Himachal Pradesh : चंबा में बादल फटने से 39 सड़कें बंद, कई मकान क्षतिग्रस्त, 2 की मौत

चंबा। रविवार रात से जारी मूसलधार बारिश ने हिमाचल के चंबा जिले में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंबा जिले में कुल 39 सड़कें बंद हैं, जिनमें सबसे अधिक 18 सड़कों पर आवागमन ठप तीसा उपमंडल में है। इसके अलावा 214 विद्युत ट्रांसफॉर्मर बंद पड़े हैं, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है। साथ ही 62 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं, जिनसे हजारों लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के…

Read More

PM मोदी का बड़ा बयान: ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य और अंतरिक्ष ताकत का प्रतीक

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से चर्चा करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को भारत की सैन्य शक्ति का गौरवपूर्ण उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने भारत की रणनीतिक क्षमता को वैश्विक मंच पर स्थापित कर दिया है। पीएम मोदी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर ने यह सिद्ध कर दिया कि भारत न केवल अपनी सुरक्षा के लिए सजग है, बल्कि विश्व शांति के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है।” उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में…

Read More

केदार कश्यप का हमला: भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को दस जनपथ का चारागाह बना दिया

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप का भूपेश बघेल पर हमला एक बार फिर तीखा हो गया है। बीजेपी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। कश्यप ने आरोप लगाया कि जब-जब कोल ब्लॉक आवंटन और पेड़ों की कटाई पर सवाल उठे, तब भूपेश बघेल दस जनपथ के दबाव में बचाव में उतर आते थे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “भूपेश बघेल खुद कहते थे कि जो कोल ब्लॉक का विरोध कर रहे हैं, वे अपने घर की…

Read More

कल होगा कांग्रेस का राज्यव्यापी प्रदर्शन, गिरफ्तारी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश

छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश में माहौल गरमा गया है। कांग्रेस ने अब खुलकर मोर्चा खोलते हुए 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे से राज्यव्यापी चक्का जाम और आर्थिक नाकेबंदी का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन राज्य के सभी जिलों, प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों और मुख्य मार्गों को प्रभावित करेगा। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, अंबिकापुर और जगदलपुर जैसे बड़े शहरों में…

Read More

छत्तीसगढ़ से राजस्थान को कोयला आपूर्ति, बिजली संकट से मिलेगी राहत

राजस्थान सरकार प्रदेशवासियों को सतत और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में राजस्थान को अब छत्तीसगढ़ से कोयला आपूर्ति मिलने जा रही है। इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार प्रकट किया है। राजस्थान को छत्तीसगढ़ से कोयला परसा ईस्ट और कांता बासन (PEKB) कोल ब्लॉक से आपूर्ति किया जाएगा, जो हसदेव अरण्य कोलफील्ड क्षेत्र में स्थित है। इस कोयला खनन के लिए 91.21 हेक्टेयर वन भूमि उपयोग की…

Read More

अलास्का में कांपी धरती, आया 6.2 तीव्रता का आया भूकंप ,ताजिकिस्तान में भी लगे झटके

इंटरनेशनल न्यूज़। अमेरिका के अलास्का में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। संबंधित एजेंसियों ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र 48 किलोमीटर गहराई में पाया गया। एनसीएस के मुताबिक, इतनी कम गहराई पर आए भूकंप के बाद दोबारा झटके (आफ्टरशॉक) आने की संभावना ज्यादा होती है। वहीं, दूसरी तरफ ताजिकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप की तीव्रता रिएक्ट…

Read More

ENG vs IND: नितीश कुमार रेड्डी चोटिल, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर

नितीश कुमार रेड्डी चोटिल, टेस्ट सीरीज से बाहर भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया को एक और झटका लगा है। युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी चोट के चलते अब सीरीज के बचे हुए दो मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। रविवार, 20 जुलाई 2025 को जिम ट्रेनिंग के दौरान उन्हें घुटने में चोट लगी, जिसके बाद स्कैन में उनके लिगामेंट में खिंचाव की पुष्टि हुई। 22 वर्षीय आंध्र प्रदेश के इस खिलाड़ी की गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए बड़ा नुकसान मानी जा…

Read More

पैसों के विवाद में दोस्त ने की हत्या, दुर्ग पुलिस ने किया खुलासा

दुर्ग हत्या मामला: पैसों के विवाद ने एक और जान ले ली। दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र के जटघर्रा गांव में हुई हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। 17 जुलाई को मानसिंह वल्के नाम के युवक की हत्या हो गई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार जांच में जुटी थी। पुलिस की तहकीकात में सामने आया कि इस हत्या के पीछे कोई और नहीं, बल्कि मृतक का अपना साथी कैलाश बिसेन ही था। जांच में पता चला कि दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर लंबे समय…

Read More

छत्तीसगढ़ को स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल: मुख्यमंत्री साय ने कहा – ‘समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़’

० स्किल इंडिया मिशन ने देश की तस्वीर बदली, अब छत्तीसगढ़ बना रहा है नया इतिहास – मुख्यमंत्री साय रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि “हम विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़” के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर कार्यरत हैं, और इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। मुख्यमंत्री श्री साय आज भिलाई स्थित रूंगटा यूनिवर्सिटी में आयोजित विश्व युवा कौशल उत्सव 2025 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह आयोजन इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज किया जाएगा। गोल्ड बुक…

Read More

खेल युवाओं में साहस, शक्ति और दृढ़ संकल्प का विकास करते हैं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री साय वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में हुए शामिल रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज देर शाम राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर देश के 28 राज्यों से आए लगभग 1200 प्रतिभागियों और 300 कोचों का भगवान श्रीराम की ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरती छत्तीसगढ़ में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए…

Read More