास बात यह है कि बलरामपुर जिले में अब तक सबसे ज्यादा 709.1 मिमी बारिश…
Read Moreमहिला डिप्टी डायरेक्टर से 90 लाख की साइबर ठगी, महिला ठगों का गिरोह सक्रिय
रायपुर में पदस्थ एक महिला डिप्टी डायरेक्टर साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। ठगों ने उन्हें शेयर ट्रेडिंग में डबल मुनाफे का लालच देकर करीब 90 लाख रुपये की ठगी कर ली। चौंकाने वाली बात यह है कि इस ठगी में शामिल गिरोह में अधिकांश महिलाएं शामिल थीं। मिली जानकारी के अनुसार, एक महिला जिसने खुद को ज़ारा अलीखान बताया, उसने सरकारी अधिकारी को झांसे में लिया। उसने कहा कि अगर वो छह महीने तक निवेश करें तो पैसा दोगुना हो जाएगा। महिला अधिकारी इस लालच में आकर अलग-अलग…
Read Moreबिलासपुर में रसूखदार का हाईवे पर लग्जरी कार काफिला, रील बनाकर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
बिलासपुर में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक रसूखदार शख्स अपने लग्जरी कारों के काफिले के साथ हाईवे पर धूम मचाते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति वेदांश शर्मा है, जो बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता का करीबी माना जाता है। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में वेदांश शर्मा ने एक महंगी लग्जरी कार खरीदी थी। इस खुशी में उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कई लग्जरी गाड़ियों का काफिला तैयार किया…
Read Moreपेट्रोल-डीजल की कीमतें आज: दिल्ली से मुंबई तक, जानें अपने शहर में क्या है रेट
Petrol Diesel Price Today: आज 20 जुलाई, रविवार है. आज के पेट्रोल-डीजल के रेट जारी हो चुके हैं. बता दें कि तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे तेल कंपनियां दाम लाइव करती हैं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹87.67 प्रति लीटर है. अगर आप टंकी फुल कराने जा रहे हैं तो यहां आप अपने शहर के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं. भारत में फ्यूल की कीमतें सेंट्रल अथॉरिटी द्वारा निर्धारित की जाती हैं और देश की कई फैक्टर्स और आर्थिक स्थिति को…
Read Moreअब 9 कैरेट गोल्ड पर भी अनिवार्य होगी हॉलमार्किंग, जानें कैसे मिलेगा फायदा
Gold Hallmark: जुलाई 2025 से सोने के आभूषण खरीदने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने 9 कैरेट सोने के आभूषणों के लिए अनिवार्य हॉलमार्किंग की घोषणा की है. यह कदम उपभोक्ताओं को सोने की शुद्धता और गुणवत्ता का बेहतर आश्वासन देगा. आइए, इस महत्वपूर्ण बदलाव के बारे में विस्तार से जानें. हॉलमार्किंग, जो बीआईएस अधिनियम, 2016 के तहत संचालित होती है, सोने और अन्य कीमती धातुओं की शुद्धता को प्रमाणित करती है. यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि उपभोक्ताओं को आभूषणों में प्रयुक्त धातु की…
Read Moreआज का पंचांग: आज मासिक कार्तिगई पर करें शुभ कार्य, मिलेंगे सुखद समाचार
हैदराबाद: आज 20 जुलाई, 2025 रविवार, के दिन श्रावण महीने की कृष्ण पक्ष दशमी तिथि है. इस दिन पर देवगुरु बृहस्पति और धर्म के देवता का अधिकार है. किसी भी तरह के शुभ काम करने, बड़े लोगों से मीटिंग करने के लिए यह दिन अच्छा माना जाता है. आज मासिक कार्तिगई भी है. 20 जुलाई का पंचांग विक्रम संवत 2081 मास- श्रावण पक्ष- कृष्ण पक्ष दशमी दिन- रविवार तिथि- कृष्ण पक्ष दशमी योग- गंड नक्षत्र- कृतिका करण- विष्टि चंद्र राशि- मेष सूर्य राशि- कर्क सूर्योदय- सुबह 06:04 बजे सूर्यास्त- शाम 07:26…
Read Moreआज का राशिफल: रविवार को तुला और वृश्चिक राशियों को मिलेगा सम्मान, करनी पड़ेगी मेहनत
मेष- चंद्रमा आज 20 जुलाई, 2025 रविवार के दिन मेष राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. दिन का आरंभ कुछ इस तरह से होगा कि आप उत्साह से भरपूर रहेंगे. शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा. मित्रों, स्नेहीजनों के साथ मेल-मिलाप होगा, परंतु दोपहर के बाद स्वास्थ्य में परिवर्तन हो सकता है. परिजनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद भी हो सकता है. बातचीत करते समय किसी के साथ उग्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग न हो, इसका ध्यान रखें.…
Read More