कथित अश्लील सीडीकांड की सुनवाई अब 26 अगस्त को

रायपुर। चर्चित कथित अश्लील सीडीकांड से जुड़ी सुनवाई अब 26 अगस्त को सीबीआई की विशेष अदालत में होगी। गुरुवार को इस मामले में सीबीआई द्वारा दाखिल रिविजन याचिका पर सुनवाई होनी थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ फिर से जांच की मांग की गई है। उक्त याचिका पर बचाव पक्ष को अपने तर्क पेश करने थे, वहीं इस मामले में आरोपी बनाए गए कैलाश मुरारका, विजय भाटिया, विनोद वर्मा और विजय पंडया द्वारा भी स्वयं को निर्दोष बताते हुए आवेदन लगाया गया है। इन दोनों ही मामलों पर…

Read More

सड़क किनारे मिली पूर्व सरपंच के बेटे की लाश, हत्या की आशंका

जांजगीर। जिले के सिवनी गांव में शुक्रवार की सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां पूर्व सरपंच के बेटे अर्जुन चौहान की लाश सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिली। शव की स्थिति और सिर पर गहरे चोट के निशान को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, अर्जुन चौहान गुरुवार को हरेली त्योहार के दिन घर से निकला था, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह गांव के लोगों ने सड़क किनारे लाश देखी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते…

Read More

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल के लिए मिलेगा छुट्टी का लाभ

रायपुर/नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए एक राहतभरी पहल करते हुए बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल सहित निजी कारणों के लिए 30 दिन तक की छुट्टियों का प्रावधान स्पष्ट किया है। यह जानकारी केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में दी। राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि के सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि केंद्रीय सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 1972 के तहत कर्मचारियों को प्रति वर्ष 30 दिन की अर्जित छुट्टी (Earned Leave), 20 दिन की अर्धवेतन छुट्टी (Half Pay Leave), 8…

Read More

झालावाड़ स्कूल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, अब तक 5 बच्चों की मौत

जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से दिल दहला देने वाली दुर्घटना हुई है, जिसमें अब तक 5 बच्चों की मौत हो चुकी है और 20 से अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस दुखद हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “झालावाड़ के स्कूल में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ…

Read More

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन छह माह के लिए बढ़ाया गया, संसद में प्रस्ताव पारित

दिल्ली। केंद्र सरकार ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि को अगले छह महीने के लिए बढ़ा दिया है, जो कि 31 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा। गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में प्रस्तुत वैधानिक संकल्प को सदन ने पारित कर दिया, जिसके तहत संविधान के अनुच्छेद 356 के अंतर्गत लागू राष्ट्रपति शासन की अवधि को विस्तार मिला। संसद में प्रस्तुत प्रस्ताव में कहा गया, “यह सदन राष्ट्रपति द्वारा मणिपुर के संबंध में 13 फरवरी 2025 को जारी की गई उद्घोषणा को 13 अगस्त 2025 से अगले छह महीने तक…

Read More

अवैध शराब बेचते पकड़ा गया युवक, 43 पौवा देशी मदिरा जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में उरला थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अमर सेन को पंकज ऑक्सीजन प्लांट के सामने सड़क किनारे 43 पौवा देशी मदिरा मसाला बेचते पकड़ा गया। जब्त शराब की मात्रा 7.740 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹4,300 बताई जा रही है। उरला थाना प्रभारी को सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक सड़क किनारे अवैध रूप से शराब बेच…

Read More

संदीप शर्मा बने छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष…आज करेंगे पदभार ग्रहण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ किसान नेता और प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने आज छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष पद का विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। यह भव्य आयोजन रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में दोपहर 3 बजे संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। इस अवसर पर भाजपा के कई प्रमुख नेता, मंत्री और विधायक भी मौजूद थे, जिससे समारोह का राजनीतिक…

Read More

बिलासपुर में करंट से रिटायर्ड प्रोफेसर की मौत, छत्तीसगढ़ में 6 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर अब जानलेवा साबित होने लगा है। बिलासपुर में बुधवार रात हुई बारिश के बाद एक रिटायर्ड प्रोफेसर की करंट लगने से मौत हो गई। उनके घर में बारिश का पानी घुस गया था। जब उन्होंने इन्वर्टर का प्लग निकालने की कोशिश की, तो करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। तेज बारिश के चलते पेंड्रा इलाके में भी हालात बिगड़ गए हैं। पानी के तेज बहाव में एक पुलिया बह गई, जिससे 6 गांवों का संपर्क…

Read More

छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम में आएगा बड़ा बदलाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने की संभावना है क्योंकि छत्तीसगढ़ बारिश अलर्ट के तहत आज प्रदेश के 28 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मानसून की रफ्तार थमी हुई थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि आज से कई जिलों में अच्छी बारिश होगी। इसके चलते तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने दक्षिण बस्तर और…

Read More

सावरकर पर बयान मामले में यूपी सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, राहुल गांधी के इरादों पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सावरकर पर दिए बयान को लेकर चल रहे विवाद में अब उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए हलफनामा दाखिल किया है। यूपी सरकार ने कहा है कि राहुल गांधी का यह बयान पूर्व नियोजित था और समाज में जानबूझकर नफरत फैलाने के इरादे से दिया गया था। सरकार ने शिकायतकर्ता नृपेंद्र पांडे के तर्क का समर्थन करते हुए कहा कि यह बयान आईपीसी की धाराओं 153(A) और 505 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है। यूपी सरकार…

Read More