छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आगामी 14 से 18 जुलाई तक आयोजित होगा। सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल ने अपनी रणनीति तय करने के लिए आज शाम 4 बजे रायपुर स्थित राजीव भवन में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस विधायक दल की इस बैठक में मानसून सत्र को लेकर गहन रणनीति बनाई जाएगी। पार्टी नेतृत्व का निर्देश है कि सभी विधायक…
Read MoreDay: July 13, 2025
Abdu Rozik: ‘बिग बॉस’ फेम अब्दु रोजिक दुबई एयरपोर्ट पर लिए गए हिरासत में, जानिए क्या है मामला
दुबई। ताजिकिस्तानी गायक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब्दु रोजिक को शनिवार को दुबई इंटरनेशनल हवाईअड्डे पर चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। रोजिक की प्रबंधन कंपनी ने खलीज टाइम्स को इसकी जानकारी दी। हालांकि बाद में स्पष्टीकरण देने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, रोजिक को सुबह करीब 5 बजे मोंटेनेग्रो से दुबई पहुंचने के तुरंत बाद अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। हालांकि, शिकायत को अभी पूरी तरह सार्वजनिक नहीं किया गया है और अधिकारियों ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।…
Read Moreछत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश से मिलेगी राहत,बारिश थमने से बढ़ने लगी उमस और गर्मी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून का प्रभाव जारी है. वहीं कुछ क्षेत्रों में बारिश थमने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना जताई है. वहीं सरगुजा जिलों में एक सप्ताह तक माध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. पिछले 24 घंटे में बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. सरगुजा संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर…
Read MoreBreaking : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार व्यक्तियों को किया मनोनीत, उज्ज्वल निकम और मीनाक्षी जैन भी लिस्ट में शामिल
दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करते हुए राज्यसभा के लिए चार प्रतिष्ठित व्यक्तियों को मनोनीत किया है। ये नामांकन राज्यसभा के पूर्व नामित सदस्यों के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हुए स्थानों को भरने के लिए किए गए हैं। इस सूची में उज्ज्वल देवराव निकम का नाम भी शामिल है। ये हैं नव-मनोनीत सदस्य जिन चार प्रमुख हस्तियों को राज्यसभा के लिए नामित किया गया है, उनमें विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज शामिल हैं: उज्ज्वल देवराव निकम: ये एक प्रसिद्ध विशेष सरकारी वकील हैं। उन्हें…
Read Moreकरीना कपूर पर भी हुआ था अटैक, रोनित रॉय ने बताई सैफ के हमले से जुड़ी अनसुनी कहानी
मुंबई : टीवी और फिल्मों की दुनिया के मशहूर अभिनेता रोनित रॉय ने एक हैरान कर देने वाली जानकारी साझा की है। अभिनेता ने बताया कि एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला होने के बाद करीना कपूर खान की गाड़ी पर भी हमला किया गया था, जिसने अभिनेत्री को बहुत डरा दिया था। हालांकि, एक्ट्रेस से जुड़ी यह घटना गंभीर नहीं थी, लेकिन इसने उन्हें झकझोर कर रख दिया था। चलिए जानते हैं अभिनेता रोनित रॉय ने क्या बताया। करीना कपूर की कार पर हुआ था हमला अभिनेता…
Read Moreछत्तीसगढ़ के प्रेम राजन रौतिया ने इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग में दिलाया स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एसबीकेएफ इंटरनेशनल गेम्स 2024 में स्वर्ण पदक विजेता पावरलिफ्टर प्रेम राजन रौतिया ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें इस विशिष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उल्लेखनीय है कि श्री प्रेम राजन रौतिया महासमुंद जिले के पिथौरा के निवासी हैं। उन्होंने 31 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक नेपाल के…
Read Moreछत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में विकास को दी जा रही है तीव्र गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर :मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में न्यूज़18 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित भव्य ‘राइजिंग छत्तीसगढ़’ कॉन्क्लेव में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्य के विकास, सुशासन और जनकल्याण के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि उनकी सरकार छत्तीसगढ़ में समावेशी विकास को तीव्र गति से आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता ने हमें ऐतिहासिक समर्थन दिया और हमने सरकार बनते ही काम की शुरुआत कर दी।…
Read Moreमुख्यमंत्री साय से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवार ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ 2025 डॉ. अंजली पवार ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने डॉ. अंजली पवार को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री साय ने डॉ. अंजली पवार को छत्तीसगढ़ के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से बस्तर एवं सरगुजा जैसे प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण क्षेत्रों सहित प्रदेश के सभी धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में पर्यटन विकास की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर…
Read Moreजीवन में सफलता के लिए शिक्षा है मजबूत आधार: मुख्यमंत्री साय
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित पीएसवाय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में विभिन्न विधाओं के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित शिक्षकों, विद्यार्थियों और संस्थाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र सेवा का मार्ग है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, और यही किसी भी राष्ट्र की प्रगति की नींव होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी…
Read More’राज्यपाल रमेन डेका ने एकलव्य विद्यालय में लगाया आंवला का पौधा, छात्रों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह
रायपुर :’ राज्यपाल रमेन डेका ने एकलव्य विद्यालय में लगाया आंवला का पौधा, छात्रों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह राज्यपाल रमेन डेका ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर में आंवला के पौधे रोपे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की, ताकि धरती को हरा-भरा और जीवनदायिनी बनाया जा सके। इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने परिसर में संचालित एकलव्य विद्यालय और शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान…
Read More