चमोली (उत्तराखंड)। शनिवार रात चमोली जिले में भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। रात 12:02 बजे, अचानक जमीन हिलने लगी तो लोग नींद से जागकर घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई, जो हल्की मानी जाती है। इसका केंद्र जोशीमठ से 22 किलोमीटर दूर और 10 किलोमीटर की गहराई में था। हालांकि, किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन रात के सन्नाटे में आए झटकों ने लोगों…
Read MoreDay: July 19, 2025
भारत-पाक युद्ध पर फिर बोले ट्रंप: 5 फाइटर जेट गिराने और संघर्ष रोकने का दावा, भारत ने दोबारा खारिज किया
वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर सनसनीखेज दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि मई में दोनों देशों के बीच हुए युद्ध जैसे हालात में “5 फाइटर जेट मार गिराए गए थे” और उन्होंने अपने हस्तक्षेप से लड़ाई को रोका। हालांकि, भारत सरकार पहले ही इन सभी दावों को सिरे से नकार चुकी है। भारत का साफ कहना है कि संघर्षविराम आपसी सहमति से हुआ और इसमें किसी तीसरे देश की कोई भूमिका नहीं थी। डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान व्हाइट हाउस…
Read Moreभूपेश बघेल के करीबी KK श्रीवास्तव पर नई FIR, 8 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले KK श्रीवास्तव की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उन पर धोखाधड़ी का एक नया मामला दर्ज हुआ है, जिसमें 8 करोड़ रुपये की आर्थिक अनियमितता का आरोप है। जानकारी के अनुसार, यह FIR KK श्रीवास्तव के पूर्व पार्टनर की पत्नी रत्ना यादव ने सिविल लाइन थाने में दर्ज करवाई है। एफआईआर के अनुसार, श्रीवास्तव ने अपने दिवंगत पार्टनर के साथ मिलकर अमलताश कॉलोनी में निर्माण कार्य किया था। लेकिन पार्टनर की मृत्यु के बाद…
Read Moreछत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 23 निलंबित आबकारी अधिकारियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) की विशेष अदालत ने घोटाले में संलिप्त 23 निलंबित आबकारी अधिकारियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि “भाग-बी” शराब बिक्री रैकेट में इन अधिकारियों की प्रत्यक्ष संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य सामने आए हैं। ऐसे में उन्हें अग्रिम राहत देना न्यायोचित नहीं होगा। जानकारी के मुताबिक, इस शराब घोटाले में कुल 29 आबकारी अधिकारियों के नाम संदेह के घेरे में…
Read Moreप्रियंका गांधी का बड़ा बयान: “चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी से विपक्ष को डराना नामुमकिन”
रायपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि “ऐसे हथकंडों से ना सच को दबाया जा सकता है, ना विपक्ष को डराया जा सकता है।” प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार जनता की आवाज को कुचलने…
Read MoreCBI ने बीएसएफ ऑफिसर को रिश्वत लेते पकड़ा, मांगी थी 2 लाख की डील
नई दिल्ली। सीबीआई (CBI) ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएसएफ (BSF) वेतन एवं लेखा कार्यालय में कार्यरत एक लेखा परीक्षा अधिकारी (AAO) को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी को ₹40,000 की रिश्वत लेते समय पकड़ा गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि AAO उसके वेतन और एरियर बिल पास करने के एवज में कुल लंबित राशि का 15 से 20 प्रतिशत, यानी लगभग ₹2 लाख की रिश्वत मांग रहा था। सीबीआई ने शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को इस मामले…
Read Moreचैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में भिलाई में युवा कांग्रेस का हंगामा, ED का किया पुतला दहन
दुर्ग/भिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को भिलाई में ED का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया। युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि ईडी का राजनीतिक दुरुपयोग नहीं रोका गया, तो वे मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के निवास का घेराव करेंगे। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विभोर दुर्गकर, भिलाई नगर अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, वैशाली नगर अध्यक्ष पलाश लिमेष, प्रदेश सचिव सीखा रॉय, और कई अन्य नेता प्रदर्शन में शामिल हुए। नेताओं ने…
Read Moreचैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर बोले CM साय…”ED यूं ही किसी को नहीं पकड़ती”
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मचाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने साफ कहा, “ED यूं ही किसी को गिरफ्तार नहीं करती।” गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चैतन्य बघेल को शुक्रवार को रायपुर से गिरफ्तार किया। उन्हें रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। ED के मुताबिक, चैतन्य बघेल पर शराब घोटाला,…
Read Moreभारतमाला मुआवजा घोटाला : जेल में बंद मास्टरमाइंड खनूजा समेत 4 को हाईकोर्ट से मिली जमानत
बिलासपुर। भारतमाला मुआवजा घोटाले के मामले में जेल में बंद चार आरोपियों को हाईकोर्ट से नियमित जमानत मिल गई है। ACB द्वारा गिरफ्तार ये सभी आरोपी पिछले तीन महीने से रायपुर जेल में बंद थे। इन सभी को मिली नियमित जमानत हाईकोर्ट से जिन आरोपियों को जमानत मिली है उनमें हरमीत खनूजा, उमा देवी तिवारी, केदार तिवारी और विजय जैन शामिल हैं। इन सभी ने अप्रैल में गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दी थी। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की एकलपीठ ने मामले…
Read Moreरिलायंस का दमदार तिमाही प्रदर्शन: जियो और रिटेल से नई ऊंचाई
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में अपने सभी प्रमुख व्यवसाय क्षेत्रों — O2C, रिटेल, डिजिटल और मीडिया — में मजबूत प्रदर्शन दर्ज कर फिर से अपनी अग्रणी स्थिति को साबित किया है। चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस का तिमाही प्रदर्शन वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के बावजूद साल दर साल बेहतर रहा है। तेल बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद, कंपनी का O2C (Oil to Chemicals) बिजनेस घरेलू मांग की पूर्ति और जियो-बीपी नेटवर्क के दम पर बेहतर रहा। ईंधन और डाउनस्ट्रीम उत्पादों…
Read More