कैबिनेट बैठक हुई समाप्त, बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक संपन्न हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। साथ ही निर्णय भी बैठक में लिए गए 1) मंत्रिपरिषद द्वारा भारत सरकार के खान मंत्रालय के नवीन दिशा-निर्देश और प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY)-2024 के संशोधित गाईडलाईन्स के अनुसार छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015 में आवश्यक संशोधन किये जाने का निर्णय लिया गया है। इससे न्यास के पास उपलब्ध राशि का न्यूनतम 70 प्रतिशत राशि का व्यय उच्च प्राथमिकता वाले…

Read More

बीजापुर में CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, कैंप में मचा हड़कंप

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 22वीं बटालियन में तैनात एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह मामला मंगलवार तड़के बीजापुर के नईमेड थाना क्षेत्र स्थित मिंगाचल कैंप का है, जहां घटना के बाद पूरे कैंप में हड़कंप मच गया। मृतक जवान की पहचान पप्पू यादव के रूप में हुई है, जो बिहार के भोजपुर जिले का निवासी था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी।…

Read More

छत्तीसगढ़: 4 बीईओ को कारण बताओ नोटिस, गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप

बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्कूली बच्चों के लिए जाति प्रमाण पत्र बनाने में शिथिलता बरतने पर चारों विकासखण्ड के बीईओ को शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। आईडी पासवर्ड जारी करने के सप्ताह भर बाद भी उनके अधीन कार्यरत संकुल समन्वयकों द्वारा आवेदन फारवर्ड करने की कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। कलेक्टर आज साप्ताहिक टीएल बैठक में योजनाओं की समीक्षा करते हुए इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की बैठक में विस्तृत समीक्षा की। बैठक में निगम आयुक्त अमित…

Read More

कोल घोटाले में बंद सूर्यकांत तिवारी की बढ़ीं मुश्किलें, रायपुर जेल से अंबिकापुर शिफ्ट हो सकते हैं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल आवंटन घोटाले में जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। रायपुर केंद्रीय जेल प्रशासन ने कोर्ट में एक अहम आवेदन दाखिल किया है, जिसमें तिवारी को रायपुर से हटाकर अंबिकापुर केंद्रीय जेल में स्थानांतरित करने की मांग की गई है। जेल प्रशासन का आरोप है कि सूर्यकांत तिवारी लगातार जेल व्यवस्था में हस्तक्षेप कर रहे हैं और नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि उनकी गतिविधियों के कारण न केवल जेल का संचालन बाधित हो रहा…

Read More

छत्तीसगढ़ में दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार तड़के हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम में हल्की ठंडक जरूर महसूस हुई, लेकिन इसके साथ ही अब मौसम विभाग (IMD) ने आगामी दो दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर समेत 10 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, जहां गरज-चमक के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में 48 घंटे तक लगातार बारिश हो सकती है। जिन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी…

Read More

उत्तराखंड: बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, सेना की बस पलटी, 9 जवान घायल

गोपेश्वर। उत्तराखंड के बद्रीनाथ हाईवे पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जब सेना के जवानों को लेकर जा रही हिमगिरी कंपनी की बस नंदप्रयाग के पास सोनला में पलट गई। इस हादसे में सेना के 9 जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए कर्णप्रयाग चिकित्सालय भेजा गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब ज्योतिर्मठ से रायवाला जा रही बस सोनला मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में कुल 31 जवान सवार थे। स्थानीय पुलिस और लोगों की मदद से सभी घायलों को…

Read More

रूस और जापान में 8.7 तीव्रता का भीषण भूकंप, कई देशों में सुनामी का खतरा

इंटरनेशनल न्यूज़। 8.7 तीव्रता के भूकंप के बाद बुधवार तड़के रूस के कुरील द्वीप समूह और जापान के बड़े उत्तरी द्वीप होक्काइडो के तटीय इलाकों में सुनामी आ गई। होनोलूलू में मंगलवार को सुनामी चेतावनी सायरन बजने लगे और लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि लगभग 30 सेंटीमीटर ऊंची पहली सुनामी लहर होक्काइडो के पूर्वी तट पर नेमुरो पहुंची। स्थानीय गवर्नर वालेरी लिमारेंको के मुताबिक, पहली सुनामी लहर प्रशांत महासागर में रूस के कुरील द्वीप समूह की मुख्य बस्ती…

Read More

DGCA ने एअर इंडिया में बताई 100 सुरक्षा खामियां , सात कमियां बेहद गंभीर,23 अगस्त तक दिया समय

दिल्ली। एअर इंडिया के विमान संचालन में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 100 सुरक्षा खामियों की पहचान की है। वार्षिक सुरक्षा आडिट में यह चूकें सामने आई हैं। इनमें पुरानी प्रशिक्षण पुस्तिकाएं, पायलट प्रशिक्षण की कमी, अयोग्य सिमुलेटर, उड़ान रोस्टर का प्रबंधन कर रहे प्रशिक्षित कर्मचारियों की कमी, बिखरे हुए प्रशिक्षण रिकॉर्ड और कम दृश्यता संचालन के लिए अनुमोदनों में अनियमितताएं आदि शामिल हैं। इन खामियों में से सात को डीजीसीए ने ”लेवल-वन” यानी सबसे गंभीर श्रेणी में रखा है और इन्हें 30 जुलाई तक सुधारने का अल्टीमेटम दिया गया…

Read More

Breaking : सीजीएमएससी घोटाला : ED-EOW ने दुर्ग में मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर मारी रेड

दुर्ग। जिले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में मोक्षित कॉर्पोरेशन के कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।ईडी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त कार्रवाई में दुर्ग स्थित तीन आवासीय परिसरों और कार्यालयों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, इस छापेमारी में दो दर्जन से अधिक अधिकारी शामिल थे, जिनके साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान भी भारी संख्या में तैनात…

Read More

पुंछ में सेना का एक्शन: दो आतंकी ढेर, एलओसी के पास सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सेना ने एक बड़ी कार्रवाई में दो आतंकियों को मार गिराया है। सेना के मुताबिक, एलओसी से सटे देगवार सेक्टर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। घेराबंदी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया और दो आतंकी मुठभेड़ में ढेर कर दिए गए। सैन्य सूत्रों के अनुसार, मारे गए आतंकी पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। मुठभेड़ के बाद आसपास के जंगलों में…

Read More