बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि जब तक यह साबित न हो जाए कि कोई मूल दस्तावेज वास्तव में गुम हो गया है या उसे जानबूझकर छिपाया गया है, तब तक द्वितीयक साक्ष्य जैसे फोटोकॉपी को अदालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह टिप्पणी हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धोखाधड़ी के एक मामले की सुनवाई के दौरान की। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बिभु दत्त गुरु की खंडपीठ ने कहा, “भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 के अनुसार, प्राथमिक साक्ष्य ही…
Read MoreDay: July 10, 2025
मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर: दुर्ग रेलवे स्टेशन जलमग्न, ट्रेनों की आवाजाही बाधित
रायपुर : मध्य छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन के साथ-साथ रेल यातायात को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर रेल पटरी पानी में डूब गई है, जिससे कई ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 जुलाई को मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की संभावना है, हालांकि 11 जुलाई से बारिश की तीव्रता में कमी आने के संकेत हैं। पिछले 24 घंटे…
Read Moreछत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर: 9 जिलों में बाढ़ का अलर्ट, शिवनाथ नदी उफान पर, बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत
रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों—बलरामपुर, बालोद, बलौदाबाजार, धमतरी, दुर्ग, कोरिया, महासमुंद, रायपुर और सूरजपुर—में अचानक बाढ़ की आशंका जताते हुए अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी की है। अलर्ट की स्थिति: ऑरेंज अलर्ट: दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, कांकेर, महासमुंद, गरियाबंद समेत 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी। यलो अलर्ट: रायपुर, बेमेतरा, कबीरधाम सहित 13 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना। अगले 3 घंटे का अलर्ट: कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर समेत 21 जिलों…
Read MoreCG NEWS : नशे में धुत टीचर पहुंचा स्कूल, खुद की सस्पेंड होने की बात, कहा- आधी सैलरी तो मिलेगी ही….
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक में एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचा और खुलेआम खुद को सस्पेंड करने की मांग करने लगा। वायरल हुए वीडियो में वह कहता नजर आ रहा है, “मुझे सस्पेंड कर दो, मैं सस्पेंड होना चाहता हूं। आधा वेतन मिलेगा तो घर में बैठकर ही नौकरी करूंगा।” यह घटना प्राथमिक शाला छोटी करेली की है, जहां शिक्षक कुर्सी पर बैठकर बहकी-बहकी बातें करता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…
Read Moreसांप्रदायिक तनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में कलेक्टरों को NSA के तहत कार्रवाई का अधिकार
छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द्र को खतरा बताते हुए गृह विभाग के माध्यम से कलेक्टरों को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई करने का अधिकार दिया है। यह अधिकार 1 जुलाई से 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगा। राजपत्र में जारी अधिसूचना में बताया गया है कि कुछ तत्व राज्य में सांप्रदायिक मेल-मिलाप को प्रभावित करने और लोक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए सक्रिय हैं या उनके सक्रिय होने की आशंका है। इस कारण रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा, जशपुर सहित अन्य जिलों के कलेक्टरों को NSA…
Read Moreछत्तीसगढ़ को बड़ी जिम्मेदारी: राष्ट्रीय DG-IG सम्मेलन पहली बार राज्य में, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता
रायपुर। छत्तीसगढ़ पहली बार राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित DG-IG सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। यह तीन दिवसीय सम्मेलन दिसंबर में आयोजित किया जाएगा, जिसकी संभावित स्थल नया रायपुर स्थित IIM परिसर होगा। सम्मेलन की अध्यक्षता स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृह राज्य मंत्री, देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी, और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे। सम्मेलन में प्रधानमंत्री द्वारा आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद, तटीय सुरक्षा और अन्य राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े…
Read Moreसभी को हँसाने वाला कवि हमें रुलाकर चला गया – मुख्यमंत्री साय
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के जोरा स्थित सालासर बालाजी धाम के सभागार में आयोजित सुप्रसिद्ध कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय डॉ. दुबे के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हास्य-व्यंग्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय ख्याति…
Read Moreछत्तीसगढ़ में बौद्ध परंपरा की जड़ें अत्यंत गहरी : मुख्यमंत्री साय
रायपुर : छत्तीसगढ़ में बौद्ध परंपरा की जड़ें अत्यंत गहरी हैं और भगवान बुद्ध के प्रेम, शांति एवं करुणा के संदेश को आत्मसात करते हुए राज्य सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित होटल ग्राउंड परिसर में नवस्थापित भगवान बुद्ध की भव्य प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि एवं शांति…
Read Moreराज्यपाल डेका ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गड़करी से की सौजन्य भेंट
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर डेका ने राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
Read Moreपूर्व राष्ट्रपति कोविंद से राज्यपाल डेका ने की सौजन्य भेंट
रायपुर :राज्यपाल रमेन डेका ने आज नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से सौजन्य भेंट की। डेका ने कोविंद को राजकीय गमछा पहनाया और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।
Read More