रायपुर सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस नेता पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार, देर रात में अस्पताल में किया गया भर्ती

रायपुर। रायपुर उत्तर युवक कांग्रेस का पूर्व अध्यक्ष आशीष शिंदे रायपुर सेंट्रल जेल के भीतर ब्लेड और कटनी के हमले में बुरी तरह घायल हो गया है। आशीष को गंभीर स्थिति में गुरुवार रात अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसके चेहरे और गले पर ताबड़तोड़ ब्लेड मारे गए हैं। हमले में आशीष के ही मोहल्ले के दो युवकों का नाम आया है। जेल प्रहरियों ने हमलावर बंदियों को काबू में कर लिया है। दोनों हमलावर काफ़ी समय से जेल में हैं। आशीष की इन दोनों से पुरानी रंजिश…

Read More

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बिजली गिरने के साथ जोरदार बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गुरूवार शाम को जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है और इसके प्रभाव से कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज यानी शुक्रवार को भी भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सरगुजा संभाग के सूरजपुर, बलरामपुर समेत अन्य जिलों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना…

Read More

भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी पर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने किया बहिष्कार

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को भूपेश बघेल के घर ईडी की छापेमारी और बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी का मुद्दा गरमाया रहा। इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायकों ने सदन में जोरदार हंगामा किया और दिनभर की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सदन में बयान देते हुए कहा, “आज भूपेश बघेल के बेटे का जन्मदिन है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। यह पूरी कार्रवाई केंद्र सरकार के दबाव में की जा रही है। ईडी का डर सदन के बाहर साफ…

Read More

चैतन्य बघेल गिरफ्तार: शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, भूपेश बघेल ने कहा- “ताउम्र याद रहेगा ये तोहफ़ा”

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई, जिसकी छापेमारी सोमवार सुबह भिलाई स्थित बघेल निवास से शुरू हुई थी। संयोग से गिरफ्तारी के दिन चैतन्य का जन्मदिन भी था, जिसे लेकर पूर्व सीएम ने तीखा तंज कसा है। ईडी की टीम ने धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत छापेमारी कर चैतन्य को अपने साथ ले गई। गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस समर्थकों ने ईडी की गाड़ियों…

Read More

कांग्रेस ने की 33 जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति,पूर्व मंत्री अकबर को मिली बलौदाबाजार की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

रायपुर। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है. मंडल और सेक्टर कमेटी के पुनर्गठन के लिए सभी 33 जिलों में नियुक्तियां की गई है. पूर्व मंत्री शिव डहरिया रायपुर शहर एंव ग्रामीण का प्रभारी बनाए गया है. पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर बलौदा बाजार, रविंद्र चौबे दुर्ग भिलाई, उमेश पटेल बिलासपुर, मोहन मरकाम जगदलपुर के प्रभारी बनाए गए हैं. इस संबंध में लिस्ट जारी की गई है. जिला प्रभारी अपने-अपने जिलों में जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और मोर्चा संगठनों के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर…

Read More

Breaking : दिल्ली के बाद बंगलुरु के 40 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट मोड पर, जांच शुरू

दिल्ली। राजधानी दिल्ली के बाद बंगलूरू के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद बंगलूरू प्रशासन सतर्क हो गया है। शहर के सभी स्कूलों में तलाशी और जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले, राजधानी दिल्ली में सुबह-सुबह एक दो नहीं बल्कि 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। शुक्रवार तड़के पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल में बम होने की सूचना मिली। सूचना ई-मेल के जरिए तड़के 4.55 बजे मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ साथ बम निरोधक…

Read More

मुझे तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है,मैं हार नहीं मानूंगा….ED की रेड के बाद पूर्व सीएम बघेल ने कही बड़ी

  भिलाई। ईडी के छापे की कार्यवाही के बीच मानसून सत्र के विधानसभा कार्यवाही के अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भिलाई तीन पदुम नगर के अपने निवास से विधानसभा के लिए रवाना होने से पहले भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। जिसे जो करना है वह कर ले, मुझे न्याय पालिका पर भरोसा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुझे तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है परंतु मैं हार नहीं मानूंगा। भूपेश…

Read More

BIG BREAKING : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ईडी हिरासत में, भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

भिलाई। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हिरासत में ले लिया है। ईडी की इस कार्रवाई की खबर फैलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ भिलाई-3 स्थित बघेल निवास के बाहर जुट गई है। स्थिति को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। सुबह तड़के तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम ने भूपेश बघेल के घर पर छापा मारा और घर के अंदर गहन जांच…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी की छापेमारी, शराब घोटाले से जुड़ा मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इस वक्त बड़ा भूचाल आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 6:00 बजे तीन गाड़ियों में ईडी की टीम उनके घर पहुंची, जिसके साथ भारी संख्या में सीआरपीएफ के जवान भी तैनात थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में चर्चित शराब घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है। हालांकि, ईडी की ओर से अब तक आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन…

Read More

छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न@2047 जनता को समर्पित

  रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा-यह केवल दस्तावेज नहीं, संकल्प है, दिशा है, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव है मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा-यह केवल दस्तावेज नहीं, संकल्प है, दिशा है, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव है मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा-यह केवल दस्तावेज नहीं, संकल्प है, दिशा है, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव है छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में  ऐतिहासिक बन गया, जब मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने “छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न@2047” दस्तावेज को प्रदेश की जनता को समर्पित किया। नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित भव्य कार्यक्रम…

Read More