CG : दो बच्चों की जान बचाने 10किमी दौड़कर रक्तदान करने पहुंचे जवान

नारायणपुर। दो बच्चों की जान बचाने 10किमी दौड़कर रक्तदान करने पहुंचे जवान जिला अस्पताल नारायणपुर में विगत चार दिनों से मलेरिया व खून की कमी होने से भर्ती रोहित दुग्गा व रोशन दुग्गा पिता रामलाल दुगा निवासी कातुलबेड़ा (एड़का) नारायणपुर से हैं, जिन्हें बहुत ज्यादा खून की कमी होने से शरीर में सूजन आ गया था। इस बीच डॉक्टर ने बच्चों को खून चढ़ाने के लिए शीघ्र खून की व्यवस्था करने की बात कही रामलाल दुग्गा ने बच्चों के लिए खून की व्यवस्था को लेकर पत्रकार संतोष नाग से चर्चा किया,…

Read More

CG : अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम

सूरजपुर। जिले से दुखद हादसे की खबर समाने आ रही है, यहां बिहार के बैशाली जा रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। यह दिल दहला देने वाली घटना आज सुबह करीब 6 बजे बिहार के पालीगंज इलाके की बताई जा रही है। सूरजपुर से निकला परिवार जब पालीगंज के नहर के पास पहुंचा, तो कार अचानक अनियंत्रित हो गई और…

Read More

छत्तीसगढ़ में GST की बड़ी कार्रवाई: 25 ठिकानों पर एक साथ छापा, 10 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य जीएसटी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़ और जगदलपुर में एक साथ छापेमारी की। यह रेड गुटखा, कपड़े, ट्रांसपोर्ट, जूते और ड्रायफ्रूट जैसे कारोबारों से जुड़े कारोबारियों के दफ्तरों और गोदामों पर की गई। छापा पड़ते ही कई जगहों पर अफरा-तफरी मच गई। जांच में सामने आया कि इन फर्मों ने करोड़ों का टर्नओवर दिखाया, लेकिन टैक्स न के बराबर या बिल्कुल नहीं भरा। दस्तावेजों की जांच में कई फर्मों द्वारा बोगस बिलिंग और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने का…

Read More

CG – सहायक जिला परियोजना अधिकारी सस्पेंड : तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज…!!

बीजापुर। बीजापुर जिले में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित 11 पोटाकेबिन में फर्जी भुगतान के मामले में एक अधिकारी पर निलबंन की गाज गिरी है। मामले में कलेक्टर के निर्देशन में जिले के दो अनुभाग भोपालपट्टनम, बीजापुर के 11 पोटाकेबिनो में अनुभाग के एसडीएम की जांच कर फर्जी भुगतान के प्रमाण प्राप्त हुए। बीजापुर कलेक्टर ने 11 पोटाकेबिनो में 42 लाख 78 हजार 475 शासकीय राशि की फर्जी भुगतान के मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए दो शासकीय कर्मचारियों के खिलाफ थाना स्तर पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश…

Read More

छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत: 25 हजार तक की पुरानी VAT देनदारियां होंगी खत्म

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। अब 10 साल से ज्यादा पुराने 25,000 रुपये तक की वैट देनदारियां समाप्त की जाएंगी। इससे न सिर्फ 40 हजार से अधिक व्यापारियों को फायदा होगा, बल्कि 62 हजार से ज्यादा लंबित मामलों में मुकदमेबाजी भी खत्म होगी। यह फैसला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। बैठक में “छत्तीसगढ़ माल एवं सेवा कर संशोधन विधेयक” और “छत्तीसगढ़ बकाया कर, ब्याज एवं शास्ति निपटान संशोधन विधेयक 2025” के प्रारूप…

Read More

सुकमा में CRPF को मिली बड़ी सफलता ,1 करोड़ 18 लाख के 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा से सुकमा में शनिवार को जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को संयुक्त अभियान में जबरदस्त सफलता मिली जब 1 करोड़ 18 लाख रुपए के इनामी कुख्यात नक्सली लोकेश समेत कुल 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इस आत्मसमर्पण की खास बात यह रही कि इनमें वह नक्सली भी शामिल है जो वर्ष 2012 में तत्कालीन सुकमा कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन के अपहरण में शामिल था। आत्मसमर्पण करने वालों में PLGA बटालियन के 8 हार्डकोर नक्सली, DVCM का 1 सदस्य, PPCM के…

Read More

एयर इंडिया AI171 क्रैश: 241 की मौत, जांच रिपोर्ट आई सामने, तकनीकी गड़बड़ी की आशंका

अहमदाबाद से 12 जून को लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के क्रैश की शुरुआती जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। इस दिल दहला देने वाले हादसे में विमान में सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई थी। रिपोर्ट शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) द्वारा सार्वजनिक की गई। जांच में कई महत्वपूर्ण बिंदु सामने आए हैं, जिनसे इस हादसे की संभावित वजहों का संकेत मिलता है। ब्लैक बॉक्स डेटा और कॉकपिट की बातचीत ने खोले राज रिपोर्ट…

Read More

एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश हादसे में बड़े खुलासे : टेकऑफ के सेकंड भर बाद फ्यूल कटऑफ, पायलटों में हुई कंफ्यूजन

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के 12 जून को हुए भयानक क्रैश की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। इस हादसे में विमान में सवार 242 में से 241 यात्रियों की और होस्टल में मौजूद 30 छात्रों की कुल 271 लोगों की मौत हो गई थी। जांच एजेंसी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने शनिवार तड़के 15 पन्नों की शुरुआती रिपोर्ट सार्वजनिक की, जिसमें हादसे के कई अहम कारणों पर प्रकाश डाला गया है। टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद… रिपोर्ट में सामने आया कि…

Read More

सुकमा में CRPF को मिली बड़ी सफलता ,1 करोड़ 18 लाख के 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

  सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा से सुकमा में शनिवार को जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को संयुक्त अभियान में जबरदस्त सफलता मिली जब 1 करोड़ 18 लाख रुपए के इनामी कुख्यात नक्सली लोकेश समेत कुल 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इस आत्मसमर्पण की खास बात यह रही कि इनमें वह नक्सली भी शामिल है जो वर्ष 2012 में तत्कालीन सुकमा कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन के अपहरण में शामिल था। आत्मसमर्पण करने वालों में PLGA बटालियन के 8 हार्डकोर नक्सली, DVCM का 1 सदस्य, PPCM…

Read More

पाकिस्तान में बस रोककर 9 यात्रियों की गोली मारकर हत्या, पहचान पत्र देखकर पंजाबियों को मारा

पेशावर। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बलोच चरमपंथियों ने शुक्रवार को एक बस से पंजाब के नौ यात्रियों को उतारकर उन्हें गोली मार दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रांत के झोब इलाके के सहायक आयुक्त नवीद आलम ने कहा कि घटना झोब इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार रात को हुई। हथियारबंद चरमपंथियों ने पंजाब जाने वाली दो बसों को रोका। हमलावरों ने पहले यात्रियों के पहचान पत्र देखे और नौ लोगों को बस से उतरने को कहा तथा गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। आलम ने बताया,…

Read More