शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 183 अधिकारियों-कर्मचारियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर: राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इस बार तबादलों की सूची में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। कुल 183 शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का एक साथ स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। यह तबादले शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ में प्रशासनिक जरूरतों और कार्य कुशलता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा तबादलों की आधिकारिक सूची भी सार्वजनिक कर दी गई है। आदेश में कहा…

Read More

रिश्वतखोर पटवारी रेस्ट हाउस से गिरफ्तार,ACB ने 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

बलरामपुर। बलरामपुर में आज ACB ने एक रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा।पटवारी को एसीबी ने शंकरगढ़ रेस्ट हाउस में 15 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी पटवारी महेंद्र कुजूर ने प्रार्थी से सीमांकन के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की थी. इसकी शिकायत प्रार्थी ने एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) से कर दी. मामले की शिकायत मिलने पर एसीबी ने योजनाबद्ध ढंग से पार्वती को आजरिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया.वर्तमान में एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे…

Read More

बिहार में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा -‘आधार, राशन और वोटर कार्ड शामिल करने पर विचार करे चुनाव आयोग’

दिल्ली। बिहार में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। लंबी बहस के बाद सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिए कि वह पुनरीक्षण के लिए जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड, राशन कार्ड और वोटर कार्ड को शामिल करने पर विचार करे। साथ ही तीन मुद्दों पर जवाब दाखिल करे। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई की अगली तारीख 28 जुलाई तय की है। सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर रोक नहीं…

Read More

लगातार हो रही बारिश से अंबागढ़ चौकी में बाढ़ की स्थिति, नदी किनारे के घरों को कराया गया खाली

राजनांदगांव। जिले में पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिले में अब तक 250 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो औसत से 10 मिमी अधिक है। इसमें से 156 मिमी बारिश पिछले चार दिनों में ही हुई है। शिवनाथ नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। चार जलाशयों से कुल 36 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। मोंगरा बैराज से 20 हजार क्यूसेक, घुमरिया नाला बैराज से 10,800 क्यूसेक, सूखा नाला बैराज से 5,200 क्यूसेक और खातू टोला बैराज से 600 क्यूसेक पानी छोड़ा…

Read More

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मलबा गिरने से यातायात बाधित, केदारनाथ यात्रा कुछ समय के लिए रोकी गई, यमुनोत्री हाईवे अब भी बंद

रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ में बीती रात से मलबा गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बारिश के चलते सोनप्रयाग में कुछ समय के लिए यात्रियों को रोका गया।वहीं यमुनोत्री हाईवे ओजरी के पास लगातार 12वें दिन भी बंद है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजमार्ग निर्माण खंड द्वारा यहां बैली ब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है। ईई मनोज रावत ने बताया कि ब्रिज पर डेग प्लेट बिछाई जा रही है और दोपहर बाद इसे यातायात…

Read More

ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ईडी का एक्शन: एक्टर विजय देवरकोंडा व प्रकाश राज समेत 29 अभिनेताओं-यूट्यूबर्स पर केस

एंटरटेनमेंट न्यूज़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुछ ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्मों के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत बड़ी कार्रवाई की है। तेलंगाना में विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज जैसे अभिनेताओं के अलावा कुछ सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर्स व यूट्यूबर्स सहित दो दर्जन से अधिक लोगों भूमिका की पड़ताल के लिए धन शोधन का मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि इन दुकानों पर अवैध सट्टेबाजी और जुए के जरिए करोड़ों रुपये की “अवैध” धनराशि अर्जित करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि संघीय जांच एजेंसी ने धन…

Read More

सुनीता विलियम्स की तरह अंतरिक्ष में फंस सकते हैं शुभांशु शुक्ला? टल रही है धरती पर वापसी की तारीख

दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 14 दिन गुजारने के बाद Axiom-4 मिशन के क्रू को अब कुछ और दिन धरती से दूर रहना पड़ेगा। यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) ने साफ किया है कि मिशन कमांडर पैगी व्हिटसन, मिशन पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और मिशन स्पेशलिस्ट स्लावोश उज्नांस्की-विस्निएव्स्की और टिबोर कपु की धरती पर वापसी अब 14 जुलाई से पहले नहीं होगी। यह क्रू 27 जून से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर वैज्ञानिक प्रयोग कर रहा है और तय योजना के मुताबिक 14 दिन बाद यानी 10 जुलाई को वापसी…

Read More

Breaking : शराब घोटाले में शामिल अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, 22 अफसरों पर गिरी निलंबन की गाज

रायपुर। शराब घोटाले में शामिल 22 आबकारी अधिकारी सस्पेंड किए गए है। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की रकम 2100 करोड़ से बढ़कर 3200 करोड़ रुपए पहुंच गई है। वहीं सिंडिकेट बनाने वाले कारोबारी अनवर ढेबर को 90 करोड़ से ज्यादा मिले। अनवर ढेबर ने इन पैसों को रिश्तेदारों और CA के नाम कई कंपनियों में इन्वेस्ट किया। EOW की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। जांच एजेंसी द्वारा चालान पेश करने के बाद शराब घोटाले में शासन ने निलंबन की कार्रवाई की है। शराब घोटाले में शामिल अधिकारियों के…

Read More

छत्तीसगढ़ के साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक कल,मानसून सत्र के पहले कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 11 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस बार कैबिनेट की टेबल पर कई राज्यहित से जुड़े बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में आर्थिक विकास ,प्रशासनिक बदलाव और सामाजिक योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि कुछ नई सरकारी योजनाएं भी सामने आ सकती हैं, वहीं पिछली सरकार की…

Read More

रायपुर नगर निगम किराये की दुकानों के लिए लाएगा ऑनलाइन सिस्टम, 10 करोड़ तक राजस्व बढ़ोतरी की उम्मीद

रायपुर : प्रॉपर्टी टैक्स में ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम लागू करने के बाद रायपुर नगर निगम अब अपनी दुकानों के किराये की वसूली के लिए भी ऑनलाइन सिस्टम शुरू करने जा रहा है। निगम के पास 4 हजार दुकानें हैं, जिनसे हर साल करीब 7 करोड़ रुपये का किराया मिलता है। लेकिन वर्षों से इन दुकानों का भौतिक सत्यापन नहीं हो पाया था और कई दुकानदारों ने अपने हिसाब से दुकानों में फेरबदल कर लिया था। राजस्व विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, ऑनलाइन सिस्टम लागू करने से पहले 4 हजार दुकानों में…

Read More