इंटरनेशनल न्यूज़ । अमेरिका में एक बार फिर सामूहिक गोलीबारी की घटना के बाद से हड़कंप मच गया है। न्यूयॉर्क के सेंट्रल मैनहट्टन स्थित एक 44 मंजिला बिल्डिंग में सोमवार (28 जुलाई) शाम एक शख्स ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें एक पुलिस अधिकारी सहित 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं हमलावर ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय शेन तामुरा नामक शख्स शाम करीब 6:30 बजे बंदूक के साथ इस…
Read MoreDay: July 29, 2025
हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश से मची तबाही, भूस्खलन के कारण मलबे की चपेट में आने से दो मौत, 20 से ज्यादा गाड़ियां दबी
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी में फिर से आसमानी आफत ने तबाही मचाई है। लवांडी ब्रीज़ के पास भूस्खलन की वजह से अब तक कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सड़कों का हाल बेहाल है। वहीं दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्त और मलबे में दबे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, धर्मपुर लोनिवि मंडल कार्यालय व अधीक्षण अभियंता कार्यालय के उपर भारी भूस्खलन से गाड़ियों के दबने की भी सूचना है। मलबे में फंसे लोग खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाले हैं। पुलिस नियंत्रण कक्ष, मंडी से मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग-154 (मंडी से…
Read Moreरात 12 बजे खुल गए श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, आम श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन
उज्जैन। महाकाल मंदिर के शिखर पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर के पट रात 12 बजे खोले गए। परंपरानुसार सबसे पहले श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से महंत विनीत गिरी महाराज ने मंदिर के द्वार खोले। इसके बाद पूजन के दौरान प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल व श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने सबसे पहले यहां पर पूजन अर्चन किया। जिसके बाद श्री नागचन्द्रेश्वर मंदिर की दुर्लभ प्रतिमा के पास पहुंचे, जहां भी आपके द्वारा भगवान का विशेष पूजन अर्चन कर त्रिकाल पूजा की शुरुआत की गई।…
Read Moreराजधानी में बारिश ने तोडा 10 साल का रिकॉर्ड, दूसरी बार जुलाई में हुई इतनी बारिश, 17 जिलों में यलो अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार रात से लगातार बारिश हो रही है। इससे मौसम में ठंडक तो आई है, लेकिन साथ ही कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने राज्य के 17 जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, आगामी दो से तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि इसके बाद मानसून के कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल जो सिस्टम प्रदेश में…
Read Moreभीषण सड़क हादसा: कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 18 की दर्दनाक मौत
देवघर (झारखंड)। जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया मोड़ के पास मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 18 कांवड़ियों की मौत हो गई। यह हादसा गोड्डा-देवघर मुख्य मार्ग पर सुबह करीब 5:30 बजे हुआ जब कांवड़ियों से भरी एक बस ने सामने से आ रहे ट्रक को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार को सूचित किया। पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचा और तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया। थाना प्रभारी ने इसकी सूचना प्रखंड विकास…
Read Moreआज खेल विभाग की अहम बैठक लेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में खेल विभाग की एक अहम बैठक लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:20 बजे मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे और दोपहर 2 बजे तक कार्यालयीन कार्यों का निपटारा करेंगे। इसके बाद शाम 7:30 बजे, सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास (सीएम हाउस) में खेल विभाग के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में खेल मंत्री टंक राम वर्मा भी शामिल रहेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्य के खेल विकास, खिलाड़ियों की…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्रीन स्टील समिट में की शिरकत, स्टील उद्यमियों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्रीन स्टील और माइनिंग समिट में देशभर के स्टील उद्यमियों को छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापित करने का आमंत्रण दिया। रायपुर के एक होटल में आयोजित इस समिट में मुख्यमंत्री ने राज्य की नई औद्योगिक नीति, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण की विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ की स्टील उत्पादन क्षमता को 28 मिलियन टन से बढ़ाकर 45 मिलियन टन करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि ग्रीन स्टील उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष अनुदान का प्रावधान…
Read Moreमिशन कर्मयोगी के तहत छत्तीसगढ़ में 4 लाख लोक सेवकों को मिलेगा प्रशिक्षण
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में नवा रायपुर स्थित एक निजी होटल में छत्तीसगढ़ शासन और भारत सरकार की क्षमता विकास आयोग के बीच मिशन कर्मयोगी के तहत एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) हुआ। इस एमओयू पर छत्तीसगढ़ की ओर से अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और आयोग की ओर से सदस्य सचिव वी. ललिता लक्ष्मी ने हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मिशन कर्मयोगी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूरदर्शी और राष्ट्रनिर्माण से जुड़ा मिशन बताया। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से शासकीय सेवकों में कर्मयोगी की…
Read MoreCM विष्णु देव साय का संकल्प: छत्तीसगढ़ बनेगा देश का मॉडल राज्य
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते डेढ़ वर्षों में कई ऐतिहासिक फैसले लेकर राज्य को समग्र विकास और जनकल्याण की दिशा में नई ऊँचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये ठोस कदम छत्तीसगढ़ को देश का मॉडल राज्य बनाएंगे। बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी में आयोजित विशाल आमसभा में मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार ने गरीबों के सपनों को साकार करते हुए 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी है। किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल की दर…
Read Moreशतरंज विश्व कप में बेटियों की ऐतिहासिक जीत: सीएम साय ने दी बधाई
FIDE महिला शतरंज विश्व कप 2025 में भारत की दो बेटियों — दिव्या देशमुख और कोनेरू हम्पी — ने इतिहास रच दिया है। रायपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस गौरवशाली क्षण पर हर्ष और गर्व व्यक्त करते हुए दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि यह भारत की बेटियों की शक्ति, आत्मविश्वास और असीम सामर्थ्य की प्रतीक है। जब विश्व मंच पर दो भारतीय बेटियाँ आमने-सामने हों, तो वह दृश्य केवल गर्व नहीं, बल्कि पूरे देश…
Read More