बस्तर का हर गांव बनेगा आपका अच्छा गांव- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत राजधानी रायपुर के भ्रमण पर आए बीजापुर जिले युवाओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय इन युवाओं से बहुत आत्मीयता से मिले और उनसे राजधानी रायपुर भ्रमण के अनुभवों को जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर का हर गांव आपका अच्छा गांव बनेगा। बस्तर के विकास को अब कोई नहीं रोक सकता। बस्तर का युवा आज आत्मविश्वास से भरा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बीजापुर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों से…

Read More

छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त और सुलभ बनाने की दिशा में जुड़ा नया अध्याय : मुख्यमंत्री

प्रदेश के कोने-कोने तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण हेतु राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भरोसेमंद चिकित्सा सुविधा आमजन तक पहुँचाने की दिशा में उठाया गया यह कदम ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास परिसर से मैदानी स्वास्थ्य अमले के लिए 151 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के सुदूर अंचलों में भी लोगों को समय पर प्रभावी उपचार…

Read More

प्रेरणा की मिसाल बनीं ड्रोन दीदी गोदावरी साहू

रायपुर : छत्तीसगढ़ की महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक नई पहचान बना चुकी ड्रोन दीदी गोदावरी साहू को आज राजभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने उन्हें 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी भेंट की और उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे ग्रामीण महिलाओं के लिए सच्ची प्रेरणा हैं। इस अवसर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना भी उपस्थित थे। मुंगेली जिले के नगर पंचायत सरगांव की निवासी गोदावरी साहू नमो ड्रोन…

Read More

निजी विश्वविद्यालय केवल डिग्री न बांटें, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें – डेका

रायपुर : राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मापदंडों और नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को चेताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा। हर विश्वविद्यालय को अपनी नीतियों और कार्यशैली में राज्य की प्राथमिकताओं को केंद्र में रखना होगा। राज्यपाल एवं निजी विश्वविद्यालयों के कुलाध्यक्ष श्री रमेन डेका ने आज छत्तीसगढ़ के सभी निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय केवल डिग्रियां बांटने का केंद्र न बनें, बल्कि गुणवत्तापूर्ण…

Read More

सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी ने दिखाई मजबूती…जानें 18 जुलाई के लेटेस्ट रेट

भारत में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही सोने की कीमत अब अचानक से नीचे आ गई है। 10 से 14 जुलाई के बीच 100 ग्राम सोना करीब ₹17,000 महंगा हो गया था, लेकिन 15 जुलाई से गिरावट का दौर शुरू हो गया। ऐसे में हाल ही में निवेश करने वालों को थोड़ी निराशा हो सकती है। 16 जुलाई 2025 को सोने की कीमतों में और कमी देखी गई है। 24 कैरेट सोना अब ₹110 सस्ता होकर ₹99,770 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जो कुछ दिनों पहले…

Read More

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली बदलाव, जानें 18 जुलाई के लेटेस्ट रेट

पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर गुरुवार, 18 जुलाई 2025 को नया अपडेट जारी हो गया है। तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे फ्यूल के ताजा रेट अपडेट करती हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर स्थिर रहा। अगर आप वाहन में फ्यूल भरवाने की सोच रहे हैं, तो पहले एक बार अपने शहर के दाम जरूर देख लें। भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित होते हैं, लेकिन अंतिम मूल्य पर असर डालते हैं वैश्विक कच्चे तेल की कीमत, रुपये की डॉलर…

Read More

छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न@2047 जनता को समर्पित

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा-यह केवल दस्तावेज नहीं, संकल्प है, दिशा है, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव है रायपुर, 17 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में आज का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने “छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न@2047” दस्तावेज को प्रदेश की जनता को समर्पित किया। नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यगण, नीति आयोग भारत सरकार, विषय विशेषज्ञ, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दस्तावेज केवल शब्दों का संकलन…

Read More

आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी की बड़ी घोषणा

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की OTS-2 योजना को मिली ऐतिहासिक सफलता — 139.47 करोड़ रुपए की 920 संपत्तियों का हुआ विक्रय 60% प्री–बुकिंग मिलने पर ही होगी निर्माण प्रक्रिया शुरू — गृह निर्माण मंडल अब हुआ पूर्णत: ऋणमुक्त रायपुर, 17 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ विधानसभा में आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने राज्य शासन द्वारा संचालित वन टाइम सेटलमेंट योजना (OTS-2) की अभूतपूर्व सफलता की जानकारी दी। मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि OTS-2 योजना की शुरुआत 1 मार्च 2025 से की गई थी। इस योजना का उद्देश्य…

Read More

आज का पंचांग: शुक्रवार को सर्वाथ सिद्धि योग, ना करें शुभ कार्य

हैदराबाद: आज 18 जुलाई, 2025 शुक्रवार, के दिन श्रावण महीने की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि है. इस तिथि पर भगवान शिव के एक स्वरूप काल भैरव का अधिकार है, जिन्हें समय का देवता भी कहा जाता है. यह तिथि किसी भी तरह के शुभ कार्यों, नई बातचीत और मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अच्छी नहीं है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. 18 जुलाई का पंचांग विक्रम संवत 2081 मास- श्रावण पक्ष- कृष्ण पक्ष अष्टमी दिन- शुक्रवार तिथि- कृष्ण पक्ष अष्टमी योग- सुकर्म नक्षत्र- अश्विनी करण- बलव चंद्र राशि- मेष सूर्य…

Read More

आज का राशिफल: सिंह और कन्या राशि के जातक संभलकर रहें, शांति से बिताएं पूरा दिन

मेष- 18 जुलाई, 2025 शुक्रवार को चंद्रमा मेष राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा. आप तन और मन से स्वस्थ होकर कई तरह के काम आसानी से पूरे कर पाएंगे. सफलता मिलने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी. आज भाग्य आपका साथ देगा. इनकम बढ़ेगी. परिजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय गुजरेगा. माता से लाभ होने के संकेत आपको मिल रहे हैं. मित्र और संबंधियों से घर का वातावरण अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ विचारों…

Read More